अभियोग साबित न होने पर दुराचार का आरोपी बरी

मंडी। दुराचार का अभियोग साबित न होने पर अदालत ने एक आरोपी को बरी करने का फैसला सुनाया। इस मामले की पीड़िता के बयानों से मुकर जाने पर अदालत ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला एवं सत्र न्यायधीश वीरेंद्र सिंह के न्यायालय ने औट तहसील के टकोली (पनारसा) निवासी राम प्रकाश पुत्र रेवत राम के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 452 और 506 के तहत अभियोग साबित न होने पर अदालत ने उसे बरी करने का फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले की पीड़िता के बयानों से…

Read More

बीमा कंपनी को ब्याज सहित मुआवजा देने के आदेश

मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता की दुकान से चोरी हुए सामान का 1,89,125 रुपए मुआवजा ब्याज सहित अदा करने का आदेश दिया। इसके अलावा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई परेशानी के बदले 1500 रुपए हर्जाना और 1500 रुपए शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने भोजपुर निवासी मैसर्ज सोनी इलैक्ट्रोनिक्स के सूरज सोनी की शिकायत को उचित मानते हुए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को उक्त मुआवजा राशि का भुगतान नौ प्रतिशत ब्याज…

Read More

सरकाघाट में आबकारी विभाग की छापामारी से हड़कंप

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल में टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों पर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। आबकारी एवं कराधान विभाग ने विशेष छापामारी अभियान के तहत टैक्स चोरी पर लाखों का सामान जब्त किया है। विभागीय दल ने 60,000 का नकद जुर्माना भी छापामारी के दौरान वसूला है। सरकाघाट उपमंडल के आधा दर्जन कस्बाें में हुई विभाग की इस छापामारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। औचक छापामारी में विभाग ने सरकाघाट बाजार सहित डबरोग, बतैल, भांवला, सज्याओपिपलू, धर्मपुर तथा चोलथरा कस्बाें तक दबिश दी। जहां जगह-जगह नाके लगाकर विभागीय…

Read More

मंडी उप चुनाव को भाजपा की कदमताल शुरू

मंडी। मंडी संसदीय उप चुनाव के लिए भाजपा की ओर से कदमताल शुरू हो गई है। हाल ही में कसौली में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय कार्यकर्ता चिंतन बैठक में इस बारे में रणनीति बनाई गई है। इसके तहत भाजपा मार्च के प्रथम सप्ताह तक मंडी संसदीय उप चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा की औपचारिकता पूरी कर लेगी। इससे पूर्व संसदीय क्षेत्र प्रभारी, सह प्रभारी और विधानसभा स्तर पर प्रभारी और सह प्रभारी तैनात कर दिए जाएंगे। विधानसभा चुनावों में मिली हार का बदला भाजपा अब मंडी…

Read More

विस्थापितों का डीसी दफ्तर में प्रदर्शन

बिलासपुर/बरमाणा। एनटीपीसी के खिलाफ विस्थापितों का आंदोलन तनावपूर्ण स्थिति पर पहुंच गया है। मंगलवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया लेकिन अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी नहीं मानें और गाड़ियों में सवार होकर जिला मुख्यालय पहुंच गए। यहां डीसी दफ्तर में विस्थापितों ने जोरदार प्रदर्शन किया। डीसी दफ्तर के बाहर दर्जनों पुलिस जवानों को तैनात करना पड़ा। परियोजना स्थल पर भी तृतीय वाहिनी के जवानों की दो बसें बुलानी पड़ी। जिला प्रशासन ने परियोजना स्थल में धारा 144 लागू कर दी है लेकिन इसकी परवाह किए…

Read More

सैकड़ों को बनाया सशक्त, खुद बनीं लाचार

बिलासपुर। सरकारी उदासीनता कहें या फिर दोष किस्मत को दें। स्टेट वेलफेयर बोर्ड के अधीन कार्यरत बाल सेविकाओं (कम क्राफ्ट टीचर) को 37 महीनों से वेतन नहीं मिल रहा। लगभग तीन साल से वेतन न मिलने के कारण इन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अपने हुनर से महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार के लिए सशक्त बनाने वाली यह महिला कर्मी खुद लाचार हैं। इन्हें वर्ष 2009 के बाद का वेतन अभी तक नहीं मिला। वहीं, 1996 के पे स्केल का एरियर भी बकाया है। महिला सशक्तिकरण का नारा…

Read More

वन विभाग का अवैध कटान पर शिकंजा

बरठीं (बिलासपुर)। वन परिक्षेत्र झंडूता के अधिकारियों ने अवैध कटान के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। क्षेत्र में हो रहे खैरों के अवैध कटान पर विभाग ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये मुआवजे के रूप में एकत्रित किया है। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र की विभिन्न वन वीटों में करीब 60 खैर के ठेकेदारों द्वारा अवैध कटान किया गया। इसके बाद विभाग ने विशेष टीमों का गठन किया। इसमें एसीएफ संजीव कुमार, झंडूता वन परिक्षेत्र अधिकारी नंदलाल, कलोल वन परिक्षेत्र अधिकारी मदन लाल, खंड अधिकारी लौकू राम, प्रेम लाल, प्यारे…

Read More

हेल्मेट समेत धड़ से कट गया सिर

कंदरौर (बिलासपुर)। कंदरौर-बिलासपुर सड़क पर बेनला के समीप मंगलवार शाम एक बाइक सवार सामने से आ रहे बल्कर की चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार का सिर धड़ से अलग हो गया। सुमित उर्फ गोल्डी (28) बिलासपुर शहर के अप्पर धौलरा का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अप्पर धौलरा निवासी सुमित उर्फ गोल्डी एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर पेंटर के रूप में कार्यरत था। उसके पिता रतनलाल आईपीएच में कार्यरत हैं। मंगलवार को सुमित कंदरौर…

Read More

आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर केस

बरमाणा (बिलासपुर)। कोल बांध परियोजना के विरोध में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों की अब दिक्कतें बढ़ सकती है। कार्य में रुकावट डालने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तकरीबन आधा दर्जन हड़तालियों पर इसकी गाज गिरी है। एसपी अनुपम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। कोल बांध प्रोजेक्ट से विस्थापित हुए विभिन्न गांवों के लोग अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। मंगलवार को हड़ताल सातवें दिन में प्रवेश कर गई है। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परियोजना क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी…

Read More

हड़सर पंचायत से हटाया जाए शराब का ठेका

भरमौर (चंबा)। हड़सर के पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडल ने प्रशासन से हड़सर में खुले शराब के ठेके को स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान को पंचायत से हटाने के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया है। पंचायत प्रधान रजनी देवी और महिला मंडल प्रधान राधा देवी ने कहा कि हड़सर में जब से शराब का ठेका खुला है, तब से यहां का माहौल काफी खराब हो चुका है। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान भी इस ठेके के कारण बाधा…

Read More