शिमला। शहर में पानी के करीब दो हजार कामर्शियल और कंस्ट्रक्शन के मीटर खराब हैं। दो माह के दौरान एमसी प्रशासन ने सभी वार्डों का निरीक्षण कर सूची बनाई है, जिसमें यह खुलासा हुआ है। खराब मीटर लगाने वाले सभी उपभोक्ताओं को नोटिस भेजकर मार्च तक मीटर बदलने का अंतिम मौका दिया है। अगर आदेशों की पालना नहीं होती है तो मासिक फ्लैट 3,750 रुपये का बिल भेजा जाएगा। एमसी के मुताबिक शहर में कुल साढ़े चार हजार कमर्शियल और कंस्ट्रक्शन के मीटरों में से करीब दो हजार मीटर बंद…
Read MoreMonth: February 2013
‘मेडिकल माफिया’ ने निकाला जन औषधि दुकानों का दम
शिमला। ‘मेडिकल माफिया’ के हौसले इतने बुलंद हैं कि जन औषधि की दुकानें दम तोड़ गई। ये इतने सक्रिय हैं कि सरकार भी घुटनों के बल हो गई है। जन औषधि केंद्रों पर ताले लटके हैं। योजना शुरू होने से पहले ही इस बात का अंदेशा था, जो साबित भी हो गया। इंदिरा मेडिकल कॉलेज और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में जन औषधि केंद्र बंद हो गए हैं। आखिर किसके इशारे पर इनके शटर डाउन कर दिए गए। यह सवाल वे लोग कर रहे हैं जो सस्ती दवाएं मुहैया कराने के…
Read Moreबिना चढ़ाई चढे़ मुफ्त में पहुंच सकेंगे माल रोड
शिमला। तो तैयार हैं आप। आपके शहर में भी बड़े शहरों की तर्ज पर स्वचलित सीढ़ियां (एस्केलेटर) लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना का मसौदा तैयार है और मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। केंद्र से हरी झंडी मिलती है तो दिसंबर 2014 तक आपके शहर में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। स्वचलित सीढ़ियां लगने से आप चढ़ाई चढ़े बिना मुफ्त में माल रोड तक पहुंच सकेंगे। हिल्सक्वीन में चार जगह स्वचलित सीढ़ियां लगाने का प्रस्ताव है। नगर निगम शिमला ने सिटी मोबिलिटी प्लान…
Read Moreझूला पुल पर न जाने कब झूल जाए जिंदगी
पंडोह (मंडी)। पंडोह के बीच सात मील के पास द्रंग क्षेत्र को जोड़ता घ्राण पुल जर्जर हो चुका है। यहां कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। पंचायत की ओर से पुल की खस्ताहाल को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया। घ्राण पुल से सैकड़ों लोग रोज सात मील उच्च मार्ग पर कुल्लू-मंडी की ओर आते जाते हैं। इसी पुल से सैकड़ों श्रद्धालु पैदल चल कर माता न्यूल, माता मैहणी के दरबार में अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए आते जाते हैं। इसी पुल से सैकड़ों बच्चे…
Read Moreविभिषिकामय माहौल में मनुष्य कब शांति से जी पाएगा
मंडी। हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं नाट्य रंगमंडल की ओर से सतोहल और मंडी में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बांग्ला नाटककार गौतम चक्रवर्ती द्वारा लिखित नाटक नित्य निठुर द्वंद्व और शंकर शेष के नाटक एक और द्रोणाचार्य का मंचन किया गया। रविार सायं गांधी भवन में नित्य निठुर द्वंद्व के साथ ही इस तीन दिवसीय नाट्य समारोह का समापन हो गया। मशहूर नाट्य निर्देशक अयन दासगुप्ता द्वारा निर्देशित इस नाटक में महाभारतकाल से लेकर आज के युग तक के विभिन्न काल खंडों में युद्ध की…
Read Moreबर्फ से लोनिवि गोहर को पांच करोड़ की चपत
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर में बर्फबारी से सड़कों को हुए नुकसान से लोक निर्माण विभाग को पांच करोड़ की चपत लगी है। विभाग के तीन उपमंडलों गोहर, जंजैहली और बालीचौकी में बर्फबारी से सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। लोनिवि के गोहर मंडल में तीनों उपमंडलों में हुए नुकसान की रिपोर्ट पहुंच गई है। विभाग नुकसान फाइनल कर इसे सरकार को भेजने की तैयारी में है। इस बार बर्फ ने जंजैहली और बालीचौकी उपमंडलों की सड़कों को खासा नुकसान पहुंचाया है। जगह-जगह सड़कों पर से टारिंग उखड़ गई है…
Read Moreसैकड़ों छात्रों की स्कालरशिप लटकी
बिलासपुर। शिक्षा विभाग में आधारकार्ड जमा न करवाना छात्रवृत्ति लेने वालों को महंगा पड़ रहा है। आधार नंबर जमा नहीं होने के कारण जिले के सैकड़ों छात्रों की छात्रवृत्ति लटक गई है। स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना से ही तकरीबन 115 विद्यार्थी बाहर हो गए हैं। हालांकि, आधार नंबर जमा करवाने के बाद छात्रवृत्ति की राशि उनके खाते में जमा हो जाएगी। सरकार की ओर से छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए आधारकार्ड जमा करवाना अनिवार्य किया गया है। अभी तक कई छात्रवृत्ति धारकों के आधारकार्ड ही नहीं बन पाए हैं।…
Read Moreकोलडैम के खिलाफ विस्थापितों का हल्ला
बरमाणा (बिलासपुर)। कोलडैम जल विद्युत परियोजना में विस्थापितों एवं प्रभावितों को आंदोलन 13 वें दिन में प्रवेश कर गया है। सोमवार को हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों ने हरनोड़ा के अलावा आईटीडी कंपनी के कार्यालय की बाउंडरी कयाण में धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इलाके में धारा 144 नहीं हटाई जाती, वे हड़ताल पर बैठे रहेंगे। एनटीपीसी और प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए माहौल को गरमा दिया। कयाण में करीब तीन घंटे तक धरना दिया गया। उधर, परियोजना प्रबंधन की ओर से अभी…
Read Moreनियमों के फेरबदल में फंसे दो विभाग
बिलासपुर। राशनकार्ड बनाने की एवज में 75 और 100 रुपये लेने का मामला तूल पकड़ गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा नगर परिषद बिलासपुर अपने-अपने एक्ट के प्रावधानों की दुहाई देते हुए फैसले को सही बता रही है। एक्ट को लेकर दोनों विभागों में टकराव की स्थिति हो गई है। नगर परिषद ने राशन कार्ड बनाने से किनारा करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को स्वयं राशन कार्ड बनाने को कहा है। नगर परिषद बिलासपुर के अनुसार तमाम कार्य हिमाचल प्रदेश नगर पालि अधिनियम की धारा 60 के तहत…
Read Moreप्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या
नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध धार्मिक पीठ नयनादेवी क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का मामला पुलिस ने 24 घंटों में सुलझा लिया है। मृतक युवती के मंगेतर ने ही अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर इस क्रूरतापूर्ण हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगेतर ने हत्या को अंजाम देने के बाद बाकायदा खुद भी जहरीला पदार्थ निगल कर जान देने की कोशिश की। दोनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हालांकि, युवती के साथ दुराचार की पुलिस ने पुष्टि…
Read More