रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले की ब्रुआ पंचायत के चुनंग गांव में सड़क धंसने से कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। दरअसल, जिस जगह सड़क धंसी है वहां एक बड़ी चट्टान है जो भूमि कटाव होने पर कभी भी नीचे खिसक सकती है। अगर पहाड़ी नीचे खिसकी तो इससे सड़क के नीचे बने डेढ़ दर्जन से अधिक मकानों को क्षति पहुंचेगी। शुक्रवार को लोगों ने डीसी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई। एनसीपी अध्यक्ष सुंदर देव के नेतृत्व में उपायुक्त से मिले चुनंग गांव निवासी जवाला नंद, गंगा सुख,…
Read MoreMonth: February 2013
लोनिवि के अफसर से ठगी
हमीरपुर। लोनिवि के एक ने अधिकारी ने ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। सदर थाना में यह दर्ज हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनिवि के अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने एक निजी बैंक में लाइफ इंश्योरेंस प्लान ले रखा था। बैंक कर्मियों ने उसे एक अन्य प्लान में अपने वर्तमान प्लान को तबदील करने की जानकारी दी। इससे अधिकारी को वर्तमान पॉलिसी से अधिक लाभ होना था। इसके लिए अधिकारी को…
Read Moreअब एकदम से मिलेंगे थानों, अफसरों के नंबर
हमीरपुर। पुलिस अधिकारियों और थानों के नंबर अब सार्वजनिक स्थानों पर भी अंकित होंगे। शहर के विभिन्न स्थानों को चिन्हित किया जाएगा और नंबर अंकित होंगे। महिला सुरक्षा को लेकर हमीरपुर पुलिस ने एक और पहल की है। जिले के साथ साथ बाहरी राज्यों के नागरिक भी पुलिस की सहायता ले सकेंगे। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले ही थाना स्तर पर महिला कांस्टेबलों की तैनाती कर दी है। इससे कुछ हद तक अपराधिक घटनाओं पर अंकुश तो लगा है लेकिन पूर्ण रूप से अंकुश संभव नहीं है।…
Read Moreएमएमएस कांड में आईटी एक्ट का केस
हमीरपुर। एमएमएस कांड को लेकर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बुधवार रात और वीरवार को दुकानों और संभावित ठिकानों पर छापामारी कर अहम सबूत भी जुटाए हैं। इनके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले से संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए बुधवार रात और वीरवार को शहर…
Read Moreएनएच-88 पर दस घंटे जाम
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-88 पर गसोती खड्ड पर बनी पुली पर कंटेनर के फंसने से जाम लग गया। एनएच पर यातायात करीब दस घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। वाहनों को अन्य संपर्क मार्गों से गुजरना पड़ा। वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों में सुरेश कुमार, नितिन कुमार, प्रदीप कुमार, सोहन लाल, नवीन कुमार, रोहित कुमार, मुकेश कुमार का कहना है कि एनएच-88 पर गसोती पुली पर कंटेनर फंसने से यातायात बुधवार को रातभर अवरुद्ध रहा। सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी…
Read More7.5 लाख का ठोका जुर्माना
सोलन। शहर के कारोबारी जरा सावधान जाएं। ग्राहक बनकर दुकान में कुछ समय बीताने के बहाने सर्वे एमबीए स्टूडेंट सर्वे को अंजाम दे सकते हैं। यह हकीकत है। सोलन आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स चोरों को पकड़ने का ऐसा ही फंडा अपनाया है। तीन बड़े कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए 7.5 लाख का जुर्माना ठोका है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। शिकायतें कम राशि का बिल देने और ओवरचार्जिंग की थी। गुपचुप कारोबारियों पर नजर रखी जा रही…
Read More1100 बिजली के कनेक्शन काटे
बद्दी (सोलन)। निर्धारित समय पर बिजली के बिल जमा न कराने वालों के खिलाफ बिजली बोर्ड ने अभियान छेड़ दिया है। दिसंबर और जनवरी माह का बिल निर्धारित समय के भीतर न जमा कराने पर बोर्ड ने 1100 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। जिसमें आधा दर्जन फैक्टिरयों के कनेक्शन भी हैं। इन उपभोक्ताओं ने दिसंबर माह का बिल जनवरी माह में जमा नहीं कराया था। जिससे बोर्ड का लाखों रुपया बिल के रूप में अटक गया है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार इस मामले में पहले ही उपभोक्ताओं को कनेक्शन…
Read Moreफार्मा रिवोल्यूशन यात्रा सोलन पहुंची
सोलन। जम्मू-कश्मीर से 4 जनवरी को शुरू हुई इंडिया फार्मा रिवोल्यूशन के तहत शुरू हुई राष्ट्रव्यापी यात्रा वीरवार को सोलन पहुंची। नवंबर में कन्याकुमारी में खत्म होने वाली इस यात्रा में आए प्रतिनिधियों ने एलआर संस्थान, शूलिनी, मानव भारती, जेपी और बाहरा यूनिवर्सिटी में फार्मासिस्टों के साथ एक सेमिनार कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनसे अपने साथ जुड़ने का आह्वान किया। उद्योग डिवाल्पमेंट के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने बताया कि 1950 में सिर्फ 15 ऐसे कालेज थे जहां फार्मासिस्ट तैयार किए जाते थे आज देश में 650 से ज्यादा कालेज…
Read Moreनिर्धारित बिजली, अधिक हो रही खर्च
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में स्थित निजी घरों और सरकारी संस्थानों ने अपने भवनों का विस्तार कर कई गुणा बढ़ा लिया है, वहीं उसी हिसाब से बिजली का लोड मंजूर नहीं कराया है। जिससे बिजली बोर्ड को प्रतिभूति राशि के रूप में लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। कम लोड पर अधिक बिजली खर्च करने से बिजली बोर्ड को कुल खपत का सही आंकलन नहीं हो पा रहा है, वहीं जरूरत से ज्यादा बिजली की खपत होने से ट्रांसफार्मर जल रहे हैं तथा घरों में आगजनी की घटनाएं बढ़ रही…
Read Moreहरे वनों के संरक्षण को लेकर मंथन
राजगढ़ (सिरमौर)। वन विकास अभिकरण की सामान्य कार्यकारिणी की बैठक वन मंडलाधिकारी राजगढ़ राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। इसमें वन मंडल राजगढ़ की 54 वन प्रबंधन समितियों के प्रधान, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में वन प्रबंधन समितियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा वन मंडल में जीपीएस मैप को जीओ रिफरेंस आदि सूचनाएं एकत्रित की गईं। वन मंडलाधिकारी राजेश शुक्ला ने कहा कि तमाम वन प्रबंधन समितियां अपने क्षेत्रों में कार्याें को पूरा कर प्राप्त धनराशि के उपयोगिता…
Read More