कुल्लू। भूस्खलन के चलते प्राथमिक स्कूल खल्याणी का भवन ध्वस्त हो गया। गनीमत यह रहा कि स्कूल में आज छुट्टी थी। बारिश के चलते प्रशासन ने स्कूल बंद कर रखे हैं। स्कूल में 47 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। प्रशासन ने अगर अवकाश की घोषणा न की होती तो शायद यह तबाही हाहाकार मचा देती। तीन दिन से हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण राजकीय प्राथमिक स्कूल खल्याणी का भवन भूस्खलन के कारण ताश के पत्तों की तरह ढह गया। हादसा बुधवार सुबह आठ बजे के आसपास हुआ। गनीमत…
Read MoreMonth: February 2013
गौ सदन में ठंड से ग्यारह गायों की मौत
कुल्लू। कड़ाके की ठंड और उचित व्यवस्था के अभाव में जिले के एक गौसदन में ग्यारह गायों की मौत हो गई। एक साथ इतने मवेशियों के मरने से जहां लोग हैरान हैं, वहीं इस गौ सदन को चला रही संस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गए हैं। गोधन पर इस तरह की निर्ममता और क्रूरता की कई संगठनों ने कड़ी निंदा की है। भुंतर के निकटवर्ती गांव जिया के गौ सदन में इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का…
Read Moreचंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर भूस्खलन
पतलीकूहल (कुल्लू)। लगातार बारिश से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर भूस्खलन होने से यातायात करीब चार घंटे तक ठप रहा। पर्यटन नगरी मनाली के पास सोलह मील में सड़क से सटी पहाड़ी से एक विशालकाय चट्टान सड़क पर आ गिरी। सुबह पांच बजे हुए इस भूस्खलन से सड़क पर वाहन फंस गए। लिहाजा जैसे तैसे स्थानीय टैक्सी चालकों ने छोटे वाहनों के लिए सड़क को बहाल करने का प्रयास किया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि नौ बजे के करीब नेशनल हाइवे की जेसीबी भी मौके…
Read Moreदौड़ में प्रथम आओ और पांच हजार नकद पाओ
कुल्लू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से 12 फरवरी को ढालपुर मैदान में 13 से 19 वर्ष की आयु के धावकों की दौड़ स्पर्धा आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय इस स्पर्धा के विजेता धावकों को नकद ईनाम मिलेंगे। इन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 13 से 15 वर्ष तक की आयु के धावकों के लिए तीन हजार मीटर की दौड़ करवाई जाएगी। इसी तरह सोलह से उन्नीस वर्ष की आयु…
Read Moreमनाली की वादियों में नौ से गूंजेंगे तराने
मनाली (कुल्लू)। राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल को लेकर तैयारियां करीब पूरी हो चुकी हैं। नौ फरवरी को मनाली में शरदोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। मुख्यमंत्री के माता हिडिंबा की पूजा अर्चना करने के बाद यहां निकलने वाली शोभायात्रा के साथ उत्सव का आगाज होगा। उत्सव के सफल आयोजन को लेकर समिति अंतिम रूप देने में जुटी है। समिति अध्यक्ष एवं डीसी कुल्लू शरभ नेगी ने कहा कि उत्सव में सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं के अलावा कई प्रतियोगिताएं भी होंगी। यह 13 फरवरी तक चलेंगी। अंतिम दिन चयनित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं…
Read More35 सड़कों पर अभी यातायात अवरुद्ध
कुल्लू। नेशनल हाइवे कुल्लू-मनाली के साथ जिला के करीब एक दर्जन सड़क मार्गों को लोनिवि ने खोल दिया है। यह मार्ग बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण बाधित हो गए थे। बर्फ से बाधित पड़े राज्य मार्ग-11 औट-लुहरी सहित 35 से अधिक मार्गों पर यातायात अभी पूर्व की तरह बंद पड़ा है। इनमें से 15 मार्ग ऐसे हैं जिन पर 20 दिनों से निगम की बसों के अलावा अन्य वाहनों की आवाजाही भी बंद है। दो से तीन फुट बर्फ से अटे पड़े गांव के लोगों का अपने स्थानीय…
Read Moreजिला के हजारों लोग बिजली से महरूम
कुल्लू। जिला कुल्लू की 25 फीसदी आबादी अंधेरे में रातें गुजारने को मजबूर हैं। 72 घंटे तक भारी हिमपात के चलते इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति तीन दिन से ठप पड़ी है। हिमपात से सबसे अधिक नुकसान जिला के दुर्गम इलाकों में हुआ है। कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां विद्युत आपूर्ति एक माह से बाधित चल रही है। कुल्लू जिला की करीब चार लाख आबादी है। हिमपात के कारण बिजली की तारें टूट गई हैं तथा खंभे गिर चुके हैं। इस कारण जिला कुल्लू और लाहौल में 380 ट्रांसफार्मरों…
Read Moreकामगार का हाथ मशीन में आया
मैड़ी: क्षेत्र के तहत ठठल में स्थित जिंदल मैडीकोट लिमिटेड में कार्यरत कामगार का हाथ मशीन में आ गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे मोटरसाइकिल पर उपचार के लिए अम्ब अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे डीएमसी लुधियाना रैफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक घायल संदीप की अंगुलियों को काटना पड़ा है। उद्योग से लेकर रास्ते में कहीं भी प्राथमिक उपचार की व्यवस्था न होने से रास्ते में ही रक्तस्राव होने से कामगार संदीप शर्मा निवासी ठठल की हालत काफी खराब हो गई…
Read Moreमहिला ने निगला जहर, हालत गंभीर
ऊना। हरोली क्षेत्र के पंडोगा में महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई है। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक महिला की ओर से निगले गए पदार्थ की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंडोगा निवासी 23 वर्षीय मनजीत कौर पत्नी सुरेंद्र सिंह ने वीरवार को अज्ञात कारणों के चलते कोई जहरीला पदार्थ…
Read Moreदौलतपुर-तलवाड़ा रेल विस्तार में न हो देरी
ऊना। सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा में अच्छे नेताओं की कमी नहीं है। यह राजग एवं पार्टी का सौभाग्य है। राजग से पीएम पद के लिए बढ़ती दावेदारी पर पूछे गए सवाल के जवाब में अनुराग ने कहा कि राजग से पीएम कौन बनेगा, पूरे देश और मीडिया की नजर इस पर है। यह भाजपा समेत राजग के सभी घटक दलों के लिए अच्छा है। देश महंगाई से त्रस्त है। सुशासन के लिए देश राजग को ही विकल्प के तौर पर देख रहा…
Read More