एमएलए, एमपी निधि खर्च में टौणी देवी आगे

टौणी देवी (हमीरपुर)। कांगड़ा सहित कई अन्य जिलों में जहां विधायक तथा एमपी निधि का लाखों का बजट समय पर खर्च नहीं हो रहा है। वहीं, टौणी देवी विकास खंड इसमें कतई सुस्ती नहीं दिखा रहा। दोनों निधियों से मिले वित्त वर्ष के बजट को भी खर्च करने में खंड शीर्ष पर है। कई वर्षों से क्रम लगातार जारी है। विकास खंड में विधायक निधि का मात्र साढ़े तीन लाख तथा एमपी निधि का लगभग छह लाख रुपये बचा हुआ है लेकिन इनके कार्य भी शुरू हो चुके हैं। पूर्व…

Read More

अब महिला पुलिस करेगी गश्त

सोलन। पुलिस कल्याणकारी एवं आपराधिक बैठक में पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए अब महिला कांस्टेबलों को गश्त पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन सोलन में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछली बैठक के दौरान उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद अपराध सभा भी आयोजित की। इस मौके पर मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शहर में जो भी अपराधिक मामले लंबित पडे़ हैं। उन्हें जल्द निपटाया जाए। पुलिस…

Read More

परीक्षा शुल्क वृद्धि का विरोध

सोलन। परीक्षा शुल्क में हुई बढ़ोतरी को लेकर खफा डिग्री कालेज सोलन की एसएफआई इकाई ने विवि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश विवि की ओर से परीक्षा शुल्क में हुई वृद्धि के विरोध में इकाई ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान के दूसरे कालेज के लगभग 1500 के करीब विद्यार्थियों ने सहमति जताई। इसी कड़ी में मंगलवार को इकाई ने कालेज प्रधानचार्य डा. रीना तनवर के माध्यम से विवि के कुलपति को एक ज्ञापन भी भेजा। परिसर अध्यक्ष अजय कौशल ने बताया कि इकाई छात्रहित की लड़ाई हमेशा…

Read More

फेसबुक पर महिला की आईडी हुई रि-ओपन

सोलन। फेसबुक पर शातिर ने महिला की आईडी को दोबारा उसी के नाम से चला दिया गया। उसके बाद व्यक्ति ने उसकी आईडी से लोगाें के साथ चैटिंग करना शुरू कर दिया। शातिर ने फोटो भी अपलोड कर लिए। महिला को जब इस बात का पता चला तो उसने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कसौली की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसने फेस बुक पर अपनी आईडी बनाई थी, लेकिन कुछ समय बाद उसने अपनी यह आईडी डिलीट कर…

Read More

शिफ्ट होगी हिमाचल निर्माता की प्रतिमा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल निर्माता डा. वाईएस परमार की प्रतिमा को नगर परिषद सोलन के सहयोग से चिल्ड्रन पार्क अथवा सम्मानजनक स्थान पर स्थापित किया जाएगा। वर्तमान सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए तत्पर है। सार्वजनिक उपयोग के भवनों का इस तरह निर्माण किया जाए, जिससे ये निर्माण कार्य पूरे क्षेत्र के लिए बहुआयामी संपत्ति बन सके और अधिक से अधिक लोग इन भवनों में विविध गतिविधियां आयोजित कर सकें। वह सिरमौर कल्याण मंच के आयोजित कार्यक्रम में बोल…

Read More

व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पर हमला

बद्दी (सोलन)। बद्दी-साईं मार्ग पर सोमवार देर शाम कुछ अज्ञात लोगों ने नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य भाग सिंह चौधरी की गाड़ी डंडों से तोड़ डाली। हालात बिगड़ते देख भाग सिंह चौधरी को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। उपाध्यक्ष ने बद्दी पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम को बद्दी से वर्धमान की ओर अपने दोस्त की साथ जा रहा था। बद्दी-सांई मार्ग पर विशाल मेगावाट के समीप करीब पांच दर्जन लोगों ने उसकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। लोगों ने डंडे मार कर…

Read More

दुर्घटना के शिकार लोगों की शिनाख्त

शिलाई (सिरमौर)। पुलिस ने रोनहाट के समीप रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुए ट्रक हादसे में मारे गए दो लोगों की शिनाख्त कर ली है। इनमेें चालक जियालाल (30) निवासी दईया-नेरवा और कंडक्टर विजय सिंह (26) निवासी शिल्ला तहसील ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) के हैं। चालक जियालाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिचालक विजय सिंह की शिलाई अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। शिलाई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। ट्रक एपी 63-5238 के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण सड़क…

Read More

क्षेत्र में फल-फूल रहा नशे का धंधा

पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्षेत्र में फैलते अवैध नशे के धंधों में महिलाओं की बढ़ती एंट्री खतरे की घंटी है। सीआईए और विशेष पुलिस विंग टीमें एक वर्ष के भीतर अवैध नशे के कई मामले पकड़ चुकी हैं। इनमेें कुछ महिला आरोपियों को भी दबोचा गया है। इसमें अवैध चरस, लकड़ी व नशीली दवाएं बिक्री के मामले शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। सबसे ज्यादा चिंता का विषय अवैध कारोबार में कुछ महिलाओं की बढ़ती सहभागिता है। पांवटा क्षेत्र में पिछले एक…

Read More

अजौली स्कूल में स्टाफ का टोटा

पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजौली में पिछले लंबे समय से स्टाफ की कमी चल रही है जिससे स्कूल के करीब 345 बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है। एसएमसी कमेटी ने शिक्षा विभाग से रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने की मांग रखी है। रावमा पाठशाला अजौली की एसएमसी कमेटी अध्यक्ष संतोष देवी, पंचायत प्रधान अशोक कुमार व गुरमीत सिंह ने बताया कि आसपास के गांव शिक्षा ग्रहण करने पहुंचने वाले करीब पौने चार सौ बच्चों का भविष्य अधर में लटका है। स्कूल में अंग्रेजी प्रवक्ता,…

Read More

एनएच चौक से बिजली के पोल हटाना जरूरी: डीएसपी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच मार्ग पर बने वाई प्वाइंट व बातापुल चौक हादसे को लेकर काफी संवेदनशील स्थल है। इन स्थलों पर हादसों के ग्राफ को कम करने पर पांवटा रोड़ सेफ्टी क्लब की बैठक में मंथन किया गया। डीएसपी पांवटा एनएस नेगी व रोड़ सेफ्टी क्लब अध्यक्ष भजन चौधरी ने कहा की कुछ चौक काफी तंग हो गए हैं जिससे हमेशा हादसों की आशंका बनी रहती है। इनके आसपास अतिक्रमण को हटाए जाना जरूरी है। इन चौक के आसपास बिजली के पोल हादसों को बुलावा दे रहे हैं।…

Read More