शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता के विधायक रिखीराम कौंडल ने मंगलवार को जेजवीं और सलवाड़ पंचायतों का दौरा किया। उन्हाेंने इन पंचायतों के कुठेरन, धन्नड़, बल्ह चलोग और फुफली झलवाणा गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियाें को मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। रिखीराम कौंडल ने कोटधार और नयनादेवी धार को जोड़ने के लिए गोविंद सागर पर निर्माणाधीन बबखाल पुल को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के राज्य स्तरीय…
Read MoreMonth: March 2013
समय पर स्ट्रेचर नहीं मिलने से उखड़ी सांस
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश के अव्वल होने के दावों की पोल आए दिन खुल रही है। जिला अस्पताल में समय पर स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण दमे से ग्रस्त एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है। मामला कुछ दिन पहले का है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए सीएमओ से इसकी शिकायत की है। घुमारवीं क्षेत्र के वासुदेव शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले दमा से ग्रस्त उनके भाई सुखदेव को गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां तैनात चिकित्सक से चैक अप करवाया तो उन्होंने…
Read Moreकहीं बेरंग न कर दें होली के रंग
धर्मशाला। होली के त्योहार को लेकर जरा सावधान हो जाइए, चूंकि होली के रंग कहीं आपके चेहरे को बेरंग न कर दें। सस्ते रंगों की आड़ में बाजार में खतरनाक केमिकल वाले कलर तथा मिलावटी कलर पहुंच चुके हैं। चंद पैसों के मुनाफे की आड़ में कई दुकानों में होली के खतरनाक रंग बिक रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग त्योहारी सीजन में खाद्य वस्तुओं पर तो नजर रखता है। लेकिन हैरानी की बात है कि महकमा रंगों की गुणवत्ता को जांचने के लिए कोई कदम नहीं उठा पा रहा। ऐसे में…
Read Moreफैक्टरी से सरकारी आटे के 125 बैग बरामद
देहरागोपीपुर/ गरली/ रक्कड़ (कांगड़ा)। पुलिस ने मंगलवार को परागपुर के निकट गांव मूहीं में स्थित एक फैक्टरी पर छापा मारकर अवैध तौर पर रखे आटे से भरे बैग बरामद किए। इसके अलावा कई खाली बैग भी पकड़े। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मूहीं गांव में स्थित फूड प्रोडक्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में अवैध तौर पर सरकारी आटे के बैग रखे हुए हैं। इस पर पुलिस ने एक विशेष टीम तैयार करके फैक्टरी का अचानक निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से फैक्टरी परिसर से आटे से भरे 40-40 किलों के…
Read Moreअस्पताल प्रबंधन की अपील खारिज
धर्मशाला। राज्य उपभोक्ता फोरम ने एक निजी अस्पताल की अपील को खारिज कर निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। फोरम ने अस्पताल प्रबंधन को उपभोक्ता को 72 हजार रुपए हर्जाना भरने का फैसला सुनाया है। उपभोक्ता के केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता विनय सोनी ने फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में कार्यरत कर्मचारी बख्शी चंद कटोच की पत्नी जीवन लता 2011 में पठानकोट में एक वाहन दुर्घटना में घायल हो गई थी। उसे पठानकोट के एक निजी अस्पताल में लाया गया।…
Read Moreसर्टिफिकेट फर्जीवाड़े में टीजीटी बर्खास्त
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल में स्थित एक निजी बीएड कालेज से शुरू हुआ सर्टिफिकेट फर्जीवाड़ा अब परत-दर-परत उधड़ने लगा है। शिक्षा विभाग ने इस बहुचर्चित फर्जीवाड़े से जुड़े एक अन्य टीजीटी को बर्खास्त कर दिया है। हैरत की बात है कि महज बीए पास उक्त फर्जी अध्यापक ने पहले बीएड और फिर लगातार एमए अंग्रेजी, एमएड और पीएचडी तक की फर्जी डिग्रियां बना लीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंबल बस्सी में बतौर टीजीटी तैनात कृष्ण गोपाल के सर्टिफिकेट जाली साबित होने पर उच्च शिक्षा विभाग ने उसे पद…
Read Moreखराहल घाटी में तेंदुए के आतंक से दहशत
काईस (कुल्लू)। खराहल घाटी के तंदला और चंदला गांव में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। लोगों ने तंदला गांव के आसपास तेंदुए को घूमते हुए देखा है। शाम ढलते ही तेंदुए के दहाड़ने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों के मुताबिक घौटनाला तथा चंदला गांव के साथ सटे नाले में तेंदुए ने डेरा जमा रखा है। ग्रामीण संजीव, जीतराम, बुद्धि सिंह, तीरथ राम, राम सिंह, इंद्रू देवी, मोती राम और ब्रेसतू राम ने बताया कि तीन दिन पूर्व दोपहर के समय…
Read Moreखनाग में शराब ठेका बंद करे सरकार
कुल्लू। चार साल से खनाग शराब ठेके के खिलाफ लामबंद ग्रामीणों ने फिर से विरोध का बिगुल बजा दिया है। पंचायत ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 31 मार्च के बाद शराब ठेका फिर खुला तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। 2010 में खुले शराब ठेके को बंद करने को लेकर पंचायत कई बार सड़क पर उतर कर इसका विरोध किया है। लेकिन ठेका आज तक बंद नहीं हो सका। अब आनी के प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिन शिमला में मुख्यमंत्री से मुलाकातकर ठेके को बंद करने की मांग उठाई…
Read Moreलरांकेलों में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव
कुल्लू/पतलीकूहल। धरोहर गांव नग्गर के साथ सटे लरांकेलो में एक महिला का शव पुलिस ने देवदार के पेड़ से लटका हुआ बरामद किया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह चौकी में एक शख्स ने फोन कर लरांकेलो में देवदार के पेड़ से एक महिला की लाश लटकने की सूचना दी। पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। लाश को…
Read Moreपुराने मीटरों को बदलेगा विद्युत बोर्ड
कुल्लू। विद्युत बोर्ड ने खुद को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। राजस्व बढ़ाने के लिए जहां पेंडिंग बिलों की वसूली को सख्ती अपनाई जा रही है वहीं अब बोर्ड जिला में इलेक्ट्रानिक्स मीटर भी लगाने जा रहा है। बोर्ड प्रबंधन के मुताबिक इलेक्ट्रानिक्स मीटर बिजली की रीडिंग प्रापर ढंग से करते हैं। पहले से लगे मीटर रीडिंग सही नहीं दे पा रहे। इस कारण बोर्ड को हर साल भारी चपत लग रही है। इलेक्ट्रानिक्स मीटर लगने से बोर्ड के साथ उपभोक्ताओं को भी राहत मिलने की उम्मीद…
Read More