अब उन्नत किस्म के सेब उगाएंगे बागवान

नौहराधार (सिरमौर)। विकास खंड संगड़ाह में बागवानी विभाग की ओर से क्षेत्र के बागवानों को अनुदान पर विदेशों से आए सेब के पौधे बांटे गए। कार्यक्रम के दौरान संगड़ाह खंड, नौहराधार, चाढ़ना, संगड़ाह और सरमाइला पीसीडीओ फार्म के तहत 682 पौधों का वितरण किया गया। इसमें उद्यान विभाग के तहत नौहराधार में 50, चाढ़ना में 40, सरमाइला मेें 12 पौधे दिए गए। प्रति बागवान दौ पौधे दिए गए हैं। एक पौधे का मूल्य 621 रुपये है, लेकिन उद्यान विभाग बागवानों को 200 रुपये प्रति पौधा दे रहा है। उद्यान विभाग…

Read More

अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला!

नाहन (सिरमौर)। थाना कालाअंब के तहत अवैध खनन पर कार्रवाई कर रहे जिला खनन विभाग के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। त्रिलोकपुर क्षेत्र के मीरपुर कोटला में हुई इस घटना पर थाना कालाअंब में खनन विभाग की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ धारा 353, 506 तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की गहराई से छानबीन कर रही है। उधर,…

Read More

युवाओं ने उखाड़ी अवैध शराब की भट्ठियां

सतौन (सिरमौर)। गिरीपार की बड़वास पंचायत के चोकी मृगवाल गांव के नव युवक मंडल ने मंगलवार को जंगलों में जाकर अवैध शराब की भट्िटयों को नष्ट किया। युवाओं ने सामाजिक हित में कार्य करते हुए लगभग एक दर्जन भट्ठियों को नष्ट किया है। क्षेत्र के कुछ जागरूक नौजवानों की ओर से की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब का व्यापार करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। नवयुवक मंडल प्रधान चंद्र सेन, बाबू राम, प्रदीप, रामेश्वर, दिनेश, नारायण सिंह और गुरुदत्त ने बताया कि गांव की मलकीयत भूमि और…

Read More

डेढ़ सौ का टेस्ट पंद्रह सौ रुपये में

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में जिस टेस्ट के डेढ़ सौ रुपये लिए जाते हैं, निजी लैब में वही टेस्ट पंद्रह सौ रुपये चुकाने के बाद होता है। सरकारी और निजी लैब के टेस्ट रेट में बड़ा अंतर है। इन्हें पूछने और रोकने वाला कोई नहीं। स्वास्थ्य महकमे के सरकारी रिकार्ड में शहर में 43 निजी लैब चल रही हैं। मरीजों से कितनी टेस्ट फीस ली जाए, इस बारे में स्वास्थ्य महकमे की ओर से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हैं। एक तरह से मरीज से टेस्ट फीस के नाम…

Read More

नए सिरे से तय होगा निजी बसों का टाइम टेबल

शिमला। राजधानी में लोकल रूटों पर बसें अब टाइम टेबल के आधार पर चलेंगी। परिवहन विभाग प्राइवेट बसों का नए सिरे से टाइम टेबल तय करेगा। इसके लिए बाकायदा जरनल हाउस बुलाया जाएगा और निजी बस आपरेटरों की भी राय ली जाएगी। करीब दस साल से बिना टाइम टेबल दौड़ रही बसों के लिए स्थायी टाइम टेबल बनाया जाएगा। टाइम टेबल के अभाव में बस आपरेटरों के बीच गला काट स्पर्धा के चलते हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। आपरेटर मनमर्जी से बसें दौड़ा रहे हैं।…

Read More

एमसी से मंजूर नक्शों की फाइल विजिलेंस मेें तलब

शिमला। नगर निगम से स्वीकृत नक्शों की फाइलें विजिलेंस ब्यूरो ने तलब की हैं। नक्शों को दरकिनार कर शहर में भवन निर्माण करने के मामलों की शिकायत मिलने पर फाइलों को खंगाला जा रहा है। कसुम्पटी और भराड़ी में हुए भवन निर्माण संदेह के घेरे में हैं। नगर निगम के कुछ अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाए गए हैं। नक्शे के मुताबिक निर्माण नहीं करने वालों पर नगर निगम ने क्या कार्रवाई की है, इस संदर्भ में मंगलवार को निगम के वास्तुकार एवं योजनाकार राजीव शर्मा ने विजिलेंस…

Read More

चौबीस घंटे पानी की सप्लाई के टेंडर की तैयारी

शिमला। नगर निगम की जल एवं सीवरेज शाखा की आउटसोर्सिंग को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। आउटसोर्सिंग के लिए दोबारा नए सिरे से टेंडर की तैयारी है। एमसी का दावा है कि आउटसोर्सिंग के बाद राजधानी के लोगों को चौबीस घंटे पानी की सप्लाई मुहैया कराई जाएगी। टेंडर के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, एक साल पूर्व भाजपा सरकार ने भी यह फैसला लिया था लेकिन विरोध के चलते यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई थी। पानी और सीवरेज आउटसोर्सिंग की योजना करीब ढाई सौ…

Read More

सराज कमेटी को भंग करने से कार्यकर्ताओं में घमासान

मंडी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह के सराज ब्लाक कांग्रेस कमेटी को भंग करने के फैसले से क्षेत्र के कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट ने प्रदेश अध्यक्ष के फैसले को सही ठहरा रहा है तो दूसरे गुट ने फैसले पर पुनर्विचार कर कार्यकारिणी को दोबारा बहाल करने की मांग कर रहे हैं। बालीचौकी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हणोगी माता मंदिर में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के उपाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा…

Read More

नाबालिग का अगवा व दुराचार के आरोपी को कैद

मंडी। नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा करने और उससे दुराचार करने का अभियोग साबित होने पर अदालत ने एक आरोपी को सात साल के कठोर कारावास और 4500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जिला एवं सत्र न्यायधीश वीरेंद्र सिंह के न्यायालय ने सरकाघाट तहसील के खरसाल निवासी बलदेव सिंह पुत्र नानक चंद के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 363, 366 और 342 के तहत अभियोग साबित होने पर क्रमश: सात साल, तीन-तीन साल की कठोर और दो माह के साधारण कारावास की सजा तथा 4500 रुपए जुर्माने की…

Read More

हाड़ा बोई स्कूल में वार्षिक समारोह में नवाजे विद्यार्थी

सुंदरनगर (मंडी)। विधायक सोहन लाल ठाकुर का कहना है कि प्रदेश में सत्ता संभालते ही वीरभद्र सरकार ने जो जनहित में कदम उठाए है, वह प्रदेश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश देश में पहला राज्य है जिसने दस लाख विद्यार्थियों को निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। बंद किए गए 250 स्कूलों को दोबारा आरंभ करने का फैसला लिया है। बुधवार को उपमंडल की हाड़ा बोई पंचायत में स्थित राजकीय उच्च पाठशाला का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर…

Read More