गेहूं में नहीं लगेगा पीला रतुआ रोग

शाहतलाई (बिलासपुर)। जिला में करीब तीन दिन से हो रही बारिश से किसानों और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों को इस बार बेहतर फसल की उम्मीद जगी है। उधर, कृषि विभाग के अनुसार यदि मार्च माह में एक और बारिश होती है तो जिला में लक्ष्य से दस फीसदी अधिक गेहूं की पैदावार होगी। किसान प्रकाश चंद, रोशन लाल, मनेंद्र चंदेल, उत्तम चंद, सुशील कुमार, अमृतलाल, संतराम, लेखराज, सरला शर्मा, योगिंद्र कुमार, हरिदत्त, अशोक शर्मा, सीता राम, केहर सिंह, सुरेश कुमार, प्रेम चंद, रक्षा देवी, मनोरमा चौहान, कमल…

Read More

तेंदुए के हमले से घायल बच्ची ने दम तोड़ा

भराड़ी (घुमारवीं)। घुमारवीं उपमंडल के तहत घंडालवी पंचायत के कामली गांव में तेंदुए के हमले से घायल दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। इससे इलाके में मातम का माहौल है। 14 नवंबर को तेंदुआ दो वर्षीय शगुन को उठाकर ले गया था। कुछ दूर उसे तेंदुए से छुड़ा लिया गया, लेकिन वह गंभीर घायल हो गई थी। इतने लंबे समय तक जिंदगी और मौत से जूझते-जूझते उसके प्राण पखेरू उड़ गए। इसी के साथ इलाके में आदमखोर तेंदुए के हमले में दम तोड़ने वाले बच्चों की संख्या चार…

Read More

गाड़ी 100 फुट गहरी खाई में गिरी, 10 घायल

चुवाड़ी (चंबा)। लाहडू-चंबा मार्ग पर नरोल के समीप टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे दस लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चुवाड़ी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग शादी समारोह में शरीक होने गए थे। नरोल के समीप सड़क पर मिट्टी होने के कारण गाड़ी फिसल गई। इस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इससे दस लोगों को गंभीर…

Read More

नकली नोट मिलने पर बेखौफ पुलिस को बताए

चंबा। जाली नोट मिलने पर उसकी शिकायत पुलिस में बेखौफ कर सकते हैं। यह जानकारी देने पर पुलिस उक्त व्यक्ति को न ही तंग करेंगी और न ही उसकी पहचान सार्वजनिक की जाएगी। पुलिस जिस क्षेत्र से नोट बरामद हुए हैं, वहां अपना नेटवर्क बढ़ाएगी। सबूत इकट्ठे कर जाली नोट गिरोह तक पहुंचने का प्रयास करेगी। जिला पुलिस अधीक्षक बृज मोहन शर्मा ने बताया कि जाली नोट मिलने पर लोग कानूनी पचड़े से बचने के लिए पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाने से डरते थे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया…

Read More

लोगों को सस्ती मिलेंगी दवाइयां

चंबा। जन औषधि केंद्र का ताला खुल गया है। अब नये फार्मासिस्ट की तैनाती के बाद मरीजों को केंद्र से दवाइयां मिलेंगी। केंद्र में रखी गई दवाईयां को चेक किया गया। इसमें एक्सपायरी डेट के नजदीक वाली दवाईयों को वार्डों के माध्यम से उपचाराधीन मरीजों को मुहैया करवाया जाएगा। इससे वार्डों में उपचाराधीन मरीजों को महंगे दामों में दवाईयां नहीं खरीदनी पड़ेगी। एमएस डा. विनोद शर्मा ने बताया कि जन औषधि केंद्र का ताला खोल दिया है। नजदीक एक्सपायरी डेट वाली दवाईयां को वार्डों में उपचराधीन मरीजों को मुहैया करवा…

Read More

राशन कार्ड की फीस जमा करवाएं सचिव : चड्डा

चंबा। जिला में एपीएल परिवारों के राशनकार्ड नये सिरे से बनाए जा रहे हैं। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी पंचायत सचिवों को राशन कार्ड की फीस जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं। फीस जमा न होने की सूरत में पंचायतों के लिए राशन कार्ड जारी नहीं होंगे। इसके अलावा फीस के साथ-साथ पंचायतों का प्रस्ताव भी साथ लाने का आह्वान किया है। जानकारी के मुताबिक जिला भर में 55 हजार से ज्यादा एपीएल राशन कार्ड बनाए जाएंगे। राशन कार्ड बनाने…

Read More

उल्लंघन करने वालों पर चलेगा पुलिस का डंडा

चंबा। शहर में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने से पहले दस बार सोच लें। पुलिस अब उक्त वाहन चालकों के खिलाफ कड़े कदम उठाने वाली है। पहले नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर चालकों को चालान कटवाकर मुक्ति मिल जाती थी। अब उक्त चालकों के चालान के साथ गाड़ी को जब्त किया जाएगा। इसके अलावा वन वे सपड़ी-कालेज रोड पर भी एक तरफा से ही वाहन गुजरेंगे। अगर, इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन होता है तो पुलिस वाहनों के चालान काटेगी। वहीं, शहर में वाहन…

Read More

कांग्रेस किसान सैल दिलाएगा गरीबों को हक

चंबा। कांग्रेस किसान सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला चंबा के अध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर ने कहा कि जिला के सभी ब्लाक में किसान सैल की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी ब्लाक अध्यक्षों को 10 दिन के भीतर ब्लाक कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं। किसान सैल की कार्यकारिणी के विस्तार होने के बाद किसान-बागवानों, मजदूरों, कारीगरों, मेसन और पेंटर के हित में कारगर कदम उठाए जाएंगे। यह वर्ग सरकारी सुविधाओं से आज तक वंचित है। इस वर्ग को उनका हक दिलाने के लिए किसान सैल…

Read More

चित्रों से मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

चंबा। जिला मुख्यालय स्थित बैडमिंटन हाल में भारत निर्माण चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इकाई शिमला ने लगाई है। पांच दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त आरएस राणा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों को केंद्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार की प्रदर्शनियों का आयोजन होना चाहिए। इससे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में काफी सुविधा मिलती है। नौ फरवरी तक चलने…

Read More

कंप्यूटर दो और सीखने वाले तीस

गैहरा (चंबा)। पंचायत गैहरा में डीआईसी के सौजन्य से खोले गए कंप्यूटर सेंटर में प्रशिक्षुओं ने और कंप्यूटर लगवाने का आग्रह किया है। युवाओं के मुताबिक सेंटर में दो कंप्यूटर हैं जबकि प्रशिक्षु 30 हैं। इससे प्रशिक्षु निशुल्क कंप्यूटर कोर्स सुविधा का पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे। डीआईसी ने गैहरा में कंप्यूटर सेंटर खोल रखा है। इसमें इलाके के युवाओं को निशुल्क कंप्यूटर कोर्स करवाया जाता है, लेकिन सेंटर में कंप्यूटर कम होने से प्रशिक्षु परेशान हैं। केंद्र में तीस परीक्षार्थी हैं लेकिन कंप्यूटर दो ही होने के कारण…

Read More