रामपुर में पैंतालीस रूटों पर यातायात ठप

रामपुर बुशहर। तीन दिन से हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के चलते रामपुर में यातायात सेवा पूर्ण रूप से ठप हो गई है। बुधवार को रामपुर के करीब 45 रूट बंद हो गए। इनमें रामपुर-मंडी, रामपुर-नारकंडा और रामपुर-कुल्लू मुख्य हैं। इसके अलावा लैंड स्लाइड होने से ग्र्रामीण रूटों पर भी पूर्ण रूप से बस सेवा बंद है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश और बर्फबारी से रामपुर में भी जनजीवन पटरी से उतरने लगा है। जहां लोगों को पानी…

Read More

ज्यूरी के पास सड़क धंसना शुरू

ज्यूरी (शिमला)। भारी बारिश और बर्फ बारी के कारण एनएच-22 रामपुर से ज्यूरी तक कई स्थानों में धंसना शुरू हो गया है। ल्हासे गिरने से क्षेत्र के गई मार्ग भी पूर्ण रूप से बंद हो गए हैं। एनएच-22 पर रतनपुर, गसो, पशाड़ा खड्ड और ब्रौनी खड्ड में सड़कें धंस रही हैं। अगर बारिश इसी तरह से होती रही तो आने वाले कुछ समय में रोड पूरी तरह धंस जाएंगे। एनएच-22 रामपुर के एक्सईएन पासंग नेगी ने बताया की मार्ग ओडी से वांगतू तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया…

Read More

भवन पर गिरे पत्थर; बाल-बाल बचे

रामपुर बुशहर। बारिश के कारण रामपुर के खोपड़ी में बुधवार को कोआपरेटिव सोसाइटी के भवन पर भारी भरकम पत्थर गिर गए। इस दौरान भवन में मौजूद तीन लोगों की जान बाल-बाल बची। प्रशासन ने भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया है। दोपहर बाद अचानक खोपड़ी स्थित कोआपरेटिव सोसाइटी के भवन पर पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर गिरने से दो मंजिला मकान को पिछली ओर से काफी नुकसान पहुुंचा। मकान में उस समय तीन परिवार के तीन ही लोग ही उपस्थित थे। इनमें सूरज देव, देवेंद्र शास्त्री और अनीता शामिल हैं।…

Read More

जेब में दो सौ रुपये हैं, तभी मिलेगा स्ट्रेचर

शिमला। अगर आपकी जेब में दो सौ रुपये नहीं हैं तो इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर या व्हील चेयर नहीं ले सकेंगे। आईजीएमसी में यह काम स्वयं सेवी संस्था के जिम्मे है। यह संस्था व्हील चेयर और स्ट्रेचर के लिए दो सौ रुपये बतौर सिक्योरिटी लेती है। आईजीएमसी में बेटे के साथ आए सुरेश ने बताया कि उनके बेटे की टांग में चोट लग गई। जेब में कितने रुपये हैं, इस बात की परवाह किए बगैर वे आनन फानन में बेटे को लेकर आईजीएमसी पहुंच गए। यहां पहुंचे तो…

Read More

अठहत्तर रूट फेल, आठ बसें फंसीं

शिमला। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी का क्रम जारी रहने की वजह से हिमाचल पथ परिवहन निगम के अठहत्तर रूट फेल हो गए हैं। मुख्य मार्गों के साथ संपर्क मार्ग भी ठप हो जाने के कारण निगम की करीब आठ बसें बर्फबारी में फंस गई हैं। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर व खिड़की में सड़क बंद हो जाने से समूचा ऊपरी शिमला राजधानी से कट गया है। कुफरी से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग-22 बंद होने के कारण परिवहन निगम के करीब अठहत्तर रूटों पर बसें रवाना नहीं हो पाई…

Read More

मरीज की जान ले लेता आफत का आईजीएमसी

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में लापरवाही की सारी हदें लांघी जा रही हैं। पहले से ही कई विवादों से घिरे आईजीएमसी में एक ऐसा ही वाक्या पेश आया। मरीज का ब्लड ग्रुप ए नेगटिव है और डाक्टर ने बिना जांच फार्म पर ओ नेगटिव लिखकर दे दिया। मरीज का आपरेशन होना है और इसके लिए तीमारदार से ओ नेगटिव ब्लड की छह यूनिट का इंतजाम करने को कहा गया। लापरवाही के कारण मरीज का ब्लड चढ़ने के बाद ऊपर पहुंचाने का इंतजाम हो गया था लेकिन ब्लड बैंक ने…

Read More

भला कम, भ्रमित ज्यादा कर रहा रेडक्रास

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में जरूरतमंद मरीजों के लिए खोला गया रेडक्रास भला कम और भ्रमित ज्यादा कर रहा है। मरीज यहां पहुंचता तो मदद की उम्मीद से है पर सामने आफिस में ताला लटकता देखकर दुखी होता है। रेडक्रास कार्यालय जरूरतमंद व गरीब मरीजों के लिए खोला गया था। यहां तीन कर्मचारियों को नियुक्त किया गया। लेकिन थोड़े समय बाद दो कर्मचारी यहां से चले गए। अब सिर्फ एक कर्मचारी के सिर पर इसे जैसे तैसे चलाया जा रहा है। लेकिन अफसोस कि जब यह कर्मचारी छुट्टी पर…

Read More

निर्माणाधीन चार मंजिला भवन जमींदोज

शिमला। राजधानी मूसलाधार बारिश के चलते ढली-संजौली बाईपास पर लंबीधार में स्थित एक निर्माणाधीन चार मंजिला भवन जमींदोज हो गया है। सोमवार रात करीब तीन बजे यह हादसा हुआ है। बरसात के चलते हुए भूस्खलन को भवन गिरने का कारण माना जा रहा है। साथ लगते एक और निर्माणाधीन भवन पर भी खतरा मंडराने लग पड़ा है। प्रदेश विश्वविद्यालय में बतौर लेक्चरर कार्यरत डा. महावीर सिंह का यह निर्माणाधीन भवन है। लंबीधार क्षेत्र में यह भवन बनाया जा रहा था। भवन में चार लेंटर डाले गए थे। रविवार रात से…

Read More

अमेरिकी डाक्टरों ने टटोली लोगों की नब्ज

बिलासपुर। चेतना संस्था के रौड़ा सेक्टर स्थित कार्यालय में मंगलवार को नजारा बदला-बदला सा नजर आया। मौका था चेतना संस्था, कृष्णा उत्कर्ष संस्थान और हिमालयन हेल्थ एक्सचेंज के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन का। इस शिविर में अमेरिका के विशेषज्ञ चिकित्सकाें की टीम ने लगभग 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके साथ ही अक्षम बच्चों की सेहत भी जांची गई। विदेशी चिकित्सकाें के परामर्श के अनुसार संबंधित मरीजों को मुफ्त दवाइयां व जरूरी उपकरण भी प्रदान किए गए। चेतना संस्था के कार्यालय में स्वास्थ्य…

Read More

कोख से कब्र तक’ एकांकी से आंखें नम

बिलासपुर। बेटियां फाउंडेशन और रेनबो स्टार क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई स्पर्धाएं कराई गईं, जिनमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेटियां फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ज्योत्सना जैन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। डा. ज्योत्सना जैन ने कहा कि बेटियां फाउंडेशन संस्था देश भर में गांव स्तर तक कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है। संस्था का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण…

Read More