टोपी तो पहनी ‘हाथ’ कब मिलाएंगे?

हमीरपुर। आगाज भी अच्छा और समय भी अनुकूल था… फिर क्या कारण रहे कि होली मेले के शुभारंभ पर सुजानपुर के निर्दलीय विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस सरकार का साथ थामने की घोषणा नहीं की। प्रदेश सरकार की ओर से भी विधायक को साथ लेने की घोषणा नहीं हो सकी। मेले का शुभारंभ होने के पश्चात राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सभी अपने हिसाब से घटनाक्रम के तार जोड़ रहे हैं। होली मेले के शुभारंभ पर सुजानपुर के निर्दलीय विधायक राजेंद्र राणा के कांग्रेस सरकार…

Read More

दामाद ने ससुराल में लगाया फंदा, मौत

बद्दी (सोलन)। होली पर अपने ससुराल बद्दी आए मनीमाजरा के 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक युवक का एक सप्ताह पूर्व बद्दी क ी एक युवती से विवाह हुआ था। विवाह के बाद वह कुछ परेशान चल रहा था। 17 मार्च को मनीमाजरा की इंदिरा कालोनी में हाउस नंबर 517 में रहने वाले 25 वर्षीय सोनू पुत्र नरेश कुमार का विवाह बद्दी के बिलांवाली में रहने वाले सोमनाथ की बेटी से हुआ था। विवाह के बाद दोनों परिवार खुश थे। होली…

Read More

सैक्स रैकेट का सरगना पुलिस गिरफ्त में

अर्की(सोलन)। पंजाब के जीरकपुर में सैक्स रैकेट का सरगना अर्की पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस टीम ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है । मंगलवार को पकड़े गए पांचों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। डीएसपी दाड़लाघाट विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है । उन्होंने बताया कि गत सप्ताह सैक्स रैकेट के आरोप में पकड़े गए युवकों एवं युवतियों की शिनाख्त पर पुलिस ने जीरकपुर से मुख्य आरोपी अजय कुमार उर्फ…

Read More

गृहकर डिफाल्टरों पर कसेगा शिकंजा

परवाणू (सोलन)। अब परवाणू में गृहकर चोरी करने वालों पर नगर परिषद शिकंजा कसेगी। परिषद अब तक पिछले रिकार्ड के अनुसार ही टैक्स की वसूली कर रही है। जबकि शहर कई गुना विकसित हो चुका है। कई ऐसे डिफाल्टर भी हैं जिन्होंने वर्षों से टैक्स जमा करवाना मुनासिब नहीं समझा। न ही वे परिषद को अपनी सही स्थिति बताते हैं। इन्हीं टैक्स चोरों का अब सर्वेक्षण किया जाएगा और मौजूदा स्थिति के अनुसार टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए नप ने दो टीमें गठित की हैं। ये टीमें शहर का मुआयना…

Read More

डकैती के दोषियों को सात साल कारावास

सोलन। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) केके शर्मा की अदालत में डकैती और मारपीट के पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए सात साल कठोर कारावास समेत छह सजाएं सुनाई हैं। साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत 12 हजार जुर्माने के आदेश दिए हैं। जुर्माना अदा न करने की सूरत में अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से मामले की पैरवी जिला न्यायवादी एसएस कौंडल ने की है। उन्होंने बताया कि जून 2011 को धर्मपुर के पास पेट्रोल पंप में लूट को अंजाम…

Read More

नशे से बचने का संदेश दे रहे बाबा बलवंत

नालागढ़ (सोलन)। अपने लिए तो सब जीते हैं, लेकिन किसी खास उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिया जाए तो लोगों का जहां सम्मान मिलता है, वहीं यह खुद ही एक मिसाल बन जाती है। ऐसे ही एक उद्देश्य को लेकर 7 साल 3 माह से अपने सिर पर 800 मीटर लंबी और 70 किलो वजनी पगड़ी बांधकर देश के विभिन्न इलाकों में सभी समुदाय के युवाओं को नशे से बचने और सिख समुदाय को दस्तार पहने के संदेश देने के लिए निकले हैं 50 वर्षीय निहंग सिंह बाबा बलवंत सिंह।…

Read More

साधु के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

नाहन (सिरमौर)। ग्राम पंचायत सैन की सेर के ग्रामीणों ने उपायुक्त प्रियातु मंडल से मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त से मिलने पहुंचे ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी शिकायत में कहा कि गांव के बीच में ही मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित एक मंदिर में कार्यरत साधु लाउडस्पीकर की तेज आवाज कर ग्रामीणों को परेशान कर रहा है। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई में भी बाधा डाली जा रही है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से शिकायत करते हुए कहा कि मंदिर में कार्यरत साधु उन्हें लाउड स्पीकर के द्वारा धमकाता…

Read More

29 व 30 को सजेंगी रंगारंग सांस्कृतिक संध्या

पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद कमेटी पांवटा अध्यक्ष संजय सिंघल व कार्यकारी अधिकारी सुशील मितल ने कहा कि जिला उपायुक्त प्रियातु मंडल होली मेला शुभारंभ के मुख्यातिथि होंगे। डीसी सिरमौर 29 मार्च को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। जबकि 30 मार्च को अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि विधायक पांवटा किरनेश जंग होंगे। पांवटा होली मेला 26 मार्च से 1 अप्रैल तक होली मेला चलेगा जिसमें 29 व 30 मार्च को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रामलीला मैदान में शुक्रवार को सायं 7 बजे जिलाधीश सिरमौर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।…

Read More

कार दुर्घटना में अध्यापक की मौत

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ खैरी मार्ग में रेडी गुसान के समीप एक मारुति कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार भनोग निवासी एक अध्यापक की मौत हो गई जबकि उसमें सवार उसके बेटे को कोई चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भनोग निवासी प्रभात कुमार (49) जो कि जेबीटी अध्यापक था वह अपनी मारुति कार नंबर एचपी16-3449 से रविवार को राजगढ़ से अपने घर जा रहा था। रेडी गुसान के समीप वह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। इस कारण वह…

Read More

सिरमौर में आगामी दो दिन में बारिश की संभावना

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विवि नौणी के मौसम विभाग के अनुसार जिला सिरमौर मेें आने वाने दो दिनों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। हवा की गति दो से उस किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है तथा आसमान में हल्के बादल रहेंगे। औसत सापेक्षित आर्द्रता 42 से 77 प्रतिशत रहेगी। जिले में दिन का अधिकतम तापमान 25 से 28 व न्यूनतम तापमान 12 से 15 होने की संभावना है। उन्होंने किसान बागवानों को जानकारी दी कि दिन एवं रात के तापमान में विभिन्नता के कारण…

Read More