पंचायत सहायक सस्पेंड, प्रधान की कुर्सी खतरे में

पंचायत सहायक सस्पेंड, प्रधान की कुर्सी खतरे में सोलन। कोटली पंचायत में धन के दुरुपयोग के मामले में पंचायत सहायक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पंचायत प्रधान की कुर्सी भी खतरे में है। जांच में आरोप तय होने पर जिला पंचायत अधिकारी ने नियम अनुसार कार्रवाई की है। पंचायत सहायक लेखराज को भारमुक्त करते हुए आरोप पत्र एक सप्ताह में दायर किया जा रहा है। दूसरी तरफ पंचायत प्रधान यशपाल को सात दिनों के भीतर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है। इसकी पुष्टि जिला पंचायत अधिकारी…

Read More

नेपाल से मिल रही शातिरों की सूचना

सोलन। किन्नौर के जंगी मूडंग में तीन से चार फीट बर्फ। टैक्सी चालकों के हत्या आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस का जाल। इससे पहले की शातिर दबोचे जाते, अचानक नेपाल से एक फोन काल आई। फोन काल शातिरों के लिए थी। इसी फोन काल ने पुलिस की मेहनत पर पानी फेरना चाहा। फोन पर सूचना दी गई कि भागो। पुलिस भारी बर्फबारी के बीच किन्नौर में उनके गिरेबान तक पहुंच गई है। इससे पहले की हत्या आरोपी गोपाल और किरण भागते पुलिस ने दोनों शातिरों को ऐन मौके पर…

Read More

जान हथेली पर रख स्कूल जा रहे नौनिहाल

कालाअंब (सिरमौर)। नाहन-कालाअंब-त्रिलोकपुर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही निरंतर बढ़ रही है। इसी मार्ग पर कालाअंब तथा त्रिलोकपुर के दर्जनों नौनिहाल स्कूलों को जाते हैं। सभी की सुरक्षा ताक पर है। बच्चे सुबह शाम जान हथेली पर रख अपना रास्ता नाप रहे हैं। संबंधित विभाग ने पूरे मार्ग पर कहीं भी सुरक्षा संबंधी बोर्ड नहीं लगाए हैं। कालाअंब पंचायत के उपप्रधान संजय कुमार, वर्ड मेंबर सुमित्रा देवी, गीता देवी, शिक्षा देवी, मुन्ना खान, रेखा देवी, राजकुमार, शीला देवी, यासीन मोहम्मद का कहना है कि आए दिन हाईवे पर तेज रफ्तारी…

Read More

खैर लकड़ी की खेप पकड़ी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने अवैध खैर की लकड़ी समेत आरोपियों को दबोचा है। यूटीलिटी में भरकर करीब 56 छोटे बढ़े खेर लकड़ी के नग ले जाए जा रहे थे। पुलिस दल ने नाके पर अवैध लकड़ी समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा। एएसआई मोहर सिंह, पुलिस जवान नवीन कुमार तथा तेजेंद्र सिंह समेत पुलिस टीम ने हरीपुर टोहाना के समीप नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों पर चौकस नजर रखी जा रही थी। वाहन को जांच के लिए…

Read More

राजगढ़ में सात घंटे गुल रही बिजली

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ तहसील सहित आसपास के दर्जनों गांव में सोमवार को विद्युत आपूर्ति सुबह 6 बजे से दोपहर करीब एक बजे तक बाधित रही। जिस कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पडा। सोलन स्थित 33 केवी सब स्टेशन में आई तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या हुई। जिससे मरयोग, यशवंत नगर, राजगढ़, हाब्बन, खैरी बडूसाहिब, दीदग, चंदोल, पझौता, रासुमंदिर, नौहराधार, चाढ़ना और लानाचेता आदि इलाकों में बिजली दोपहर बाद तक गुल रही। रविवार को छुट्टी के पश्चात सोमवार को कार्य दिवस होने से नौकरीपेशा व आम नागरिकों…

