बिलासपुर। जलक्रीड़ा का शौक रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। सदानिरा सतलुज की ‘लहरों’ को चुनौती देते हुए युवक और युवतियां अपनी-अपनी जीत के लिए की ‘जंग’ लडे़ंगे। जी हां, राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की शुभ बेला पर अन्य खेलों के भांति रीवर राफ्टिंग और काइकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। 21 मार्च को इस प्रतियोगिता का आगाज हो जाएगा। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में इस साल कई खेलों का आयोजन किया जा रहा है। वालीबाल, हॉकी के बाद कबड्डी शुरू हो गई है। 20…
Read MoreMonth: March 2013
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल
बिलासपुर। जिला बिलासपुर पुलिस विभाग में फेरबदल कर लिया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने जिला के एनजीओ ग्रेड एक व दो के सौ से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होने के बाद जिला पुलिस में पहला बड़ा फेरबदल हुआ है। सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को पीएस सदर आईडब्ल्यू को भेजा गया है। एएसआई लाल चंद को पीएस सदर टीटीआर, एएसआई देवकी नंदन को पीएस बरमाणा, एएसआई सुदर्शन कुमार को पीएस कोट, एसएसआई संजय कुमार पीएस कोटकहलूर, एएसआई दलीप सिंह को…
Read Moreगर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी को हाहाकार
बरठीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत करलोटी के गांव माकड़ा तथा रोपड़ी के बाशिंदों के नल शोपीस बनकर गए हैं। पेयजल की आपूर्ति नहीं होने के कारण इन गांव के लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर संबधित विभाग द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण विक्रम सिंह, कमल किशोर, राजेश कुमार, तुलसी राम, सुंदर राम, सुंदर सिंह, प्यार सिंह, बलवंत सिंह, अंजना देवी, प्रभा राम सहित अन्य ने कहा कि जब से खलसाई मुछवाण स्कीम चल रही है। तभी…
Read Moreमिड हिमालयन प्रोजेक्ट में धन का दुरुपयोग
स्वारघाट (बिलासपुर)। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने कहा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान मिड हिमालयन जलागम विकास परियोजना के तहत हुए कार्यों में धन का जमकर दुरुपयोग हुआ है। भाजपा सरकार के दौरान हुए तमाम कार्यों की जांच की जाएगी। अधिकारियों और नेताओं की मिलीभगत को बेपर्दा किए जा सके। वह स्वारघाट में मध्य हिमालय जलागम विकास परियोजना के तहत जनजातीय उपकार्य योजना के अंतर्गत भेड़ पालकों के कल्याण हेतु सामग्री वितरण समारोह के दौरान जन समूह को संबोधित कर रहे…
Read Moreफंड जुटाने को ‘दान’ के लिए भी रखे टारगेट
बिलासपुर। खरबूजा चाहे छुरी पर गिरे या छुरी खरबूजे पर। कटेगा तो खरबूजा ही। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के आयोजन के लिए धन जुटाने के मामले में कुछ इसी तरह की स्थिति है। परची सिस्टम बंद करने का प्रचार कर रहे प्रशासन ने अब ‘दान’ लेना शुरू कर दिया है। इस उगाही को भले ही ‘डोनेशन’ का नाम दिया गया हो, लेकिन विभिन्न विभागों को इसके लिए बाकायदा टारगेट देने से इसका वास्तविक अर्थ आसानी से समझा जा सकता है। प्रशासन ने इस बार राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में आम…
Read More15 लाख से चमकेगा मेन रोड
चंबा। जीरो प्वाइंट से लेकर बस अड्डे तक मेन रोड चकाचक होगा। सड़क की रिपेयर पर लोक निर्माण विभाग लगभग 15 लाख रुपये की राशि खर्च करेगा। इसमें लगभग 10 लाख रुपये से टायरिंग तथा बेरिंग होगी। पांच लाख से सड़क किनारे की नालियां दुरुस्त की जाएंगी। विभाग ने सड़क की रिपेयर के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। जिले के प्रवेश द्वार पर इस करीब आधा किलोमीटर सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। यह सारी सड़क गड्ढों में तबदील हो…
Read Moreकंप्यूटर शिक्षकों ने किया साक्षात्कार का विरोध
चंबा। स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षकों के लिए एनआईईएलआईटी के सौजन्य से आयोजित साक्षात्कार का कंप्यूटर शिक्षकों ने विरोध किया। कंप्यूटर शिक्षक इस बात पर अड़ गए कि वे पहले से स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं और साक्षात्कार देकर उनकी नियुक्ति हुई है, लिहाजा दोबारा से साक्षात्कार का औचित्य नहीं है। काफी देर तक तनातनी के बाद कंप्यूटर शिक्षक इस बात पर सहमत हो गए कि मात्र दस्तावेज संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जाएं। इसके बाद एनआईईएलआईटी कंपनी के अधिकारियों ने कंप्यूटर शिक्षकों के मूल शैक्षणिक…
Read Moreदूसरी, आठवीं के बच्चों की गुणात्मक परीक्षा होगी
चंबा। राज्य परियोजना सर्वशिक्षा अभियान के तहत दूसरी और आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए गुणात्मक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 22 मार्च को दूसरी कक्षा और 25 मार्च को आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा होगी। इसके माध्यम से पता लगाया लगाया जाएगा कि स्कूलों में पढ़ाई करवाने के दौरान बच्चों के नालेज में इजाफा हो पाया है या नहीं। इस परीक्षा से यह भी पता लगाया जाएगा कि बच्चों को स्कूल में सही तरीके से पढ़ाई करवाई जा रही है…
Read Moreनैनीखड्ड के प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी
चंबा। पंचायती राज विभाग ने नैनीखड्ड पंचायत के प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस विकास कार्य में अनियमितता की शिकायत पर जारी किया गया है। विभाग ने प्रधान को 15 दिनों के अंदर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। पंचायती राज विभाग के पास शिकायत पहुंची है कि पंचायत प्रधान ने 13वें वित्तायोग से स्वीकृत धन में गड़बड़ी की है। स्वीकृत पैसे से भी पंचायत में सही तरीके से काम नहीं हो पाए हैं। अब पंचायत प्रधान को 15 दिनों के अंदर स्थिति स्पष्ट करनी…
Read Moreतुन्नुहट्टी में लगेगा हाई रेजोल्यूशन कैमरा
चंबा। पुलिस जिले में आने-जाने वाले वाहनों तथा संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए तुन्नुहट्टी में हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। साथ ही तुन्नुहट्टी में पहले लगाए गए कम रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे को हटाकर लाहडू में शिफ्ट किया जाएगा। यहां से भी काफी वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा पुलिस थानाें से भी महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के बारे में जानकारी मांगी गई है। पुलिस थानों से जानकारी मिलने के बाद जिलाभर की अति संवेदनशील जगहों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। तुन्नुहट्टी के पास लगाए…
Read More