डिफाल्टरों को टैक्स जमा करने का मौका

सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर का हाउस टैक्स दबाए बैठे शहरवासियों पर नकेल कसने का काम आरंभ हो गया है। करीब एक करोड़ के गृहकर की वसूली करने के लिए डिफाल्टरों को नगर परिषद ने गृहकर अदा कर 31 मार्च तक राशनकार्ड बनाने का आखिरी मौका दिया है। इसके बाद राशनकार्ड का नवीनीकरण बंद कर दिया जाएगा। डिफाल्टरों को आने वाले समय में न तो नगर परिषद किसी तरह की एनओसी जारी करेगी और न ही किसी तरह का कोई प्रमाण पत्र। सुंदरनगर नगर परिषद क्षेत्र में करीब दस हजार…

Read More

बारिश से धर्मपुर क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग अवरूद्ध

धर्मपुर मंडी। शुक्रवार को भी जिला में मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से बादल छाए रहे से कई क्षेत्रों में बारिश हुई। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कई संपर्क सड़कों पर ल्हासे गिरने से अवरूद्ध हो गए। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं। बारिश के चलते धर्मपुर मढ़ी वाया भरतपुर मुख्यमार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। इस रूट पर चलने वाली गाड़ियां वाया बनवार कलां अपने गतव्य तक पहुंची। जिस कारण लोगों को अपने-अपने गंतव्य तक…

Read More

मंडी कालेज में चाबी न देने पर बवाल

मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में शुक्रवार को नाट्य कलाकारों केसाथ दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ गया। इस मामले पर एसएफआई ने कालेज के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में कालेज प्राचार्य को हस्तक्षेप करना पड़ा तो मामला सुलझ सका। एसएफआई का आरोप था कि नाटय कलाकार कालेज के कांफ्रेंस रूम में नाटक की रिहर्सल करना चाहते थे। इसके लिए नाट्य कलाकारों ने कालेज सुपरिंटेंडेंट से कांफ्रेंस रूम की चाबी मांगी। सुपरिंटेंडेंट ने नाटक कलाकारों को चाबी देने से मना कर दिया। नाटक कलाकारों ने जब फिर आग्रह किया…

Read More

13 साल से इस्तेमाल नहीं हुई अल्ट्रासाउंड मशीन

भगेड़ (बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमारवीं में लाखों रुपये खर्च कर रखी अल्ट्रासाऊंड मशीन 13 सालों से इस्तेमाल नहीं हुई। हैरत की बात यह है कि अल्ट्रासाउंड वाले कमरे में ताला लटका है। यह कभी खुलता ही नहीं। कारण साफ है विभाग के पास रेडियोलॉजिस्ट के पद रिक्त चल रहे हैं। अल्ट्रासाउंड मशीन तो है लेकिन इस्तेमाल करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं। इससे लोगों में भारी मायूसी है। मशीन होने के बावजूद भी घुमारवीं अस्पताल आने वाले मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों का रुख करना पड़ रहा…

Read More

एसएमसी शिक्षकों ने उठाई विशेष नीति की मांग

बिलासपुर। प्रदेश के स्कूलों में एसएमसी कमेटियाें के माध्यम से नियुक्त अध्यापकों ने वीरभद्र सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। एसएमसी शिक्षक संघ का कहना है कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में इस वर्ग को प्रत्येक स्तर पर झूठे आश्वासनों का झुनझुना ही मिलता रहा। लिहाजा उनकी सारी उम्मीदें अब कर्मचारी हितैषी मौजूदा सरकार तथा उसके पहले आम बजट पर टिकी हैं। एसएमसी शिक्षक संघ के प्रदेश सहसचिव एवं जिला उपाध्यक्ष कृष्णूराम, सचिव नरेश कुमार, वनिता, सुभाष, पंकज, रणधीर, नरेश, अनिता, कविता और वंदना आदि ने कहा कि इस…

Read More

नलवाड़ी मेले की तैयारियां जोरों पर

बिलासपुर। जिला बिलासपुर का राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 17 मार्च से 23 मार्च तक ऐतिहासिक लुहणू मैदान में मनाया जाएगा। मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मेले की शुभ बेला पर जिला प्रशासन एक स्मारिका का भी प्रकाशन कर रहा है। इसमें जिला बिलासपुर से संबधित उत्कृष्ट, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जुड़े लेखों को शामिल किया जाएगा। स्मारिका प्रकाशन उपसमिति के समन्वयक एवं सहायक आयुक्त बिलासपुर मीनू राम धीमान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार मेला स्मारिका…

Read More

पांच की जगह कट रही सौ रुपये की पर्ची

बिलासपुर। राशन कार्ड बनाना है और गृह कर नहीं दिया है तो सौ का नोट साथ लेकर जाएं। सरकारी रेट के अनुसार राशन कार्ड आपको पांच रुपये में नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको सौ रुपये चुकाने पडे़ंगे। जी हां, बिलासपुर की अधिकतर पंचायतोें में राशन कार्ड बनाने की आड़ में अब गृहकर की वसूली की जा रही है। यानि लोगों से 105 रुपये लिए जा रहे हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की मानें तो यह नियमों के खिलाफ है। किसी भी शख्स का राशन कार्ड नहीं रोका जा सकता। विभाग…

Read More

हिमाचल से तौबा न कर दें सैलानी !

बिलासपुर। समय सुबह तकरीबन 12:30 बजे। बिलासपुर के एक ढाबे में चाय पीने बैठे दिल्ली से निकले सैलानी। नितेश गोस्वामी और उनके साथी ऐसे बैठे थे मानों कई दिनों की थकान नहीं मिटी। कारण पूछा तो फटाक बोले, उफ यह सड़क। भाई दूसरी बार हिमाचल आने का प्रोग्राम नहीं बनाएंगे। पूछा जाए तो नेशनल हाइवे पर सफर करने वाले हर सैलानी का शायद यही जवाब होगा। पंजाब की सीमा शुरू होते ही हिमाचल की नैसर्गिक वादियों का यह सफर सुहाना नहीं रह जाता। सड़क की खस्ता हालत यहां के पर्यटन…

Read More

सेंक्चुरी एरिया से हटेंगे जिले के 318 गांव

चंबा। फारेस्ट सेंक्चुरी एरिया से आबादी वाले क्षेत्र बाहर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद वन्य प्राणी विभाग ने जिले के सेंक्चुरी एरिया में आने वाले गांवों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके लिए लगभग सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। अंतिम अधिसूचना जारी होना बाकी है। जानकारी के मुताबिक खजियार रिजर्व सेंक्चुरी से सबसे ज्यादा 261 गांव बाहर होंगे। तुंदाह सेंक्चुरी से 32 और सेचु एरिया से 18 गांवों के दिन फिरने वाले हैं। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राकेश कुमार…

Read More

हफ्ते में दो बार चैक होगा पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य

चंबा। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की अब एक हफ्ते में दो बार सेहत जांची जाएगी। सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए हर मंगलवार और शनिवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को इससे काफी सुविधा मिलेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा हर हफ्ते मंगलवार और शनिवार को सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें चिकित्सा विशेषज्ञ पूर्व सैनिकों और उनके स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करेंगे। इससे पहले महीने में एक बार चिकित्सा शिविर…

Read More