कुल्लू। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुल्लू दौरे को लेकर लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद छठी बार मुख्यमंत्री बने वीरभद्र सिंह का यह पहला दौरा है। हालांकि सीएम का कुल्लू में दो दिवसीय दौरा था लेकिन किन्हीं कारणों से आठ फरवरी का कार्यक्रम रद होने से अब नौ फरवरी से वे मनाली दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री यहां मनाली में आयोजित दूसरे राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। ऐसे जिला के लोगों की नजर विंटर कार्निवाल के उद्घाटन अवसर पर रहेगी।…
Read MoreMonth: February 2013
हेलीकाप्टर के इंतजार में 400 लोग
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के बाद मौसम खुलने के साथ ही मरीजों और जरूरतमंद लोगों को घाटी से बाहर लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। शुक्रवार को हेलीकाप्टर ने स्पीति घाटी के मुख्यालय काजा और स्तींगरी हेलीपेड के लिए दो उड़ान भरीं। इन दोनों उड़ानों में करीब 80 यात्री रोहतांग दर्रा से आरपार हुए। घाटी में अभी सात मरीजों सहित चार सौ से अधिक लोग घाटी से बाहर निकलने की राह ताक रहे हैं। हेलीकाप्टर की अतिरिक्त उड़ान भरने के लिए जीएडी जिला प्रशासन से लगातार…
Read Moreखाने लायक नहीं सस्ता राशन
ऊना। उचित मूल्य की सरकारी दुकानों में आईआरडीपी और बीपीएल परिवाराें को घटिया एवं निम्न स्तर का राशन दिया जा रहा है। गरीबों को बांटे जा रहे चावल खाने लायक नहीं हैं। विभाग हजारों परिवारों की सेहत से सरेआम खिलवाड़ कर रहा है। विभाग की लापरवाही के चलते लोगों में रोष है। इनका कहना है कि यदि निम्न स्तर का ही राशन गरीबों को बांटना है तो ऐसे राशन की उन्हें आवश्यकता नहीं है। डिपुओं में मिल रहे चावल खाने लायक नहीं है। गेहूं की हालत तो इतनी खराब है…
Read Moreजेएनवी पेखूबेला में नारेबाजी
नंगड़ा (ऊना)। अखिल भारतीय संयुक्त कार्यकारिणी समिति के आह्वान पर जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने पिछले लंबे समय से चली आ रही 20 सूत्रीय मांगों लेकर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने विद्यालय में जेएनवी प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। काफी संख्या में एकत्रित कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर गुबार निकाला। प्रवक्ता पी रमेश ने बताया कि विद्यालय के सभी कर्मी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। जब तक…
Read Moreचार लाख के मोबाइल सेट उड़ाए
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय बाजार में वीरवार रात्रि चोरों ने मोबाइल की दुकान में सेंध लगा कर चार लाख के महंगे सेटों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। चोरों की धरपकड़ और चोरीशुदा माल की बरामदगी को लेकर भी पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। उड़ाए गए मोबाइल सेटों की कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने घटना…
Read Moreऊपरी शिमला के सैकड़ों गांव अंधेरे में
रोहड़ू। भारी हिमपात के चार दिन बाद भी ऊपरी शिमला के सैकड़ों गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली बोर्ड को लाखों का नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी दिन रात लाइनों को दुरुस्त करने में लगे हैं। कड़ाके की ठंड में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यहां के चिड़गांव, जुब्बल, रोहड़ू, कोटखाई समेत चौपाल के सैकड़ों गांवों में पांच फरवरी की रात से बिजनी गुल है। अंधेरे के कारण बच्चों को परीक्षा की तैयारी करने में भी मुश्किल हो रही है। लोगों के…
Read Moreछापेमारी में नदारद पाए गए कर्मचारी
सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ स्थित पशुपालन विभाग कार्यालय में औचक छापेमारी के दौरान विभाग के सात अधिकारियों और कर्मचारियों को नदारद पाया गया। इधर, इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर उपायुक्त के समक्ष पेश होकर अपनी सफाई देने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने साफ कर दिया है कि इन कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रिकांगपिओ स्थित जिला उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य किन्नौर के कार्यालय में वीरवार को प्रशासनिक अधिकारी एसी विवेक चंदेल की अगुवाई में एक दल…
Read Moreरामपुर में नामित पार्षदों ने ली शपथ
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में प्रदेश सरकार की ओर से नियुक्त नामित पार्षदों को शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर परिषद हाल में आयोजित सादे समारोह में एसडीएम दलीप नेगी ने तीनों पार्षदों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सबसे पहले पंकज बराड़ ने शपथ ली। तत्पश्चात अजय शर्मा और फिर अनिरुद्ध बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इन तीनों के विधिवत शपथ लेने के बाद नगर परिषद में कांग्रेस पार्षदों का पलड़ा भारी हो गया है। इन तीनों के साथ परिषद…
Read Moreएनएच-22 बहाल करने में जुटे मजदूर
सांगला/रिकांगपिओ (किन्नौर)। घाटी में पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद नेशनल हाइवे-22 पर यातायात बहाल करना सीमा सड़क संगठन और लोनिवि के लिए आफत बन गया है। आलम यह है कि चौरा से वांगतू तक 30 किमी रास्ते में दस स्थानों पर भूस्खलन और हिमखंड आने से मार्ग बंद पड़ा है। हालांकि, किन्नौर में यातायात बहाल करने के लिए कई जगह तीन सौ से अधिक मजदूर लगा रखे हैं। जबकि, तेरह से अधिक मशीनों को तैनात किया गया है। एनएच के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने कहा कि सड़क…
Read Moreभूस्खलन से सल्याना गांव को खतरा
कोटखाई (शिमला) कोटखाई के सल्याना गांव को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। गांव के नीचे पहाड़ी पर दरारें आने से फिलहाल पांच मकानों को खाली करवा दिया गया है। एसडीएम ठियोग ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। बताया जाता है कि विगत दिनों हुई भारी बर्फबारी और बारिश से सल्याना गांव के नीचे पहाड़ी पर दरारें आ गई हैं। गांववालों ने बताया कि गांव के नीचे पहाड़ी से अवैध रूप से काफी समय से पत्थर निकाले जा रहे…
Read More