मिड हिमालयन प्रोजेक्ट में धन का दुरुपयोग

स्वारघाट (बिलासपुर)। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने कहा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान मिड हिमालयन जलागम विकास परियोजना के तहत हुए कार्यों में धन का जमकर दुरुपयोग हुआ है। भाजपा सरकार के दौरान हुए तमाम कार्यों की जांच की जाएगी। अधिकारियों और नेताओं की मिलीभगत को बेपर्दा किए जा सके। वह स्वारघाट में मध्य हिमालय जलागम विकास परियोजना के तहत जनजातीय उपकार्य योजना के अंतर्गत भेड़ पालकों के कल्याण हेतु सामग्री वितरण समारोह के दौरान जन समूह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 66 ग्राम पंचायतों में अनेक विकास कार्य किए जाने थे। योजना में महिला मंडलों, युवक मंडलों ओर अन्य समस्त संस्थाओं को दर किनार कर ठेकेदारी प्रथा शुरू कर पांच सालों तक इस परियोजना में जमकर लूट की गई। परियोजना के उच्चाधिकारी विदेशों की सैर करने में मशगूल रहे। इन सभी अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने 125 भेड़ पालकों को किटें बांटी गई। इस किट का बाजार मूल्य लगभग 2900 रुपए है। किट में एक तिरपाल, एक टार्च व कि ट बैग है। पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार अनेक योजनाएं चला रही है। भेड़ पालन में वैज्ञानिक तरीका अपनाएं। पशुगणना के अनुसार लगभग एक लाख भेडे़ं व इतनी ही कमी बकरियों की संख्या में आई है। समय-समय पर अपने पशुओं का वेक्सीनेशन करवाएं। इस अवसर पर डीएफओ बिलासपुर डीआर कौशल, मंडलीय अधिकारी एके आनंद, आरओ स्वारघाट रूप लाल ठाकुर, ग्राम पंचायत टाली के प्रधान देवीराम ठाकुर, तनबौल की प्रधान बिमला धीमान, कुटैहला के प्रधान परशोतम चंद, टरवाड़ पंचायत के प्रधान रणजीत सिंह, री पंचायत की प्रधान सुरेंद्रा कुमारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव लेखराम धीमान, जकातखाना कांग्रेस कमेटी के प्रधान विजयपाल ठाकुर, यूथ कांग्रेस के प्रधान राजेश कुमार, पूर्व प्रधान शेर सिंह ठाकुर, सुभाष चंदेल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहेे।

Related posts