हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम

मैहतपुर (ऊना)। बसदेहड़ा में मंगलवार देर शाम अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से घायल वृद्ध महिला ने देर रात क्षेत्रीय अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है। वहीं, हादसे का आरोपी बाइक सवार अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। महिला को हादसे के बाद नाजुक हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। वहीं, बाइक चालक की भी तलाश शुरू…

Read More

हंबोली में दो गुटों में मारपीट, 8 नामजद

अंब (ऊना)। उपमंडल के गांव हंबोली में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। वारदात में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हंबोली में दो परिवारों के बीच अरसे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते बुधवार…

Read More

नई दिल्ली निवासी की ऊना में दबंगई

ऊना। ऊना शहर के रेड लाइट चौक पर बुधवार सुबह नई दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने दबंगई दिखाते हुए होमगार्ड जवान और ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट कर डाली। इस घटनाक्रम से लगभग दो घंटे तक रेड लाइट और बस अड्डा क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण रहा। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुर्व्यवहार और सिग्नल की अवहेलना के आरोप में चालान काट कर थमा दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली के संगम विहार निवासी देवेंद्र सिंह अपनी कार में परिवार सहित हमीरपुर रोड से आ…

Read More

ओपीडी में मरीजों के लिए लगेंगे बैंच

रोहड़ू। सिविल अस्पताल रोहड़ू में रोगियों के लिए ओपीडी के बाहर बैठने के लिए नए बैंच लगेंगे। बुधवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में अगले वित्त वर्ष का लेखा जोखा रखा गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रोहड़ू वाईपीएस वर्मा ने की। इस दौरान सिविल अस्पताल रोहड़ू के प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सक डा. गोपाल चौहान ने कहा कि गरीबी की रेखा से नीचे के परिवारों को अस्पताल में सभी सेवाएं निशुल्क हैं। आम लोगों से वसूले जा रहे यूजर चार्जिज में आय से अधिक व्यय हो रहा है। सभी सदस्यों ने…

Read More

रामपुर में 23 से बनेंगे आधार कार्ड

ज्यूरी (शिमला)। विकास खंड रामपुर में जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं, उनको कार्ड बनाने का एक और अवसर दिया जा रहा है। 23 मार्च से रामपुर में फिर आधार कार्ड बनाए जाएंगे। बीडीओ सत्येंद्र ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि इस बार आधार कार्ड जरूर बनवाएं। रसोई गैस कनेक्शन लेना हो या फिर बैंक में खाता खोलना है तो इसके लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। आधार कार्ड के बगैर गैस सब्सिडी भी नहीं मिल सकती है। हालांकि, रामपुर में आधार कार्ड पहले भी बनाए…

Read More

मुख्यमंत्री वीरभद्र से मिले पानवी के लोग

सांगला (किन्नौर)। निचार ब्लाक की पानवी पंचायत के लोग शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में सीएम से मिले लोगों ने सीएम से पानवी सड़क का काम शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस सड़क का कार्य लंबे समय से अधर में लटका है। काम पूरा न होने के कारण उनको सड़क सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने पानवी हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल करने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पानवी पंचायत के…

Read More

आंगनबाड़ी केंद्र में भरती पर सवाल

रोहडू। उपमंडल के अंतर्गत शलाश गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए हुए सहायिका के साक्षात्कार पर सवालिया निशान लग गए हैं। शलाश गांव के कुछ ग्रामीणों ने सहायिका की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए एसडीएम रोहडू को लिखित रूप में शिकायत पत्र सौंपा है। आंगनबाड़ी केंद्र शलाश में कुछ दिन पूर्व सहायिका के पद के लिए साक्षात्कार हुए थे। साक्षात्कार के माध्यम से सहायिका का पद भरा भी गया है। लेकिन, कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने नियुक्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने एसडीएम रोहडू को शिकायत पत्र सौंपकर आरोप…

Read More

कराणावासियों ने सीएम से उठाई समस्याएं

आनी (कुल्लू)। आनी के कराणा गांव का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। क्षेत्रीय विधायक खूबराम आनंद के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की कई मांगों को उठाया। क्षेत्र की वर्षों पुरानी पनेई से शमशर सड़क पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया और कहा कि जल्द इसे बजट में डलवा कर कार्य किया जाएगा। सड़क बन जाने से न केवल कराणा पंचायत के दर्जनोें गांव लभान्वित होंगे, बल्कि कुंगश, च्वाई, कमांद, खणी सहित कई पंचायतों के बाशिंदों को लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने आश्वासन के लिए…

Read More

मुख्यमंत्री से उठाईं विस्थापितों की समस्याएं

रामपुर बुशहर। झाकड़ी प्रोजेक्ट के विस्थापित शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। प्रोजेक्ट विस्थापित कल्याण समिति के नेतृत्व मेें विस्थापितों ने सीएम से कई समस्याएं उठाईं और उनके निराकरण की मांग की। विस्थापितों ने सीएम से झाकड़ी प्रोजेक्ट में प्रतिदिन होने वाले कुल उत्पादन से अर्जित राशि में से एक प्रतिशत हिस्सा प्रबंधन से दिलवाने की मांग की। वहीं, उन्होंने विस्थापित परिवारों के प्रत्येक सदस्य को नौकरी दिलवाने की मांग भी उठाई। मंडी जिले के कोलडैम प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति के अंतर्गत विस्थापितों को उत्पादन से…

Read More

पानसिंह तोमर: जिसे भ्रष्ट व्यवस्था ने देशभक्त सिपाही से चंबल का बागी बना दिया

नई दिल्ली: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल करने वाली बालीवुड फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ का नायक असली जीवन में सात बार एथलीट का राष्ट्रीय चैंपियन बना एक और देशप्रेमी सैनिक था जिसे भ्रष्ट व्यवस्था के कारण बागी बनना पड़ा। और समाज की मुख्यधारा से कटकर चंबल के बीहड़ों को आशियाना बनाने के बाद आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मध्यप्रदेश के भिदौसा में एक अक्टूबर 1932 को जन्मे तोमर को सेना में शामिल होने के बाद पता लगा कि वह बाधा दौड़ का कुशल धावक है। तीन हजार मीटर की बाधा…

Read More