भोटा (हमीरपुर)। भोटा बस अड्डा पर स्थित एक दुकान में करीब दो सप्ताह से किसी का बैग पड़ा है। दुकानदार सुरेश कुमार ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले फरीदाबाद से कक्कड़ जाने वाली बस से भोटा में एक फौजी उतरा। इससे गलती से किसी व्यक्ति का बैग उतर गया। जब उसे इसकी भनक लगी तो बस जा चुकी थी। बैग को फौजी ने दुकान पर रख दिया। सुरेश कुमार ने बताया कि जिस किसी यात्री का बैग गुम हुआ है। वह 98167-25778 पर संपर्क कर सकता है।
Read MoreMonth: March 2013
नालागढ़-बद्दी की पंचायतों में हेराफेरी
नालागढ़/बद्दी। नालागढ़ और बद्दी की पंचायतों में सरकारी धन के दुरुपयोग का गोरखधंधा पनप रहा है। फरलू के फेर में फंसकर पंचायत सचिव ड्यूटी में कोताही बरत रहे हैं। उपमंडल में करीब 12 लाख के गबन का पर्दाफाश हुआ है। कोताही भरे मामले में जिला पंचायत अधिकारी ने जांच पूरी करने के बाद एक प्रधान और पांच पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। पंद्रह दिनों के भीतर नोटिस का जवाब अगर संतोषजनक नहीं आया तो संबंधित सचिवों और पंचायत प्रधान पर निलंबन की गाज गिर सकती है।…
Read Moreहिमाचल कुमार का बुरांवाला में स्वागत
बद्दी (सोलन)। हिमाचल कुमार का खिताब प्राप्त करने वाले गुरवचन सिंह गौरी का पैतृक गांव बुरांवाला में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। गुरवचन सिंह जिला का पहला युवक है जिसने हिमाचल कुमार का खिताब जीता है। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के दौरान मंडी में अंडर-21 की कुश्ती प्रतियोगिता में गुरवचन सिंहगौरी ने हिमाचल कुमार का खिताब जीतकर जहां पूरे प्रदेश में बीबीएन का नाम रोशन किया है। बरोटीवाला पंचायत के बुरांवाला का यह युवक कुश्ती के क्षेत्र में पहले भी कई पुरस्कार जीत चुका है। पिछले वर्ष बिलासपुर में हुए…
Read Moreहर एक योजनाओं से होगा रूबरू
कुनिहार (सोलन)। केंद्र और प्रदेश की लाभकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस यूनिट कुनिहार के एक दल ने बैैठक का आयोजन कर आगामी रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान धनीराम तनवर ने की। बैठक में फैसला लिया गया कि आम लोगों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से तैयार नीतियों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर धनीराम तनवर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं को पिछली भाजपा सरकार ने उनके नाम बदलकर अपने द्वारा चलाई गई…
Read Moreबीबीएन बनेगा स्वच्छ-प्रदूषण रहित
बद्दी (सोलन)। बीबीएनडीए के नए अतिरिक्त सीईओ राजेश्वर गोयल के अनुसार बीबीएन को स्वच्छ और प्रदूषण रहित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले राजेश्वर गोयल मंडी में एडीएम के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि सभी विभागों में बेहतर तालमेल बनाकर बीबीएन को साफ सुथरा व हरा भरा करने का प्रयास रहेगा। बीबीएन में औद्योगिक पैकेज आने से बहुत ज्यादा विकास हुआ है। यहां पर निवेश करने वाले उद्यमियों व कामगारों को सभी सुविधा मुहैया हो इसके लिए विकास प्राधिकरण प्रयासरत रहेगा। प्रदेश का सबसे…
Read Moreपीजीआई स्तर की मिलेंगी सुविधाएं
सोलन। रोगी कल्याण समिति की बैठक में जोनल अस्पताल सोलन को आईजीएमसी और पीजीआई स्तर की सुविधाएं देने का खाका तैयार हुआ। रात को आठ बजे तक मेडिकल टेस्ट की सुविधा देने पर सहमति बनी। वहीं अस्पताल में सिफारिशों पर लगाम कसने के लिए हर ओपीडी में इलेक्ट्रानिक डिस्पले लगाने का निर्णय हुआ, जिसमें रोगियों की पर्ची संख्या और नाम डिस्पले होने पर ही रोगी डाक्टर के पास चैकअप के लिए सकेंगे। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ डा. शशिपाल ने की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में सीसीटीवी…
Read Moreसीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल रद
सोलन। आबकारी एवं कराधान विभाग की शिकायत लेकर सोलन के कारोबारियों ने शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल सोलन व्यापार मंडल के प्रधान कुशल जेठी की अगुवाई में मिला। ऐसे में सीएम से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल रद करने का फैसला लिया है। कारोबारियों ने बुधवार को हड़ताल का ऐलान किया था। इस मौके पर महासचिव सतीश बंसल, उपाध्यक्ष रमेश बंसल प्रवक्ता मुकेश कुमार, प्रेस सचिव अमित डोभाल, कोषाध्यक्ष राहुल भसीन के अलावा राधेश्याम गोयल, किश्न ग्रोवर समेत कई कारोबारी मौजूद रहे। सोलन ब्लाक कांग्रेस के…
Read Moreबद्दी से पहुंच रही नशे की डोज
बद्दी (सोलन)। नशे के सौदगारों को प्रतिबंधित दवाओं की खेप फार्मा हब बद्दी से पहुंच रही है। ऐसे में कई नामी कंपनियां संदेह के घेरे में हैं। रविवार देर रात पंचकूला में 176 किलोग्राम प्रतिबंधित दवा स्योएफेड्रीन टैबलेट की खेप के तार बद्दी से जुड़े होने का अंदेशा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बद्दी में कुछ फार्मा कंपनियां इस दवा का निर्माण कर रही हैं। क्राइम ब्रांच ने भी संबंधित संचालकों के घरों में दबिश दी है। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक इस ड्रग माफिया का बद्दी में स्थित कुछ उद्योगों…
Read Moreमहिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्रयासरत
पांवटा साहिब (सिरमौर)। महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक उत्थान में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका अहम होती जा रही है। महिला एवं बाल विकास परियोजना पांवटा क्षेत्र के अंतर्गत 1426 स्वयं सहायता समूह चल रहे है। महिलाओं के इन समूहों ने करीब 6.92 करोड़ राशि एकत्र की है। इसमें से करीब 3 करोड़ राशि आपस में इंटरलोन पर दी गई है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ा रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए आर्थिक रुप से महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। इसके लिए…
Read Moreनाहन कांग्रेस में ‘मिशन युवा’ की तलाश तेज
नाहन (सिरमौर)। निर्वाचन क्षेत्र नाहन से ‘मिशन युवा’ की तलाश तेज हो गई है। हालांकि विधानसभा चुनाव अभी हाल ही में हुए हैं लेकिन लोकसभा चुनाव निकट होने से कांग्रेसी प्रत्याशी के लिए अभी से जमीन बनने की कवायद शुरू हो चुकी है। 60 की उम्र का पड़ाव पार कर चुके वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा करने के बजाए कांग्रेस अब किसी युवा नेता को अगले चुनाव में उतार सकती है। इसके लिए पार्टी के भीतर आधे दर्जन से अधिक युवा नेताओं ने अभी से अपनी ‘जमीन’ तैयार करनी शुरू कर…
Read More