जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत आने वाला जाहू कस्बा पिछले एक वर्ष से पेयजल के लिए तरस रहा है। जाहू पंचायत के तहत आने वाले करीब आधा दर्जन गांवोें को पेयजल किल्लत उठानी पड़ रही है। गांवों में पंचायत द्वारा अपने स्तर ही पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। जाहू के गांवों को पेयजल मुहैया करवाने के लिए अवाहदेवी-कंडापतन पेयजल योजना स्वीकृत हुई थी। योजना के तहत जाहू के हौड़, ढ़ोहब, तंगभटी, जाहू खुर्द और बाजार का क्षेत्र लाभान्वित होना था लेकिन योजना तो शुरू हो गई मगर ये…
Read MoreMonth: February 2013
सोलन पुलिस की सर्तकता हाशिए पर
सोलन। जिला सोलन की स्मार्ट पुलिस का हाल। यहां हत्या जैसे संगीन आरोपों से घिरे शातिर को बड़े अधिकारियों को सूचित किए बगैर हवालात से बाहर निकाला दिया जाता है। मौके की फिराक में बैठा शातिर थाना परिसर से भागने में कामयाब हो जाता है। अपनी साख को बचाने की खातिर पुलिस पूरा जोर लगाकर बड़ी मुश्किल से बाद आरोपी को धर लेती है। बाद में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को निलंबित कर दिया जाता है। सोलन जिला में तीन हत्याकांड के आरोपी शातिरों में से एक के साथ जिला…
Read Moreबद्दी में केरोसिन की कालाबाजारी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में मिट्टी के तेल की कालाबाजारी सरेआम हो रही है। दुकानों में मिट्टी का तेल 35 से 40 रुपये बिक रहा है। रसोई गैस के अभाव के चलते लोगों को मजबूरन केरोसिन खरीदना पड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में करीब एक दर्जन मिट्टी के तेल डिपो हैं। इन डिपुओं में मिट्टी का तेल नहीं मिलता है, लेकिन बिना लाइसेंस के मिट्टी का तेल कई करियाना की दुकान पर मिल जाता है। तेल उन ग्राहकों को ही दिया जाता है जो उनकी दुकान से राशन…
Read Moreबड़े मंत्रालय के नाम पर ठगी
बद्दी (सोलन)। हैलो! मुबारक हो आपकी नौकरी सिंगापुर में लग गई है। पगार भी बहुत उम्दा है। वहां आपको ज्वाइन करना है। जल्दी से नौकरी के लिए विजा लगा लो। समय कम बचा है। अगर विजा लगाने में भी कोई दिक्कत है तो वो दूर हो जाएगी। बस तीस हजार रुपये लगेंगे। भारत सरकार के बड़े मंत्रालय में जान पहचान है। विदेश में नौकरी का सपना संजोए आंध्र प्रदेश के हैदराबाद का युवक हिमाचल के शातिर कालर के झांसे में आ गया। पुलिस के मुताबिक युवक ने तीस हजार की…
Read Moreशामती बाईपास का नया सर्वे तैयार
सोलन । लोगों के विरोध के चलते बाईपास निर्माण के लिए नया सर्वे तैयार किया गया है। इस सर्वे के तहत अब सड़क शमलेच से न होकर आंजी मोड़ के पास से निकलेगी। इससे लगभग आधा किलोमीटर की दूरी भी कम हो गई है। यह बाईपास शामती में काली माता मंदिर के पास निकलेगा। इसके बीच में आने वाले लगभग पांच गांव को फायदा पहुंचेगा। बाईपास निर्माण में लैंड एक्यूजिशन प्रोसेस के चलते अभी लगभग एक साल का समय और लगेगा। छह किलोमीटर इस बाईपास में पांच किलोमीटर निजी और…
Read Moreविकास कार्यों में नहीं हुई कोई गड़बड़ी
राजगढ़ (सिरमौर)। मध्य हिमालय जलागम विकास परियोजना के जलागम विकास समन्वयक राजगढ़ डा. वीपी बैंस ने पंचायत नेहरपाब के कुछ लोगों की ओर से परियोजना कार्यों में हुई गड़बड़ी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने इन आरोपों को आपसी रंजिश बताया है। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत कुछ काम ग्राम पंचायत की ओर से तथा कई काम परियोजना के तहत सीधे किए जाते हैं। ग्राम पंचायत नेहरपाब में भी परियोजना के तहत सभी कार्य मौके पर किए गए हैं जिसमें से कुछ काम पंचायत ने करवाए हैं।…
Read Moreसैकड़ों जलवाहकों को नहीं मिला वेतन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के तीन ब्लाकों में कार्यरत सैकड़ों जलवाहकों को दो माह का वेतन नहीं मिला है। इसके चलते उन्हें इन दिनों भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इन ब्लाकों के सभी जलवाहकों में शिक्षा विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। जलवाहक जिला अध्यक्ष जगदीश वर्मा, वरिष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, नारग ब्लाक अध्यक्ष सुखदेवी, अनिल कुमार, सुभाष चंद, दुर्गेश तथा रविंद्र ने बताया कि नारग, कफोटा और सतौन ब्लाक में कार्यरत सैकड़ों जलवाहकों को अक्तूबर तथा नवंबर का वेतन न मिलने से उन्हें भारी…
Read Moreजीवाश्म सेंटर का मामला लटका
कालाअंब (सिरमौर)। प्रदेश के प्रवेश द्वार औद्योगिक नगरी कालाअंब से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित नागल-सकेती में एशिया प्रसिद्ध शिवालिक जीवाश्म संग्रहालय एवं उपवन (फोसिल पार्क) में नया जीवाश्म संग्रहालय तो बन गया, लेकिन जीएसआई विभाग की ओर से यहां ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने पर अभी भी प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। जीएसआई सूत्रों के मुताबिक साकेती मेें ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने की योजना फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इसका मुख्य कारण यह भी माना जा रहा है कि जीवाश्म संग्रहालय के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करने…
Read Moreसिरमौर में 27.33 करोड़ खर्च : कश्यप
नाहन (सिरमौर)। सतर्कता एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि मनरेगा के तहत जिला सिरमौर में दिसंबर तक 27.33 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। वे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कश्यप ने कहा कि जिले में मनरेगा के तहत 1872 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 4073 कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले के पच्छाद विकास खंड में करीब चार करोड़ 56 लाख की राशि खर्च करके सबसे अधिक 537…
Read Moreनगर निगम ने शुरू की ‘सर्व मंगल’ योजना
शिमला। शहरवासियों को घर द्वार सुविधा देने के लिए नगर निगम ने ‘सर्व मंगल’ मुहिम शुरू की है। इसके तहत प्रति सप्ताह मंगलवार को निगम के अफसर अपने-अपने कार्यालय छोड़कर फील्ड में नजर आएंगे। नगर निगम के 25 वार्डों को छह सेक्टरों में बांट दिया गया है। हर सेक्टर के अधिकारियों की सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है। सभी सेक्टर अफसरों को अपने दौरे की प्रारंभिक रिपोर्ट शुक्रवार से पूर्व देनी होगी। इसके अलावा मार्च माह की सात तारीख तक पूरी रिपोर्ट सौंपनी होगी। विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित…
Read More