सिरदर्द बनी चीनी कंपनी

ऊना। मैहतपुर से अंब के बीच हाइवे निर्माण कार्य को बीच में अधर में छोड़ने वाली चीनी कंपनी को बड़ी कीमत अदा करने के बावजूद भी कोई फर्क पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। रोड प्रोजेक्ट में लगी उक्त कंपनी चीनी की एक सरकारी कंपनी है जिस पर पूरी तरह से चीनी सरकार का नियंत्रण है। ऐसे में इतना बड़ा प्रोजेक्ट चीनी सरकार को देने के मामले पर भी सवालिया निशान लग गए हैं। हाल ही में इस कंपनी को काम अधर में छोड़ने के चलते 3.50 करोड़ रुपए का…

Read More

अंब में जल्द मिलेगा डाक्टरों को निवास

अंब (ऊना)। खंड चिकित्सालय अंब जहां जिले का दूसरा बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है, वहीं जल्द ही अस्पताल के चिकित्सकों को अपने निवास स्थान मिलने वाले हैं। क्षेत्र के विधायक कुलदीप कुमार ने खंड चिकित्सालय में तैनात डाक्टरों के लिए आवासीय परिसर के लिए विभाग को जमीन देने संबंधी जरूरी कार्यवाही के आदेश भी अंब के तहसीलदार को दे दिए हैं। अंब के तहसीलदार मनोज ठाकुर ने बताया की चिकित्सालय के पास सरकारी जमीन उपलब्ध है। मौके का जायजा भी कर लिया गया है। रिकार्ड के मुताबिक जमीन विभाग…

Read More

रिहायशी क्षेत्र में रात भर चल रही मशीनरी

ऊना। जिला भर में जहां अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। वहीं हरोली विकास खंड के ईसपुर पंडोगा क्षेत्रों में अवैध खनन का धंधा जोरों पर चल रहा है। हालत ऐसी है कि इस खनन ने जिला भर में हो रहे खनन के तमाम रिकार्ड तोड़ डाले हैं। उक्त खनन माफिया ने सरेआम रिहायशी क्षेत्र में खनन कर लाए गए माल का डंप बना रखा है जहां रात के समय ही माल लाया जाता है और रातोंरात जेसीबी की सहायता से अन्य वाहनों में लोड कर बाहरी राज्यों को…

Read More

बिना गुरु स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर

रोहडू। चिड़गांव तहसील के अंतर्गत सारी बासा पंचायत का राजकीय माध्यमिक स्कूल मंघारा चार वर्ष से मात्र दो पीटीए शिक्षकों के सहारे चल रहा है। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चे स्कूल से पलायन करने लगे हैं। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या घटकर अब 17 पहुंच गई है। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों के अभिभावक भी चिंतित हैं। माध्यमिक स्कूल मंघारा में वर्ष 2009 से पूर्व ही विज्ञान स्नातक तथा कला स्नातक अध्यापक का तबादला हुआ था। तब से लेकर आज तक स्कूल में रिक्त पदों को नहीं भरा…

Read More

पटरी पर नहीं लौटी परिवहन सेवा

सांगला (किन्नौर)। जिले में भारी बर्फबारी से पटरी से उतरी परिवहन सेवा सामान्य नहीं हो पाई है। जिले के तीनों ब्लाकों की सभी पचास सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप है। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 17 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी से नेशनल हाइवे समेत सभी संपर्क सड़कें बंद हो गई थीं। अभी तक केवल एनएच ही स्पीलो तक बहाल हो पाया है। इससे आगे एनएच कौरिक तक बंद है। जबकि पूह, कल्पा और निचार ब्लाक की सभी 50 लिंक सड़कों…

Read More

चौपाल-शिमला मार्ग पर नहीं दौड़ी बस

चौपाल (शिमला)। शिमला-चौपाल रूट पर चार दिन से निगम की बस सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी शिमला मार्ग पर निगम की बसें नहीं चलीं। अधिकांश ग्रामीण रूटोें पर भी निगम की बसें नहीं चल रही हैं। शिमला रूट पर छोटे वाहनों की आवाजाही तो बहाल हो गई है, लेकिन परिवहन निगम की बस सेवा अभी भी ठप है। ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग लोनिवि पूरी तरह से वाहनों के लिए बहाल नहीं कर पाया है।…

Read More

दैनिक भोगियों के चूल्हे पर संकट

कोटखाई (शिमला)। जुब्बल-कोटखाई लोनिवि में करीब डेढ़ सौ दैनिक भोगी दिहाड़ी न मिलने से घोर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। लोनिवि ने उन्हें तीन महीने से दिहाड़ी का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में घर में चूल्हा जलाना मुश्किल हो रहा है। इधर, मजदूर यूनियन ने चेतावनी दी है कि विभाग मजदूरों की दिहाड़ी जल्द रिलीज करे, अन्यथा सख्त कदम उठाया जाएगा। मजदूरों का कहना है कि दिहाड़ी के भुगतान को लेकर विभाग के अधिकारियों से कई बार गुजारिश की जा चुकी है, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन के…

Read More

कार हादसे में चार लोग घायल

ठियोग (शिमला)। सैंज से माईपुल की ओर जा रही एक मारुति कार ढांक से जा टकराई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। एक गंभीर रूप से घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सैंज से माईपुल की ओर जा रही एक कार संख्या एचआर 03 डी 3956 माईपुल के पास एक ढांक से जा टकराई। इस कार में चार लोग सवार थे। हादसे में सभी घायल हो गए। घायलों में नेपाल मूल का दानी चंद सहित नारायण, राजेश और रुकमी…

Read More

चौपाल में बहेगी विकास की गंगा : बलवीर

नेरवा (शिमला)। विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि चौपाल हलका विकास में काफी पिछड़ गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में पांच वर्ष के भीतर यहां विकास की गंगा बहाई जाएगी। यहां स्वास्थ्य और शिक्षा को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए इन विभागों में रिक्त पद भरे जा रहे हैं। वहीं, बदहाल सड़कों की दशा भी सुधारी जाएगी। वह चौपाल निर्वाचन हलके के थरोच में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मार्च माह के पहले सप्ताह में चौपाल की जनता को…

Read More

वेतन भुगतान के लिए दो तक अल्टीमेटम

रोहडू। इंटक से संबंधित आईपीएच पंचायत जल रक्षकों ने बैठक में कई मुद्दों को जोरशोर से उठाया। रोहड़ू में हुई बैठक में जल रक्षकों ने मुख्य रूप से दस माह से रुके हुए वेतन को शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। यूनियन ने विभाग को दो मार्च तक का अल्टीमेटम दिया है। उसके बाद एसई कार्यालय के घेराव करने की चेतावनी दी है। आईपीएच पंचायत जल रक्षक यूनियन के प्रधान वेद प्रकाश ने बताया कि जल रक्षकों की नियुक्ति पंचायत प्रधानों ने की थी। वह भी दो से तीन घंटे…

Read More