ऊना। जेएमआईसी कोर्ट नंबर-2 के न्यायाधीश निरंजन सिंह ने बंगाणा क्षेत्र के भिंडला में लगभग दस वर्ष पूर्व एक विधवा के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोपी तीन सगे भाइयों को दोषी करार देते हुए विभिन्न धाराओं के तहत कारावास भुगतने और लगभग 10 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जबकि इन्हीं दोषियों का एक भाई भी मामले में आरोपी था, जिसकी ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है। सहायक जिला न्यायवादी नवीन कुमार ने बताया कि दोषियों में से एक संजय 29 अप्रैल 2003 को…
Read MoreMonth: March 2013
मुकेश जसवाल बने हिमफेड के निदेशक
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले भदसाली निवासी किसान नेता मुकेश जसवाल को हिमफेड का निदेशक चुन लिया गया। सोमवार को पुराना बस अड्डा चौक स्थित हिमफेड कार्यालय में निदेशक के एकमात्र पद के लिए हुए चुनाव में मुकेश जसवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांगड़ा बैंक के निदेशक देवेंद्र भुट्टो को 13 मत के अंतर से पराजित किया। इससे पहले मुकेश जसवाल संतोषगढ़ ब्लाक युवा कांग्रेस के दो दफा अध्यक्ष रहे हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता के साथ वह संगठन के महासचिव पद पर भी काम कर चुके हैं। हमीरपुर…
Read Moreबस और बाइक में भिड़ंत, महिला की मौत
गगरेट (ऊना)। गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर बस और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे के दौरान बाइक चालक भी बुरी तरह घायल हो गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रल टाउन होशियारपुर निवासी 45 वर्षीय रणजीत कौर पत्नी जोगेंद्र सिंह अपने पुत्र अमृतपाल के साथ बाइक पर सवार होकर मैड़ी मेले में जा रही थी। गगरेट के पास पहुंचने पर सामने से आ रही पंजाब रोडवेज…
Read Moreजिले में गेहूं उत्पादन पर खतरे के बादल
ऊना। जिलाभर में शनिवार रात और रविवार को हुई भारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे गेहूं की फसल पर पीला रतुआ रोग के आक्रमण की संभावनाएं बढ़ गई हैं। कृषि विशेषज्ञ भी फसलों को बचाने के लिए इन दिनों किसानों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। इस सीजन में गेहूं की बंपर पैदावार होने की उम्मीद थी। समय-समय पर बारिश होने के चलते सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन पिछले एक माह से खलिहानों में पीला रतुआ रोग के हमले से किसानों की मुसीबतें…
Read Moreतेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रोंदे श्रद्धालु
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के ज्वार में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं को रौंद डाला। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो जख्मी हो गए। इन्हें खंड चिकित्सालय अंब में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजाब के तरनतारन से श्रद्धालुओं का जत्था ट्रक में सवार होकर मैड़ी मेले को…
Read Moreशराचली में स्थापित की जाए एंटी हेलगन
जुब्बल (शिमला)। शराचली क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से नाशपाति, खुमानी, आड़ू, बादाम सहित कई जगह सेब के पौधों को भी भारी क्षति पहुंची है। एक ओर जहां क्षेत्र में ओलावृष्टि होती रही, वहीं ओलावृष्टि से बचाव के लिए बटाड़गुल्ल में स्थापित की गई एंटी हेलगन को नहीं चालू नहीं किया गया। इससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। क्षेत्रवासियों ने एंटी हेलगन को बटाड़गल्लु से हटाकर शराचली में स्थापित करने की भी मांग उठाई है। मांदल पंचायत के उपप्रधान अजय बिष्ट, पंचायत समिति…
Read Moreकिन्नौर के तेरह ग्रामीण रूट ठप
सांगला (किन्नौर)। जिला में रविवार को हुई हल्की बर्फबारी और बारिश के कारण नेशनल हाइवे कई स्थानों पर बंद हो गया है। बारिश के कारण जगह-जगह पहाड़ों से चट्टानों के सड़क पर गिरने से यातायात पूर्ण रूप से बंद हो गया था। हालांकि, बीआरओ की कड़ी मशक्कत के बाद दो जगह तो रोड बहाल कर दिया गया है, लेकिन रिकांगपिओ से काजा की ओर अभी भी कोई वाहन नहीं जा पा रहा है। इसके अलावा अभी भी किन्नौर के तेरह ग्रामीण रूटों पर वाहन नहीं चल पाए हैं। जिले के…
Read Moreसरकारी लकड़ी से लदा ट्रक पलटा
आनी (कुल्लू)। आनी-लूहरी सड़क पर दोघरी मोड़ के पास गत रविवार रात्रि सरकारी लकड़ी से लदा एक ट्रक संतुलन खोकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। इसे उपचार के लिए आनी अस्पताल में भरती करवाया गया है। चालक की हालत स्थिर बनी हुई है। डीएसपी आनी प्रवीर ठाकुर के अनुसार बीती रात ट्रक संख्या एचपी 35 बी 0755 एलपी वन निगम की लकड़ी लेकर आनी से कल्पा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आनी से करीब तीन किमी दूर दोघरी मोड़ के…
Read Moreहत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
रामपुर बुशहर। राजकुमार हत्याकांड मामले में भारी दबाव झेल रही ब्रौ पुलिस ने आखिर हत्यारोपी को दबोच ही लिया। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को उसके गांव जाबण (रोहड़ू ) से गिरफ्तार किया। डीएसपी प्रवीर ठाकुर ने हत्याकांड में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी बबलू को रविवार शाम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गत 20 फरवरी की शाम को निरमंड के बायल में स्थानीय युवक राजकुमार के साथ तीन लोगों ने मारपीट की थी। मारपीट में…
Read Moreनिरमंड के जनप्रतिनिधि भी रामपुर के साथ
रामपुर बुशहर। बुशहर संयुक्त संघर्ष समिति के रामपुर को जिला बनाओ अभियान में निरमंड ब्लाक के जनप्रतिनिधि भी खुलकर साथ देंगे। सोमवार को निरमंड में आयोजित बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि रामपुर के जिला बनने से निरमंड में विकास तो बढ़ेगा ही, साथ ही यहां के लोगों को सर्दी में जिला मुख्यालय कुल्लू की दौड़ से भी निजात मिलेगी। पंचायत समिति हाल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान निरमंड राम किशन शर्मा ने की। बैठक में शरीक जन प्रतिनिधियों समेत सामाजिक संस्थाओं और महिला एवं युवक मंडल के…
Read More