Read More

सरो पाठशाला में लोगो ने जड़ा ताला

शिलाई (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा खंड शिलाई की राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरो एक बार फिर विवादों में है। यहां पर तैनात एकमात्र अध्यापिका सोमवार को नदारद रही। जिस पर ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। इसकी सूचना जिला उप निदेशक ऐलीमेंटरी को दे दी गई है। सोमवार सुबह 12:30 बजे तक राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरो में कार्यरत अध्यापिका के न पहुंचने पर एसएमसी अध्यक्ष इंद्र सिंह चौहान को स्कूल में जलवाहक तथा भोजन बनाने वाले लोगों से पता चला कि वहां पर तैनात अध्यापिका स्कूल नहीं आई। एसएमसी अध्यक्ष ने…

Read More

लंबित मेडिकल बिलों का हो शीघ्र भुगतान : डा. विपिन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर संघ पांवटा इकाई की बैठक स्थानीय विश्राम गृह में हुई। आईपीएच विभाग पांवटा में लंबित पड़े मेडिकल बिलों के शीघ्र भुगतान की मांग उठाई गई। बैठक में विभिन्न पेंशनर संघ की समस्याओं व मांगों पर मंथन किया गया। पांवटा विश्राम गृह में सोमवार को हुई बैठक की अध्यक्षता पांवटा इकाई अध्यक्ष डॉ. विपिन कालिया ने की। अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र को सरकारी दस्तावेज बनाने व उसमें पेंशनर कल्याण को प्राथमिकता देने व उनकी मांगों को सम्मिलित करने पर इकाई आभार…

Read More

ओपन स्कूल का रुख क्यों कर रहे बच्चे

नाहन (सिरमौर)। वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं। छात्रों की बहुत बड़ी संख्या सरकारी स्कूलाें में रेगुलर पढ़ाई की बजाय ओपन स्कूलों में पढ़ाई कर रही है। सवाल उठता है कि बच्चे सरकारी स्कूलों में क्यों नहीं पढ़ पा रहे? इससे राज्य में शैक्षणिक ढांचे पर सवालिया निशान लग रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ओपन कक्षाओं में बच्चों का पंजीकरण सारे रिकार्ड तोड़ रहा है। वर्ष 2011-12 में ही जिले में इस पंजीकरण की संख्या लगभग 450 से अधिक थी। सबसे अधिक वो बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं…

Read More

मोबाइल फोन पर होगी अफसरों की अटेंडेंस

शिमला। नगर निगम की सर्व मंगल योजना के तहत मंगलवार को निगम के अफसर अपने कार्यालय छोड़कर वार्डों में जाएंगे। अगर मंगलवार को बर्फबारी होती है तो इससे संबंधित समस्याओं का अफसरों को निपटारा करना होगा। सर्व मंगल योजना के तहत शहर को छह सेक्टरों में बांटकर आयुक्त ने अफसरों की नियुक्ति की है। मंगलवार को सेक्टर अफसरों की निगम आयुक्त मोबाइल फोन पर ही अटेंडेंस लेंगे। सुबह ग्यारह बजे, दोपहर दो बजे और शाम पांच बजे आयुक्त फोन कर सभी अफसरों से अपडेट लेंगे। विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित…

Read More

कड़ाके की ठंड में कराह रहे कैंसर मरीज

शिमला। हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड में कैंसर अस्पताल के मरीज कराह रहे हैं। यहां डाक्टरों के लिए तो हीटिंग सिस्टम की व्यवस्था है पर मरीजों और तीमारदारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं। अस्पताल में मरीजों के साथ आए तीमारदार भी सर्दी की वजह से बीमार पड़ने लगे हैं। उधर, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के एमएस रमेश चंद ने आश्वस्त किया है कि वे खुद कैंसर अस्पताल का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। मरीजों के लिए जल्द से जल्द हीटर का…

Read More