बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के गांव ननावीं में मंगलवार देर रात अज्ञात गाड़ी बंदरों को खुले में छोड़ गई है। जिससे क्षेत्र में एकाएक बंदरों की संख्या में इजाफा हो गया है। बंदरों ने गेहूं की फसल को तबाह करना शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश जताया है। स्थानीय लोेगों में ज्योति प्रकाश, वार्ड पंच विजय कुमार, सरीक मुहम्मद, डा. देवीदास शर्मा, मनसा राम, सुभाष चंद, इकबाल मुहम्मद, मजीद मुहम्मद, रोशन लाल, दीपक कुमार, रमन…
Read MoreMonth: February 2013
अधिकारियों को धमकाने का आरोप
लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव वीरेंद्र कंवर ने क्षेत्र के विकास को तीव्र गति प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विधायक वीरेंद्र कंवर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कुटलैहड विस क्षेत्र को पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान विकास के शिखर पर पहुंचाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने की बजाए धमकाया जा रहा है। उन्हाेंने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी दी है कि…
Read Moreकुलदीप ने नवाजे होनहार छात्र
बडूही (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबेहड़ा धीरज में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की खूब धूम रही। समारोह में चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक कुलदीप कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुशील पुंडीर ने की। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध है। जिसके चलते प्रत्येक स्कूल में आधारभूत ढांचा एवं शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है।…
Read Moreकूड़ा फैलाने वालों का काटो चालान
ऊना। उपायुक्त अभिषेक जैन ने मंगलवार को अपने कक्ष में नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों एवं सचिवों के साथ बैठक करके उन्हें अपने क्षेत्रों में समुचित कचरा प्रबंधन एवं सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर डंपर (कूड़ेदान) और डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद ऊना एवं जिले क ी चारों नगर पंचायतों में पार्कों एवं स्ट्रीट लाइटों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने की हिदायत दी है। डंपर में कूड़ा न फेंककर इधर-उधर कूड़ा फैलाने वालों का म्यूनिसिपल एक्ट के तहत चालान किया…
Read Moreप्रेमी संग भागी तीन बच्चों की मां
मैहतपुर (ऊना)। जब इश्क का भूत सवार हो तो फिर क्या पति और क्या बच्चे। तीन बच्चों की मां स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के कारखाने में काम करने वाले एक श्रमिक के प्रेम में ऐसी रंगी कि अपने बच्चों और पति को छोड़कर फरार हो गई। पति ने मैहतपुर पुलिस चौकी में इस बाबत रपट दर्ज करवाई है। एसपी ऊना रविंद्र शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला के पति ने कहा है कि महिला पिछले तीन दिन से घर से लापता है। पति…
Read Moreगगरेट-होशियारपुर मार्ग पर फंसे वाहन
गगरेट (ऊना)। रविवार देर रात से जारी बारिश के चलते क्षेत्र की कई सड़कें दलदल में तबदील हो गई हैं। गगरेट-होशियारपुर मुख्य सड़क बारिश के चलते गगरेट से आशा देवी तक पूरी तरह दलदल एवं कीचड़ में बदल गई है। जिससे इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया है। वाहनों एवं यात्री बसों को वैकल्पिक मार्ग शिवबाड़ी आशा देवी वाया अंबोटा से होकर गुजारा जा रहा है। मार्ग को हाईवे में बदलने के लिए इन दिनों गगरेट से पंजाब सीमा तक कंपनी की ओर से सड़क को चौड़ा करने तथा…
Read Moreकिन्नौर में पटरी से उतरा जन जीवन
सांगला(किन्नौर)। जिले में मंगलवार को भी बर्फबारी जारी रही है। मंगलवार दोपहर तक करीब 150 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है। किन्नौर के निचलते क्षेत्रों में दो दिनों से लगातार भारी बारिश के जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर चुका है। बर्फबारी और बारिश के चलते जिले में लोग बिजली और पानी की सुविधा से भी पूर्ण रूप से वंचित है। मिली जानकारी के अनुसार कल्पा में करीब 150 सेंटीमीटर, सांगला में 90 सेंटीमीटर, छितकुल में 120 सेंटीमीटर, नाको में 90 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की जा…
Read Moreरामपुर में सात रूटों पर बस सेवा पूर्व रूप से बंद
रामपुर बुशहर। पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के चलते रामपुर में भी यातायात सुविधा प्रभावित हुई है। बारिश के चलते रामपुर में सात ग्रामीण रूट पूर्ण रूप से बंद हो गए है। इसके अलावा 17 रूटों पर आधे रास्ते तक ही बसें जा पा रही है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। लंबे रूटों पर दिल्ली,चंडीगढ़ और शिमला के लिए बस सेवा सुचारु रूप से चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोटी-कापटी, बाल्टी धार, जगुणी सहित सात…
Read Moreबर्फबारी के चलते राजधानी से कटा रोहडू
रोहडू। भारी बर्फबारी के चलते रोहडू प्रदेश की राजधानी शिमला से पूर्ण रूप से कट गया है। बर्फबारी के चलते रोहडू शिमला राज मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो गया है। इसके अलावा अधिकांश ग्रामीण रूटों पर भी यातायात पूर्ण रूप से ठप पड़ा हुआ है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार भारी बर्फबारी के चलते रोहडू शिमला से पूरी तरह से गया चुका है। रोहडू के खड़ा पत्थर के पास करीब 60 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई…
Read Moreरामपुर शहर की ब्यूटीफिकेशन को सर्वे आज से
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर शहर की ब्यूटीफिकेशन को लेकर बुधवार से सर्वे शुरू कर रही है। वार्ड दर वार्ड किए जाने वाले सर्वे के तहत नगर परिषद लोगों से शहर की ब्यूटीफिकेशन के लिए तमाम जानकारी जुटाएगी। मंगलवार को आयोजित बैठक में सर्वे वार्ड नंबर एक से शुरू करने का निर्णय लिया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। नगर परिषद रामपुर शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना चाहती है। इसके लिए बकायदा सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है। तीस सालों के लिए…
Read More