चंबा। स्थानीय पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। एक मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को चरस सहित गिरफ्तार किया है। दूसरे मामले में पुलिस ने एचआरटीसी की बस में से चरस बरामद की है। दोनों ही जगह पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुखरी की गतिधार में चंबा आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार मुनापर खान और महोम्मद हनू निवासी ढांचू खुशनगरी से नाके के दौरान 2 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की गई है।…
Read MoreMonth: February 2013
स्कूल स्टाफ ने मांगी वेतनवृद्धि
चंबा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों और अन्य स्टाफ ने मासिक वेतन को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में केवल 1500 रुपये वेतन से गुजारा करना काफी मुश्किल हो रहा है। शिक्षक शौकत अली, उत्तम कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार, मनोज, चैलो देवी और भवनेश्वरी ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2008 में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले हैं। आज प्रदेश में यह स्कूल बालिका शिक्षा की गुणवत्ता में…
Read Moreतकनीकी सहायकों के खिलाफ रोष
सलूणी (चंबा)। पंचायत समिति सलूणी की बैठक पंचायत समिति अध्यक्ष मीना ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सलूणी में कोर्ट खोले की एकमत से आवाज उठाई गई। इस संबंध में प्रस्ताव भी डाला गया। इसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया है। सदस्यों ने कहा कि सलूणी क्षेत्र के लोगों को छोटे-छोटे मुकदमों की सुनवाई के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे लोगों को काफी खर्च उठाना पड़ता है। समिति की बैठक में तकनीकी सहायकों को पंचायत के अधीन लाने का प्रस्ताव पारित किया गया। अधिकतर पंचायत…
Read Moreअस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जांच तेज
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलिस थाना बैजनाथ के अंतर्गत एक निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जांच तेज हो गई है। मंगलवार को पुलिस दल ने अस्पताल प्रबंधन से गहन पूछताछ कर तथ्य जुटाए। कल के घटनाक्रम के बाद कई सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि उपमंडल बैजनाथ के एक निजी अस्पताल में सेवारत महिला चिकित्सक ने गत दिवस अपने बाजू की नसें काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। चिकित्सक को उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल में भरती करवाया गया। पुलिस…
Read Moreदेहरा में केबल चोर गिरोह का पर्दाफाश
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा पुलिस को केबल काटने वाले एक गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरोह ने काफी समय से पुलिस की नाक में दम कर रखा था और इलाके से केबल चोरी की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने मंगलवार तड़के व्यास नदी किनारे खड्ड में आग जलती हुई…
Read Moreमनरेगा में 60 करोड़ ही खर्च पाया कांगड़ा
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के खंड कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित मनरेगा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सीपाल रासू ने की। कहा कि मनरेगा के तहत मंडी जिले में 100 करोड़ खर्च किया गया है। जबकि जिला कांगड़ा अत्यधिक आबादी वाला जिला होने के बावजूद 60 करोड़ ही खर्च कर पाया है। यह एक खेदजनक विषय है। जिलाधीश ने कहा कि नूरपुर क्षेत्र की पंचायतों में पिछले 2 साल पहले क्षेत्र में जो व्यय किया गया था, उसकी तुलना में इस वर्ष का व्यय काफी…
Read Moreकाउंटर पर तड़के ही लग जाती हैं कतारें
पालमपुर/मारंडा (कांगड़ा)। अंग्रेजों के जमाने में बनी पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन को शायद भारत सरकार भूल गई है। इस ऐतिहासिक रेल मार्ग को लंबा-चौड़ा तो करना दूर, रेल मार्ग पर जो सुविधाएं पहले मौजूद थीं, अब वे भी धीरे-धीरे गायब होने लगी हैं। इससे आए दिन रेलवे स्टेशनों पर लोगों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। केंद्र में कई सरकार्रें आइं तो कई गईं, लेकिन इस रेल मार्ग की याद अभी तक किसी को नहीं आई। रेल मार्ग पर बने महत्वपूर्ण मारंडा (पालमपुर) रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं…
Read Moreअब सीडीपीओ कार्यालय पर गाज
भवारना (कांगड़ा)। सालों से भवारना में चल रहे बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के कार्यालय को मंगलवार को भवारना से पालमपुर शिफ्ट कर दिया गया। भवारना कार्यालय से सारा सामान गाड़ियों में भरकर पालमपुर ले जाया गया है। चंगर क्षेत्र के लोगों को अब अपना काम करवाने के लिए पालमपुर तक का सफर तय करना पड़ेगा। विभागीय अधिकारी कार्यालय शिफ्ट करने के पीछे पालमपुर में बनाए गए विभाग के अपने भवन का तर्क दे रहे हैं पर इससे भवारना की जनता में रोष पनप गया है। लोनिवि डिवीजन टांडा शिफ्ट…
Read Moreमारपीट पर 11 को छह माह की सजा
नूरपुर (कांगड़ा)। जेएमआईसी नूरपुर के कोर्ट नं. 2 के न्यायाधीश संदीप सिंह सिहाग ने एक महत्वपूर्ण फैसले में अध्यापकों तथा प्रधानाचार्य से गाली गलौज तथा मारपीट करने के 11 आरोपियों को दोषी करार दिया। सभी आरोपियों को 6 हजार रुपए के जुर्माने तथा 6 महीने कैद की सजा सुनाई है। उप जिला न्यायवादी एलएम शर्मा ने बताया कि 19 नवंबर 1998 को 12 लोगों के खिलाफ लोधवां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुसकर दो अध्यापकों गोविंदर तथा रमेश कुमार से मारपीट करने तथा स्कूल के प्रधानाचार्य सत्यभूषण से गाली-गलौज करने…
Read Moreभुंतर शहर में कल गुल रहेगी बत्ती
कुल्लू। सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर के तहत भुंतर शहर में कल विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 21 फरवरी को भुंतर सहित पारला भुंतर, शमशी, मौहल, शाढ़ाबाई, बजौरा, बगीचा, दियार, कमांद, शाट, छनीखोड और जलूग्रां में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित होगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता गुलाब सिंह कौंडल ने दी। उन्होंने बताया कि भुंतर स्थित उच्च-क्षमता की 33/11 केवी लाइन की रिपेयर के चलते यह पावर कट लगेगा। उन्होंने बताया कि यह तमाम रिपेयर कार्य उपभोक्ताओं के हित में किया जा रहा है।
Read More