बगली में जलने से महिला की मौत

गगल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी गगल के तहत गांव बनोई में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि बगली में एक महिला का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने दोनों मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेजा है। डीएसपी कांगड़ा दिनेश शर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार गांव बगली में बरखा देवी (33) का शव घर में एक कमरे में जली हुई हालत में मिला। मृतक महिला विधवा थी, जो अपने पीछे एक बेटा और बेटी छोड़ गई है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के पति की मौत भी आग के कारण ही हुई थी। वहीं गांव बनोई में एक रेस्टोरेंट मालिक प्रवीण राणा (50) का शव भवन की छत से लटका हुआ मिला। राणा क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यवसायी के तौर पर जाने जाते थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है।

Related posts