नाहन (सिरमौर)। जिला भाजपा सिरमौर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पांवटा से पूर्व विधायक सुखराम चौधरी दूसरी बार संभालने जा रहे हैं। पार्टी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। शुक्रवार को पांवटा में होने वाली बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष की दौड़ में नाहन से विनय गुप्ता एवं विनोज शर्मा, पच्छाद से बलदेव भंडारी एवं निवर्तमान अध्यक्ष बलदेव तोमर के नाम पर चरचा तो हुई, लेकिन आखिर में अनुभव को तरजीह देते हुए संगठन ने सुखराम चौधरी को दूसरी…
Read MoreMonth: February 2013
गले सड़े खंभों पर लटक रहे बिजली के तार
नौहराधार (सिरमौर)। क्षेत्र के उलाना गांव और ग्राम पंचायत देवामानल के मुख्य देवामानला गांव में बिजली की तारें पुराने लकड़ी के खंभों में लटक रही हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। देवामानल गांव में एक ही जगह करीब 70 घर हैं। पूरे गांव में लकड़ी के गलेे सड़े खंभाें में ही गुजर रही हैं। 30 वर्ष बीत जाने पर भी विद्युत विभाग ने पुराने खंभे नहीं बदले हैैैैैैं। वर्ष 2012 अप्रैल माह में एक पोल के सड़ने से तारें टूट कर जमीन पर बिखर गई…
Read Moreमार्च, अप्रैल में देना होगा दो साल का प्रोपर्टी टैक्स
शहरवासियों पर दोहरा आर्थिक बोझ पड़ने वाला है। साल 2012-13 में प्रोपर्टी टैक्स नगर निगम वसूल नहीं सका है। अब यूनिट एरिया मेथड और पुरानी टैक्स पद्धति को लेकर छिडे़ विवाद को हल करने के लिए बीच का रास्ता निकालने की कवायद शुरू हो गई है। मार्च में संभावित है कि टैक्स मेथड को लेकर एक राय बन जाए। ऐसे में मार्च में शहर के लोगों को 2012-13 का टैक्स चुकाना होगा। वहीं अप्रैल में 2013-14 के बिल भी जारी कर दिए जाएंगे। यूनिट एरिया मेथड को लेकर बीते एक…
Read Moreआधा दर्जन विकास खंड अफसरों को नोटिस
शिमला। सांसद निधि के तहत किएजा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में केवल दो विकास खंड अधिकारी पहुंचे। बैठक में न पहुंचने वाले छह विकास खंड अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। पंद्रह दिन के भीतर जवाब देना होगा। 2008 से 2010 तक रुके पड़े कामों को तीन महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश उपायुक्त ने दिए। इस बात की जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त डा. नरेश कुमार लट्ठ ने दी। सांसद निधि के तहत ग्यारह करोड़ रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से खर्च की…
Read Moreएमसी बैठकों में महंगी चाय लाने पर पाबंदी
शिमला। नगर निगम में होने वाली बैठकों में अब महंगी चाय की चुस्कियां नहीं लग सकेंगी। पर्यटन विकास निगम के रेस्तरां आशियाना से हर बैठक के लिए आने वाली चाय और खाने की वस्तुओं पर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने रोक लगा दी है। बैठकों में अब साधारण दुकानों या कैंटीन से चाय लाने के आदेश जारी किए गए हैं। आर्थिक तंगी से गुजर रहे नगर निगम में बेवजह किए जाने वाले खर्चों को घटाने की कवायद में निगम आयुक्त अमरजीत सिंह जुट गए हैं। पदभार संभालने के बाद से…
Read Moreप्यार के रंग में रंगा रिज मैदान और मॉल
शिमला। उमंग, तरंग, जोश और गुलाब की महक के साथ हर युवा दिल हमदम से मिलने को बेताब दिखा। मौका भी खास था। वेलेंटाइन डे। यह दिन यादगार रहे, इसके लिए तोहफे भी खास थे। परफ्यूम की खुशबू प्रेमी की मुस्कान बढ़ाती रहे, इसलिए इस गिफ्ट को युवाओं ने ज्यादा पसंद किया। इसके अलावा किसी ने चॉकलेट और टैडी बियर तोहफे में दिया तो किसी ने अपने प्यार को कलाई घड़ी भेंट की। हर रेस्तरां, होटल के खाने में प्यार का रंग देखने को मिला। केक से लेकर कुकीज तक…
Read Moreसांसद निधि के साढ़े तीन करोड़ फंसे
शिमला। सांसद निधि से विकास कार्यों के लिए दी गई तीस फीसदी रकम कई पेंचों में फंस गई है। करोड़ों की यह राशि जिस मद के लिए जारी हुई, उसमें खर्च नहीं हो पाई। अब यह पैसा वापस नहीं बल्कि पंचायतों की मंजूरी के बाद किसी दूसरे मद में खर्च करने की स्वीकृति दे दी गई। इसके लिए तीन महीने का वक्त दिया गया है। यह पैसा इस दौरान दूसरे विकास कार्य में ट्रांसफर किया जा सकता है। सांसद निधि से जारी पैसा कई पंचायतों में जस का तस पड़ा…
Read Moreशहरी गरीबों को स्वरोजगार की मुफ्त ट्रेनिंग
शिमला। नगर निगम शहरी गरीबों को स्वरोजगार के अवसर दिलाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिलाएगा। राजधानी के बीपीएल कार्ड धारक युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद में यह योजना चलाई जा रही है। 18 से 35 वर्ष की आयु वाले बीपीएल परिवार से संबंधी लोग इस योजना के तहत 28 फरवरी अपने नाम नगर निगम आफिस में दर्ज करवा सकते हैं। स्वर्ण जयंती शहरी स्वरोजगार योजना के तहत यह निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। योजना की सचिव भारती कुठियाला ने बताया कि शिमला शहर के चयनित शहरी गरीब परिवारों…
Read Moreलेहगला में डेढ़ किलो चरस सहित दो दबोचे
गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के लेहगला में पुलिस ने बुधवार रात डेढ़ किलो चरस सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहर थाना पुलिस ने नाके के दौरान डेढ़ किलो चरस के साथ दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान निर्मल सिंह निवासी घाट और धनदेव सिंह निवासी घीयार तहसील थुनाग के रूप में हुई है। लेहगला में बुधवार देर सायं पुलिस ने सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में नाका लगाया हुआ था। शिकावरी सड़क की ओर से अंधेरे में…
Read Moreनाबालिग से छेड़खानी पर एक साल का कारावास
मंडी। नाबालिग से छेड़खानी करने का अभियोग साबित होने पर अदालत ने एक आरोपी को एक साल के कठोर कारावास और 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। आरोपी पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी देने का अभियोग भी साबित होने पर उसे एक साल के कठोर कारावास और 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मदन कुमार के न्यायालय ने सदर उपमंडल के मलवाणा (टिक्कर) निवासी मंगत राम पुत्र जिहान राम के खिलाफ भादंसं की धारा 354 और 506 के तहत अभियोग साबित होने पर उक्त…
Read More