पांगी के विकास पर खर्च होंगे 29.36 करोड़

किलाड़ (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल में समीक्षा बैठक कार्यवाहक आवासीय आयुक्त पांगी संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई। संजीव कुमार ने बैठक में कहा कि वित्तीय वर्ष 2012-13 में पांगी उपमंडल में विभिन्न विकास कार्यों पर 29 करोड़ 36 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। इसमें अब तक 90 प्रतिशत व्यय सुनिश्चित कर लिया गया है। शेष 10 प्रतिशत का व्यय 31 मार्च तक कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत पांगी के विकास कार्यों पर 1 करोड़ 10 लाख रुपये…

Read More

परीक्षाओं के बाद लगेंगी ज्ञान विज्ञान की कक्षाएं

चंबा। इस बार वार्षिक परीक्षाआें के बाद भी मिडिल स्कूल बंद नहीं होंगे। स्कूलों में रेगुलर खिचड़ी पकेगी और छात्रों के लिए ज्ञान विज्ञान की कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ओपी हीर ने सभी स्कूल प्रभारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूलों में अवकाश रखने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ओपी हीर ने सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वार्षिक परीक्षाओं के बाद छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को रेगुलर स्कूल बुलाया जाए और स्कूल में…

Read More

समय पर बिल जमा न करवाए तो लैप्स होगा बजट

चंबा। जिला भर के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कू लों को तमाम बिल 26 मार्च से पहले कोष विभाग में जमा करवाने होंगे। बिल जमा न होने पर बजट लैप्स हो सकता है। इसके लिए डीडीओ जिम्मेदार होंगे। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सभी स्कूलों को स्कालरशिप, मेडिकल भत्ता और अन्य सभी प्रकार का बजट जारी कर दिया गया है, लेकिन अधिकांश स्कूलों ने अभी तक बिल जमा नहीं करवाए हैं। विभाग की ओर से सभी स्कूल मुखियाओं को ईमेल के माध्यम से बिल जमा करवाने के लिए सूचित…

Read More

साथी पुलिस कर्मी पर गोली दागने वाले को कैद

चंबा। स्थानीय फास्ट ट्रैक कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मुकेश बंसल की अदालत ने द्वितीय आईआरबीएन के पुलिस मैस इंचार्ज पर गोली दागने के दोषी पुलिस कर्मी को सात साल का कठोर कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। यह जानकारी अतिरिक्त जिला न्यायवादी एसएस पठानिया ने दी। उन्होंने बताया कि दोषी शमशेर सिंह पुत्र दीनानाथ निवासी पडियोला/लठियाणी, पुलिस स्टेशन एवं तहसील बंगाणा जिला चंबा की तरेला चैक पोस्ट पर तैनात था। इसी दौरान मामूली सी बात से खफा होकर उसने पांच नवंबर 2010 को…

Read More

तीसा की दस पंचायतों में दूरभाष सेवा ठप

तीसा (चंबा)। तीसा उपमंडल की दस पंचायतों में दो हफ्ते से बीएसएनएल का सिगनल ठप है। सिगनल न होने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मंगली, टेपा, सुईंला, गुइला, लुईंडा, बोंदेडी, देहग्रां, शिव शक्ति नाला समेत अन्य पंचायतों में करीब दस दिन से सिगनल नहीं है। सिगनल न होने के कारण उपभोक्ताओं में दूरसंचार निगम के प्रति रोष है। उपभोक्ता राम सिंह, हरी चंद, मुकेश, रविंद्र, तेजू, सतीश, किरपा राम, कमलेश, चंपा, नैना, प्रिया, कविता और दीया ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बीएसएनएल का…

