युवाओं को महत्वपूर्ण ओहदे दे कांग्रेस

केलांग। लाहौल स्पीति कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर संगठन बारे चरचा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लाहौल स्पीति कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कारपा ने किया। राजेंद्र कारपा ने संगठन में युवाओं की भूमिका को लेकर सुक्खू से चर्चा की। कारपा ने संगठन में युवाओं को जोड़ने की बात करते हुए कहा कि एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस से निकले युवाओं को पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण स्थान दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने…

Read More

बारह मार्गों पर यातायात अभी तक ठप

कुल्लू। हिमपात के बाद बंद पड़ी कुल्लू जिला की बारह सड़कों के बहाल होने के आसार अब कम नजर आ रहे हैं। ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक चार जनवरी से फिर मौसम खराब होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बंद पड़े मार्गों पर फिर से बर्फ की चादर बिछ जाती है तो इन सड़कों की बहाली का काम और लंबा खिंच जाएगा। जिला के दर्जनों सड़कें अभी तक नहीं खुल पाई हैं। जिला के लोगों को बाजार से पीठ पर उठाकर खाद्य सामग्री घर तक पहुंचानी पड़ रही…

Read More

चीनी कंपनी को 3.50 करोड़ जुर्माना

ऊना। मैहतपुर से अंब के बीच एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण कार्य को बीच में छोड़ने पर चीनी कंपनी को बड़ी कीमत अदा करनी पड़ गई है। सरकार और विभाग ने कंपनी को उसकी इस लापरवाही के लिए भारी भरकम जुर्माना लगाया है। पिछले पांच साल से ऊना के लोगों को धूल-मिट्टी उड़ा कर बीमारियों के मुहाने पर लाने वाली चीनी कंपनी ने अरसे से काम छोड़ रखा था। जिसके चलते सरकार और विभाग ने कड़े तेवर दिखाते हुए चीनी कंपनी को लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये जुर्माना ठोक डाला है।…

Read More

दुकान में घुस कर कारोबारी पर हमला

ऊना। शहर की फ्रेंड्स कालोनी में शुक्रवार रात दो सगे भाइयों ने एक दुकान में घुस कर कारोबारी पर हमला कर दिया। मारपीट की इस वारदात में दुकानदार घायल हो गया है, जबकि मामले के चलते पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना के वार्ड नंबर-एक निवासी सुमित कुमार पुत्र रघुवीर वर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार रात फ्रेंड्स कालोनी ऊना स्थित उनकी दुकान में घुसकर लोअर अरनियाला निवासी दो सगे भाइयों…

Read More

युवती ने जहरीला पदार्थ निगला, गंभीर

ऊना। बंगाणा क्षेत्र के हरोट निवासी एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है। युवती को नाजुक हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन करवाया गया है। जबकि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम कुमारी पुत्री कर्म चंद निवासी हरोट ने शनिवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक उसे बचाने की जद्दोजहद में लगे…

Read More

अब मोबाइल बना पुलिस का सहारा

अंब (ऊना)। कलरूही मर्डर केस में स्थानीय महिला की ओर से किए खुलासे के बाद युवक को डीएनए रिपोर्ट में क्लीन चिट भले ही मिल गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक महिला के बयानों के आधार पर मामले की जांच को छोड़ा नहीं है। महिला का कहना है कि वारदात की रात युवक शादी समारोह में उसके साथ था, जिसके आधार पर अब पुलिस युवक के मोबाइल की 12 मार्च 2011 की कॉल डिटेल के साथ लोकेशन स्टेट्स की भी जांच करेगी। ऊना की अब तक की सबसे जटिल…

Read More

बीपीएल चयन में जमकर गोलमाल

बंगाणा (ऊना)। गरीबों का हक अमीर दबा कर बैठे हैं। पंचायत प्रतिनिधि अपनी ड्यूटी में कोताही बरत रहे हैं। यही कारण है कि आईआरडीपी और बीपीएल में पात्र लोगों का चयन नहीं हो पा रहा है। विकास खंड बंगाणा की ज्यादातर पंचायतों में आईआरडीपी एवं बीपीएल के नाम पर सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को नहीं मिल पा रहा है। रसूखदारों के चलते गरीब व्यक्ति का आईआरडीपी में पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से नाम ही दर्ज नहीं किया जाता। आज भी पंचायतों…

Read More

पंचायत प्रधान पर जड़ दिया रेप का आरोप

ऊना। विधानसभा क्षेत्र हरोली के गांव की एक महिला ने पंचायत प्रधान पर पंचायत क्षेत्र में ही उससे दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। उधर पंचायत के प्रधान ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित करार करते हुए महिला के आरोपों को मनघड़ंत करार दिया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक महिला ने पंचायत के प्रधान पर दुष्कर्म के आरोप दागे हैं। शिकायत के मुताबिक मामला अगस्त महीने का है, लेकिन डर के चलते महिला…

Read More

युवक ने सतलुज में लगाई छलांग,मौत

रामपुर बुशहर। यहां के गांधी पार्क के पास से एक युवक ने सतलुज नदी में छलांग लगा कर अपनी जान दे दी। युवक ने शनिवार शाम नदी में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने युवक को नदी में छलांग लगाते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच का युवक को तलाश किया। लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को युवक का शव नहीं मिल पाया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकर प्रकाश पुत्र गोपाल ध्वज गांव एवं डाक घर रामनी ने शनिवार…

Read More

मनमाने दाम की वसूली पर लगे अंकुश

रोहड़ू। बाजार में सब्जियों और फलों के मनमाने दाम वसूल कर दुकानदार उपभोक्ताओं को खासा चूना लगा रहे हैं। दुकानदारों की इस मनमानी पर सरकारी नियंत्रण नहीं है। लोगों ने प्रशासन से दामों की मनमानी वसूली पर नियंत्रण करने की मांग की है। रोहड़ू तथा आसपास के कस्बों में विक्रेता मनमाने दाम पर फल और सब्जी बेच कर खूब चांदी कूट रहे हैं। रोहड़ू बाजार में हर दस मीटर के बाद फल तथा सब्जी के दाम अलग-अलग हैं। बाजार में कहीं प्याज बीस रुपये किलो तो कहीं 25 से 30…

Read More