शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) में मनोनीत सदस्यों के चयन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, शिमला नगर निगम के पूर्व उप महापौर और हाल ही में शिमला शहरी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हरीश जनारथा और पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया के नामों पर बतौर ईसी मनोनीत सदस्य मोहर लग सकती है। हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार ने ईसी के मनोनीत सदस्य के तौर पर किसी के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन वर्तमान समय में उक्त तीनों…
Read MoreMonth: February 2013
रोनहाट स्कूल के कमरों में भरा पानी, दीवार में दरारें
शिलाई (सिरमौर)। पिछले तीन दिन से हो रही तेज बारिश के चलते राजकीय उच्च विद्यालय रोनहाट के तीन कमरों में पानी भर गया है। स्कूल के ऊपर खड्ड में से आए पानी ने रास्ता बनाकर सीधा स्कूल के ग्राउंड से कमरों में प्रवेश कर लिया। इस कारण स्कूल के इन तीन कमरों में एक-एक फुट पानी भर गया है। इसके साथ ही स्कूल के साथ लगी सुरक्षा दीवार में भी दरारें आ गई है। इसके चलते स्कूल भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है। रोनहाट स्कूल के मुख्य अध्यापक कृष्ण…
Read Moreमानपुर देवड़ा डकैती,स्टोन क्रेशर के चार कर्मचारी तलब
धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के मानपुर देवड़ा डकैती में पुलिस ने स्टोन क्रेशर पर काम कर रहे चार कर्मचारियों को तलब किया है। पुलिस घटना के वक्त क्रेशर पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ करना चाहती है। सोमवार आधी रात को मानपुर देवड़ा में स्टोन क्रेशर पर लूटपाट हुई थी। लाखों की नकदी के साथ लुटेरे चंपत हो गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूटपाट के समय स्टोन क्रेशर पर काम कर रहे कर्मचारियों को बंधक बनाया गया था। छानबीन में कार्यालय में तीन दरवाजे होने की पुष्टि हुई…
Read Moreबारिश से जिले के एक दर्जन मार्ग बंद
नाहन (सिरमौर)। पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते बुधवार को जिले के करीब एक दर्जन मार्ग यातायात के लिए बंद पड़े रहे। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की तरफ से इन मार्गों को खोलने के प्रयास जारी हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण उनके प्रयासों पर पानी फिर गया है। जिले में सीजन की दूसरी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दर्जनों मार्ग मलबा, पत्थर और पेड़ गिरने के कारण बंद हैं। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी…
Read Moreराजगढ़ की आधा दर्जन सड़कें बंद
राजगढ़ (सिरमौर)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने राजगढ़ क्षेत्र के करीब आधा दर्जन सड़कों पर यातायात बाधित कर दिया है। सोलन, नौहराधार, लानाचेता, पीडग, दाहन, टौंडा तथा मानवा सड़क पर मलबा तथा पेड गिर गए हैं। पीडग, दाहन, मानवा, लानाचेता तथा टौंडा मार्ग भी बंद पड़े हैं। निगम की एक बस अरलू में फंसी हुई है। अड्डा प्रभारी राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उक्त सड़कें बंद हैं। सहायक अभियंता अश्विनी गुप्ता ने बताया कि रात करीब एक बजे से राजगढ़ सोलन मार्ग बंद है। जेसीबी भेज दी गई…
Read Moreशादी समारोह में लाखों की चोरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। पंचायत पडदूनी में शादी समारोह में पहुंची एक महिला के गहने चोरी हो गए। बताया जा रहा है कि पड़दूनी गांव के रमौल बस्ती में आयोजित विवाह समारोह में अचानक बिजली गुल हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर किसी ने धीड़ा निवासी प्रकाश चंद की पत्नी का पर्स चुराकर उसमें से एक लाख रुपये कीमत के गहने तथा नकदी उड़ा ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शादी समारोह में लगभग 15 मिनट तक बिजली गुल रही। तभी मौके का फायदा उठाकर किसी शातिर ने कमरे के भीतर…
Read Moreसुपर हाईवे 12 घंटे जाम
सराहां (सिरमौर)। कुमारहटी-नाहन सुपर हाईवे भारी बारिश के चलते मंगलवार देर शाम आवाजाही के लिए ठप हो गया। सराहां के पास आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मलबा गिरने के कारण यह बाधित हो गया। तकरीबन 12 घंटो तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा। बुधवार दोपहर तक सुपर हाईवे बहाल नहीं हो सका। सड़क मार्ग पर यातायात बहाली के लिए लोनिवि तथा निर्माण कार्य पर लगी निजी कंपनी के कामगार कार्य में जुटे रहे। नाहन-कुमारहटी सुपरहाईवे मंगलवार देर रात बंद रहने के कारण आवाजाही के लिए पूरी तरह से…
Read Moreसीएमओ कार्यालय के समीप उड़ा इंसुलेटर
नाहन (सिरमौर)। मंगलवार देर रात शहर मेें जारी भारी वर्षा तथा तेज हवाओं के कारण शहर भर में बुधवार को कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रही। बुधवार तड़के शहर के दो दर्जन से अधिक क्षेत्रों में सुबह सात बजे से लेकर करीब दस बजे तक बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। बिजली बोर्ड नाहन के अनुसार मंगलवार देर रात को भारी वर्षा के चलते सीएमओ कार्यालय के समीप लगा बिजली का इंसुलेटर पूरी तरह से पंक्चर हो गया। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में बिजली बंद…
Read Moreपच्छाद की दर्जनों पंचायतों में बत्ती गुल
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र में दो दिनों से बिजली की आंख मिचौनी के चलते क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मंगलवार रात 7:30 बजे के बाद से बुधवार दोपहर तक दर्जनों गांवों में बिजली न होने के कारण कई पंचायतें प्रभावित रहीं। बिजली मंगलवार शाम 7:30 बजे से लेकर लगातार बुधवार बाद दोपहर तक नहीं पहुंच पाई थी। व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ जाने के कारण जहां पच्छाद क्षेत्र की करीब आधा दर्जन उठाऊ पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं क्षेत्र में चल…
Read Moreपहले एक लाख तभी होगा आपरेशन
शिमला। चेक नहीं कैश चाहिए… वह भी एक लाख… तभी आपरेशन होगा… वरना अपना मरीज वापस वार्ड में ले जाओ। एक दूसरे शख्स की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसने भी तो एक लाख नगद दिए हैं। इसके मरीज का आपरेशन हो जाएगा। चेक से काम नहीं चलेगा। तीमारदार गिड़गिड़ाते रहे लेकिन सप्लायर और डाक्टर पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आखिर तीन घंटे बाद बिना आपरेशन के मरीज को वार्ड में ले जाना पड़ा। इंसानियत की सभी हदों को लांघते हुए यह वाक्य बुधवार को आईजीएमसी के आपरेशन थियेटर…
Read More