Read More

नगरोटा बगवां नप कर्मियों को वेतन के लाले

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। लंबे अरसे से आर्थिक तंगहाली से गुजर रही नगर परिषद नगरोटा बगवां के कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। हालात यह हैं कि कर्मचारियाें को अभी अगले और दो माह तक वेतन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। नगर परिषद में कार्यरत 34 में से सात सफाई कर्मचारियों को इकट्ठा हुए हाउस टैक्स के पैसों से जुगाड़ करके वेतन का भुगतान किया गया है। बाकी के कर्मचारी वेतन का इंतजार कर रहे हैं। इस नगर परिषद में ऐसी स्थिति पहले भी कई बार आ…

Read More

छात्रों को 20 कृपांक देने की मांग

धर्मशाला। संस्कृत शिक्षक परिषद के सदस्य प्रदेशाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा बोर्ड सचिव से मिले। शिक्षक परिषद ने वार्षिक परीक्षाओं में संस्कृत के प्रश्न पत्र में पाई गई त्रुटियों के मामले को सचिव के समक्ष रखा। शिक्षक परिषद ने शिक्षा बोर्ड सचिव से परीक्षार्थियों को 20 कृपांक देने की मांग की है। संस्कृत शिक्षक परिषद के पदाधिकारियों ने दसवीं के संस्कृत के पेपर में पाई गई त्रुटियों से सचिव को अवगत करवाया। कहा कि प्रश्न पत्र में इतनी त्रुटियां पाए जाने से परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का…

Read More

तीन प्रधानों और पंचायत सचिवों को नोटिस

कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा के कुछ पंचायत कार्यालयों में प्रधानों और सचिवों के अनुपस्थित रहने की लगातार आ रही शिकायतों पर बीडीओ ने कड़ा संज्ञान लिया है। बुधवार को बीडीओ शशि पटियाल ने कांगड़ा खंड के तहत पांच पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। एक पंचायत में जहां ताला लटका था तो दो पंचायत कार्यालयों में न तो प्रधान उपलब्ध थे न ही सचिव। बीडीओ ने तीनों पंचायतों के प्रधानों व सचिवों को नोटिस जारी कर दिए हैं। तीन दिन के भीतर उनसे जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न मिला…

Read More

बैजनाथ में बिजली बोर्ड के फंसे 87 लाख

बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड के स्थानीय डिविजन के तहत 48 हजार उपभोक्ताओं ने विभाग के करीब 87 लाख रुपये दबा रखे हैं। लंबित राशि की उगाही के लिए बोर्ड पूर्व में नोटिस तक जारी कर चुका है लेकिन अदायगी न होने पर अब विभाग उपभोक्ताओं से सख्ती करने के मूड मेें है। डिविजन के तहत आने वाले पांच सब डिविजनों में से बैजनाथ सब डिविजन के 12 हजार उपभोक्ताओं से 3 लाख की राशि बकाया चल रही है। इनमें से घरेलू उपभोक्ताओं से 12 लाख, कामर्शियल से 11 लाख, स्वास्थ्य…

Read More

पंजाब की तर्ज पर ही मिलेगा पे स्केल!

धर्मशाला। कांगड़ा केंद्रीय कोआपरेटिव बैंक के लगभग डेढ़ हजार कर्मियों को फिलहाल बढ़ा हुआ वेतनमान मिलने की उम्मीद नहीं है। रजिस्ट्रार आफ कोआपरेटिव सोसायटी ने स्पष्ट कर दिया है कि कांगड़ा बैंक सहित राज्य में संचालित अन्य सहकारी बैंकों को पंजाब स्टेट कोआपरेटिव बैंक की तर्ज पर ही वेतनमान मिलेगा। लेकिन, कर्मचारियों का दावा है कि सरकार को पंजाब स्टेट कोआपरेटिव बैंक का रिवाइज्ड स्केल भेजा गया है जबकि आरसीएस पुराने स्केल के तहत ही वेतनमान निर्धारित कर रहा है। फिलहाल रिवाइज्ड स्केल के बीच उलझे कांगड़ा बैंक प्रबंधन ने…

Read More