205 अवैध कब्जों पर चलेगा बुल्डोजर

जसूर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के अवैध कब्जाधारियों पर जल्द ही भू-राजस्व विभाग की गाज गिरने वाली है। जानकारी के अनुसार महकमे ने कस्बा जसूर, कोपड़ा, अघार का तालाब, चौगान बाजार नूरपुर, कंडवाल, गनोह तथा नूरपुर में 205 से ज्यादा ऐसे अवैध कब्जों को चिन्हित किया है और अब तक लगभग 40 अवैध कब्जे नूरपुर क्षेत्र के गांवों से हटाए गए हैं। प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व विभाग को इन अवैधकब्जों को हटाने के आदेश जारी किए हैं। नूरपुर क्षेत्र में इन अवैध कब्जों के मालिकों को विभाग की ओर…

Read More

छेड़छाड़ के आरोपी को तीन माह कैद

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी देहरा असलम बेग की अदालत ने एक मामले में दीनानाथ को आईपीसी की धारा 451 और 354 के तहत दोषी ठहराते हुए 500 रुपए जुर्माना तथा तीन माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी केएस जरयाल ने बताया कि पीड़ित महिला ने अप्रैल 2009 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 22 अप्रैल 2009 को रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच वह अपने कमरे में बच्चों सहित सो रही थी। जबकि उसके सास-ससुर दूसरे कमरे में थे।…

Read More

पौंग डैम में डूब गईं 100 भेड़ें

फतेहपुर (कांगड़ा)। धमेटा-फ तेहपुर रोड पर गांव सिहाल के साथ लगती पौंग झील में वीरवार को करीब 100 से ज्यादा भेड़ों के डूब जाने से मौत होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार जिला चंबा के गांव होली के चार भेड़पालक परिवार वीरवार को सिहाल के साथ पौंग डैम के किनारे अपनी भेड़ों को चरा रहे थे। भेड़ों का एक झुंड पानी पीने के लिए पौंग के किनारे पहुंचा। इस दौरान कुछ आवारा कुत्ते वहां आ पहुंचे। भेड़ों को कुत्तों से बचाने के लिए भेड़ पालकों ने कुत्तों को वहां…

Read More

सुबह सैर पर निकले बुजुर्ग की हादसे में मौत

कांगड़ा। सुबह की सैर पर निकले एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। घायल अवस्था में बुजुर्ग को टांडा मेडिकल कालेज ले लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 75 वर्षीय बुजुर्ग साहिब सिंह वीरता के रहने वाले थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार वीरता निवासी साहिब सिंह सुबह सैर के लिए निकला था। रास्ते में…

Read More

दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

कांगड़ा। शहर के साथ सटे ढूंढनी का बाग और घुरकड़ी में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। ढूंढनी का बाग में जहां ट्रक ने एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी। वहीं घुरकड़ी में पैदल चल रहे दो लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को टीएमसी और कांगड़ा अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कांगड़ा पुलिस के अनुसार हुसैन निवासी सिंहुता ने शिकायत दर्ज करवाई कि ट्रक नंबर एचपी- 38 ए- 4556 ने एक अन्य वाहन एचपी-57-3728 क…

Read More

बगली में जलने से महिला की मौत

गगल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी गगल के तहत गांव बनोई में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि बगली में एक महिला का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने दोनों मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेजा है। डीएसपी कांगड़ा दिनेश शर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार गांव बगली में बरखा देवी (33) का शव घर में एक कमरे में जली हुई हालत में मिला। मृतक महिला विधवा…

Read More

स्वास्थ्य केंद्र सैंज को नए उपकरण

सैंज (कुल्लू)। पार्वती परियोजना दो के प्रबंधन ने वीरवार को नगवाईं में अपने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक विकास के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज को साढ़े चार लाख रुपये के चिकित्सा उपकरण भेंट किए। इसमें पांच बेड, तीन बीपी मशीन, ऑटोक्लेव मशीन, आपरेशन थियेटर संबंधी उपकरण, लाइट्स तथा जांच उपकरण शामिल हैं। पार्वती परियोजना दो के महाप्रबंधक एके सिंह ने उपकरण पीएचसी सैंज के चिकित्सा अधिकारी डा. प्रेम लाल को सौंपे। इस अवसर पर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलदेव ठाकुर, पार्वती परियोजना चरण-2 के मुख्य चिकित्सा अधिकारी…

Read More

तो बैठक में निपटेगा बसों का विवाद

कुल्लू। निजी और निगम की बसों की समयसारिणी को लेकर आए दिन होने वाले विवादों को निपटाने के लिए हिमाचल परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जिला के समस्त प्राईवेट और एचआरटीसी बसों की समयसारिणी को लेकर 29 मार्च को बैठक तलब की है। इसमें संयुक्त समय सारणी पर चरचा की जाएगी। कुल्लू जिला में 190 निजी और 200 निगम की बसें चलती हैं। बैठकों में समय सारणी से संबंधित शिकायतों और सुझावों पर विचार विमर्श होगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा कि सभी बस आपरेटरों…

Read More

ढाई किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने एक व्यक्ति को दो किलो छह सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस का एक दल सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर कसोल के समीप सूमा चलौण में नाका लगाकर बैठा था। एसएसआई शेर सिंह की अगुवाई…

Read More

12 ठेकेदारों को जुर्माना, 45 को नोटिस

काईस (कुल्लू)। सरकारी निर्माण कार्यों में ढील बरतने पर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदारों पर शिकंजा कस दिया है। तय समय अवधि में निर्माण कार्य न निपटाने पर विभाग ने ठेकेदारों को नोटिस जारी कर जुर्माना भी लगाया है। विभाग ने जिला के 12 ठेकेदारों को निर्माण की कुल लागत का एक से पांच फीसदी तक जुर्माना ठोंका है। करीब चार दर्जन ठेकेदारों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें विभाग ने ठेकेदारों से कार्य में हो रही देरी का कारण स्पष्ट करने को कहा है। विभाग की सख्ती से सरकारी…

Read More