चंबा। जिला के 70 के करीब पेंशन धारकों की पेंशन रुक सकती। इसके अलावा उन पर आयकर नियमों के तहत जुर्माना भी किया जा सकता है। कोष विभाग पैन नंबर जमा न करवाने वाले पेंशनधारकों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगा। इस कारण लापरवाही बरत रहे पेंशनधारकों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक जिला के 70 के करीब पेंशनधारकों ने लंबे समय से अपने पैन नंबर जमा नहीं करवाए हैं। कोष विभाग की ओर से पेंशनधारकों को पत्र के माध्यम से बार-बार सूचित करने के बाद…
Read MoreMonth: February 2013
चंबा कालेज में पटाखे फोड़ने पर हंगामा
चंबा। संसद पर हमला करने वाले आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के फैसले की खुशी में एबीवीपी की ओर से शनिवार को चंबा कालेज परिसर में पटाखे फोड़ने पर खूब हंगामा हुआ। कालेज प्रशासन ने इस पर आपत्ति जताई। एबीवीपी के कार्यकर्ता पटाखे फोड़ कर खुशी मना रहे थे तो एकदम प्राचार्य एमएल शर्मा परिसर में पहुंच गए। उन्होंने इस दौरान कई कार्यकर्ताआें के पहचान पत्र भी जब्त किए और कार्यकर्ताओं को कालेज परिसर से बाहर जाने को कहा। इस दौरान कालेज परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।…
Read Moreभरमौर की एक दर्जन पंचायतों में बिजली गुल
भरमौर(चंबा)। उपमंडल की एक दर्जन पंचायतों में बिजली की आपूर्ति ठप है। बर्फबारी के बाद बिजली आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। वर्तमान में चौबिया, हड़सर, भरग्राला, कुगति सहित दर्जनभर पंचायतों में बिजली गुल है। बिजली न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात का खाना भी दीये की लौ में ही बन रहा है। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी भी समस्या का हल करने में जुटे हुए हैं। बर्फबारी के दौरान कई जगहों में खंभे ढह गए हैं। कहीं-कहीं तो बीच से तारें…
Read Moreज्वालामुखी में गोली से उड़ाया सांभर
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत तीन लोगों ने बंदूक से एक सांभर का शिकार कर डाला। गांव बुहणी गुजरां में आम के बगीचे में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सांभर ने कुछ देर के बाद ही दम तोड़ दिया। वहीं गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग बगीचे में पहुंच गए। लोगों कोदेख तीनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृत सांभर को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। पुलिस…
Read Moreमंडल चुनावों पर पदाधिकारियों ने निकाला गुबार
पालमपुुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पालमपुर में शांता निवास के बजाए सीधा पूर्व विस अध्यक्ष तुलसी राम के घर गए। धूमल यामिनी जाने के बजाय अपने समर्थकों सहित महज पचास गज की दूरी से ही लौट गए। हालांकि दोनों खेमों के नेताओं की त्रिलोक के होटल में मौजूदगी जरूर देखी गई। शनिवार को पालमपुर में भाजपा नेता के यहां आयोजित कार्यक्रम खत्म होते ही धूमल ने समर्थकों के साथ पालमपुर के ही बिंद्रावन स्थित पूर्व विस अध्यक्ष तुलसी राम के घर अनौपचारिक बैठक की। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक…
Read Moreएचआरटीसी बस से टकराई निजी बस
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक प्राइवेट बस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को पीछे से टक्कर म। इस हादसे में एचआरटीसी की बस में सवार एक महिला घायल हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर निजी बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह पौने बारह बजे अंब से नादौन आ रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने कलोहा चौक पर एचआरटीसी की बस को पीछे से टक्कर मार दी। बस में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं। लेकिन शुक्ला कंवर को चोट…
Read Moreरोहतांग सुरंग के निर्माण कार्य में तेजी लाएं
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में विंटर कार्निवाल के उद्घाटन पर पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। लाहौल स्पीति कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह का लाहौली अंदाज में स्वागत किया। लाहौल स्पीति कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रवि ठाकुर के नेतृत्व में सीएम से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मई-जून में लाहौल आने का निमंत्रण दिया तथा कई मांगें भी रखी। मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस ने नियमित हेलीकाप्टर सेवा जारी रखने, रोहतांग टनल के निर्माण कार्य में और तेजी…
Read Moreमनाली के पर्यटन में निखार लाएगी सरकार
मनाली। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार में और निखार लाया जाएगा। यह बात उन्होंने शनिवार को विंटर कार्निवाल के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने दो किलोमीटर लंबी कोठी-भृगु सड़क को मंजूरी भी दी। इस सड़क के निर्माण से जहां मनाली के पर्यटन कारोबार को फायदा होगा वहीं सैलानी एक नए पर्यटन स्थल के दीदार कर पाएंगे। हालांकि यह सड़क अंग्रेजों के शासन में बनी है और यह वन विभाग के अधीन है। लेकिन सड़क तंग और खस्ता हालात में होने से यहां वाहन नहीं चल…
Read Moreबहनें दूल्हा बनकर ले आती हैं दुल्हनियां
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। दूल्हा किसी वजह से अपनी शादी में शामिल नहीं हो पाए तो घबराएं मत। यहां पर बहनें ही सिर पर टोपी और फूल लगाकर दुलहन ले आतीं हैं। सदियों पुरानी यह परंपरा लाहौल घाटी में आज भी कायम है। जिला लाहौल-स्पीति की लाहौल घाटी में छोटी शादियों का सीजन जोरों पर है। खास यह है कि जिला की यह अनूठी परंपरा कई बार अचानक तो कई बार पूर्व नियोजित होती है। भारत के किसी भी कोने में होने वाली शादियों की तुलना मेें जनजातीय जिला लाहौल घाटी में…
Read Moreबगीचों में खादें डालें अब बागवान : पराशर
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के किसानों और बागवानों ने मौसम खुलते ही बगीचों का रुख कर लिया है। भारी हिमपात के कारण रुके कृषि और बागवानी संबंधी कार्य शुरू हो गए हैं। एचडीओ उत्तम चंद पराशर का कहना है कि बागीचों के लिए बर्फबारी और बारिश ने रामबाण का कार्य किया है। बागवानों को समय रहते जैविक और रासायनिक खादें डालने का आग्रह किया है। उपमंडल में फिर से सेब के पेड़ों की कांटछांट युद्ध स्तर पर जारी है। भारी हिमपात के कारण उपमंडल के आसपास के क्षेत्रों में कुछ…
Read More