शिमला। शहर में किस पद्धति पर प्रापर्टी और हाउस टैक्स की वसूली करनी है, इसको लेकर गठित की गई पार्षदों की कमेटी ने मंथन किया। उप महापौर टिकेंद्र पंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक राय से नैनीताल के टैक्स पैट्रन को स्टडी करने का फैसला लिया गया। संभावित है कि आठ फरवरी को दोबारा कमेटी की बैठक आयोजित होगी। 11 फरवरी को टैक्स पद्धति को लेकर विशेष सदन बुलाया गया है। जनवरी माह में हुई मासिक बैठक में यूनिट एरिया मेथड और पुरानी टैक्स पद्धति के बीच का…
Read MoreMonth: February 2013
एसएचओ बालूगंज लाइन हाजिर
शिमला। तारादेवी पुलिस पार्किंग में हुए गोलीकांड की पहली गाज थाना प्रभारी बालूगंज पर गिरी है। मैजिस्ट्रेट रिपोर्ट आने के बाद पुलिस महकमे में एसएचओ मदन धीमान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आठ दिसंबर देर रात पुलिस कांस्टेबल की गोली से युवक उदयवीर की मौत हो गई थी। परिजनों की ओर से पुलिस पर आरोप लगाया गया था कि घटना की सूचना उन्हें पुलिस ने समय पर नहीं दी। मामले के तूल पकड़ने पर सरकार ने मैजिस्ट्रेट इंक्वायरी के आदेश दिए थे। रिपोर्ट में दोनों ही पक्षों की…
Read Moreएचआरटीसी के 80 रूट फेल
शिमला। बर्फबारी के कारण जिला शिमला में परिवहन व्यवस्था लड़खड़ा गई। ऊपरी शिमला का राजधानी से पूरी तरह संपर्क कट गया है। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की से लगातार तीन दिन बाद भी बसों की आवाजाही ठप है। बर्फबारी से रास्ते बंद होने के कारण बुधवार को एचआरटीसी के 80 रूटों पर बसें रवाना नहीं हो सकीं। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजधानी शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी का क्रम जारी रहा। मुख्य मार्गों सहित संपर्क मार्ग ठप होने के…
Read Moreइक्का-दुक्का विद्यार्थी ही पहुंचे कालेज
शिमला। सर्दियों की छुट्टियों के बाद पांच फरवरी को खुले राजधानी के कॉलेज कैंपस में बुधवार को दूसरे रोज भी सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से हो रही बर्फबारी के कारण ठप बस सेवाओं के कारण छात्र कॉलेज तक नहीं पहुंच पाए। शिक्षकों को भी पैदल कॉलेज पहुंचना मुश्किल हो गया। इस कारण कॉलेज परिसरों में सिर्फ शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ ही पहुंच पाया। संजौली कॉलेज में मुश्किल से 12 से 15 छात्र ही परिसर में पहुंच पाए। कॉलेज की सड़कों पर बर्फ पड़ी होने के कारण चलना आसान नहीं…
Read Moreचरस, शराब की खेप के साथ छह गिरफ्तार
मंडी। प्रदेश में चरस तस्करी तथा अवैध शराब के कारोबार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। औट थाने के अंतर्गत बुधवार को पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट तथा एक्साइज एक्ट के दो मामलों में छह लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें तीन आरोपियाें को एक किलो 400 ग्राम की खेप सहित, जबकि तीन अन्य को अवैध शराब की 36 बोतलों की एक बड़ी खेप ले जाते हुए पुलिस ने दबोचा है। आरोपी चरस तथा शराब की उक्त खेप को कार में…
Read Moreपधर उपमंडल में दर्जनों लैंड लाइन फोन ठप
उरला (मंडी)। पधर क्षेत्र में केबल चोरी होने से लगभग चार दर्जन से भी ज्यादा उपभोक्ताओं के लैंडलाइन फोन ठप हो गए हैं। ऐसे में जहां उपभोक्ताओं को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है, वहीं लोकमित्र संचालकों सहित अन्य कई लोग इंटरनेट सेवा से महरूम हो गए हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार दूरभाष केंद्र उरला के अधीन कोटरोपी, मसवावहण तथा सास्ती गांव, दूरभाष केंद्र गुम्मा के सिल्हसवाड़ तथा झटींगरी और दूरभाष केंद्र नौहली के पहलून, बसेहड़, बटेहड़, मनारू, टिक्कर तथा द्रमण गांव सहित लगभग चार दर्जन से भी ज्यादा…
Read Moreसरकारी स्कूलों में शुरू हो संगीत विषय
मंडी। बेरोजगार संगीत अध्यापक एवं प्राध्यापक संघ की बैठक में विभिन्न मांगों पर चरचा की गई। बैठक की अध्यक्षता शैला संगीत कला केंद्र के संचालक एवं संघ के प्रधान रजनीश गौतम ने की। संघ ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में संगीत विषय को अनिवार्य किया जाए। बुधवार को आयोजित बैठक में बेरोजगार संगीत अध्यापक एवं प्राध्यापक संघ ने एनसीईआरटी के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें संगीत विषय को स्कूलों में अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में…
Read Moreनैहल नाले के पास कार गिरी, एक की मौत
मंडी। करसोग स्थित नैहल नाला के पास बीती रात एक नैनो कार दुर्घटना में तीस वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें की हालत भी नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना मंगलवार देर सायं की है। नैनो कार में सवार होकर चाराें युवक कोटलू से पौखी की ओर जा रहे थे कि अचानक बीच रास्ते में नैहल नाला नामक स्थान…
Read Moreचौहारघाटी में ल्हासा गिरने से मकान ढहा
बरोट (मंडी)। तीन दिन से लगातार जारी बारिश और बर्फबारी अब लोगों की जान की आफत बन गई है। चौहारघाटी की लपास पंचायत के सचाण गांव में भारी बर्फबारी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक मकान ढह गया है। इससे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि एक अन्य चार कमरों के मकान में दरारें आ गईं, जिससे मकान के ढहने का खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय निवासी बीरी सिंह पुत्र दयालु राम ने बताया कि उसका मकान भारी ल्हासा गिरने से दब गया…
Read Moreबर्फबारी से निगम की 28 बसें फंसीं
मंडी। जिला मंडी में खराब मौसम ने जिंदगी की रफ्तार धीमी कर दी है। पिछले तीन दिन से जारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित चल रहा है। रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में यातायात पर बारिश और बर्फबारी की खासी मार पड़ी है। दर्जनों मार्ग बारिश के चलते ल्हासे गिरने और बर्फबारी से अवरुद्ध चल रहे हैं। इस बीच बाधित रूटों पर निगम की कई बसें भी फंसी हैं, जिससे निगम को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है।…
Read More