रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर ने डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना का ठेका कल्याण संपर्क सर्विस को दे दिया है। नए सिरे से हुए ठेके के तहत 25 मार्च (सोमवार) से घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा। नगर परिषद ने अबकी कूड़ा उठाने की एवज में पैसे न देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला भी लिया है। रामपुर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद ने सितंबर में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना आरंभ की थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा काम ठीक न करने पर हाल ही में परिषद…
Read MoreMonth: March 2013
एक्सरे मशीन तो है, चलाने वाला कोई नहीं
रोहडू। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरकोट में लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई लाखों रुपयों की एक्सरे मशीन लंबे समय से धूल फांक रही है। स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन तो है, लेकिन इसको चलाने के लिए रेडियोग्राफर नहीं है। केंद्र में लैब तकनीशियन का पद भी लंबे समय से खाली पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने के सरकार के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरकोट में लंबे समय से रेडियोग्राफर तथा लैब तकनीशियन का पद रिक्त पड़ा हुआ…
Read Moreहिमुडा से पार्किंग नहीं बनवाएगी नगर परिषद
रामपुर बुशहर। नगर परिषद ने इंदिरा मार्केट में प्रस्तावित पार्किंग का निर्माण कार्य हिमुडा से न कराने का फैसला लिया है। धरोहर राशि के तौर पर जमा कराए 60 लाख रुपये ब्याज समेत हिमुडा से वापस मांग लिए गए हैं। हिमुडा को राशि वापस लौटाने को पंद्रह दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में राशि न लौटाने पर परिषद कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी। नगर परिषद इंदिरा मार्केट में करोड़ों की लागत से छोटे वाहनों के लिए पार्किंग बना रही है। पार्किंग बनाने की जिम्मेवारी परिषद ने हिमुडा…
Read Moreराज्यसभा में जबरदस्त हंगामा, उपराष्ट्रपति का माइक तोड़ा
नई दिल्ली: राज्यसभा को 2.30 बजे तक स्थगित करने के बाद में जब शुरू किया गया तो एक बार फिर जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि रणुका चौधरी ने राज्यसभा में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है। इस हंगामे में उपराष्ट्रपति का माइक भी टूट गया है।
Read Moreस्वामी की धमकी, संजय दत्त को बचाया तो जाउंगा कोर्ट
नई दिल्ली: 1993 में बंबई ब्लास्ट मामले में फिल्म अभिनेता संजय दत्त को मिली 5 साल की जेल की सजा पर सियासत शुरू हो गई है। प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू के संजय को बचाने की अपील के बाद अब नेताओं के बीच संजय दत्त को बचाने के लिए होड़ सी लग गई है। कोई पक्ष में है तो कोई विपक्ष में है। इस बीच सरकार के मंत्री मनीष तिवारी ने कह दिया है कि काटजू की बातों पर गौर की जाएगी और सरकार कोशिश करेगी संजय को बचाने…
Read Moreब्रिक्स सम्मेलन के इतर मनमोहन और पुतिन के बीच होगी बैठक
मास्को: भारत के विदेश सचिव रंजन मथाई ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच दक्षिण अफ्रीका के डरबन में इस महीने के अंत में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय बैठक होगी। मथाई ने यहां भारतीय पत्रकारों से कहा कि डरबन में 26 से 27 मार्च तक होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के इतर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। उन्होंने बताया कि बैठक का समय और स्थान अभी तय नहीं किया गया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में…
Read Moreइंटरपोल ने किया पाक का अनुरोध ख़ारिज, नहीं होगी गिरफ़्तारी
इस्लामाबाद: इंटरपोल ने पाकिस्तान के उस अनुरोध को खारिज कर दिया है जिसमें उसने पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ द्वारा बेनजीर भुट्टो हत्याकांड की जांच में सहयोग न किए जाने पर उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी। इंटरपोल का यह फैसला मुशर्रफ के स्वनिर्वासन से अपनी मुल्क वापसी के कुछ दिनों पहले ही आया है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा है कि मुशर्रफ ने पाकिस्तान लौटने की अपनी योजना की अंतिम बाधा भी पार कर ली है क्योंकि अब उनके…
Read Moreइटली नौसैनिक मामला: अब बीजेपी-कांग्रेस में क्रेडिट लेने की होड़
नई दिल्ली: इतालवी नौसैनिकों को दिल्ली लाया जा रहा है। अब उनके भारत वापसी के साथ ही देश की दो बड़ी पार्टियों, भाजपा और कांग्रेस में इस बात की लड़ाई हो रही है कि इसका क्रेडिट किसे मिले। एक तरफ भाजपा कह रही है कि उसके दबाव बनाने के बाद यह संभव हो पाया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कह रही है कि यह उसकी सरकार की कूटनीति के कारण संभव हो पाई है। गौरतलब है कि इटली सरकार ने इतालवी नौसैनिकों की भारत वापसी पर एक सर्त रखा…
Read Moreसस्ते राशन डिपो में महंगा हो गया राशन
हमीरपुर। जिले के सस्ते राशन डिपुओं में राशन महंगा हो गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने सस्ते दामों पर दी जाने वाली दालों में बदलाव किया है, लेकिन इससे आम आदमी की जेब पर भी असर पड़ेगा। राशन डिपुओं पर बाजार की अपेक्षा सस्ते दामों पर ही दालें उपभोक्ताओं को मुहैया होंगी, लेकिन पहले के मुकाबले में अधिक दाम उपभोक्ताओं को चुकाने होंगे। सरसों तेल भी पहले से अधिक कीमत पर उपलब्ध होगा। काले चने के स्थान पर दी जाने वाली मूंग की दाल दोगुने दाम पर कार्ड धारकों को…
Read Moreकाफी किया इंतजार पर नहीं बने आधार
हमीरपुर। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को परेशानियां कम नहीं हो रही। जिला मुख्यालय में दूरदराज के क्षेत्रों से लोग आधार कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं लेकिन आधार कर्मी कार्यालय से नदारद मिल रहे हैं। वीरवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। आधार कार्ड बनवाने पहुंचे कल्याण चंद, अनीता कुमार, निम्मो देवी, रतनी देवी, सुमित कुमार, कौशल्या देवी, प्रवीन कुमारी, निशा कुमारी का कहना है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए वीरवार को जिला मुख्यालय पहुंचे, लेकिन कार्यालय बंद था। इसके बाद आधार कर्मी कार्यालय में पहुंचे। आधार कार्ड…
Read More