चंबा। जिला के 100 गरीब परिवारों का अपना घर बनाने का सपना साकार हो गया है। सरकार की ओर से गृह अनुदान योजना के तहत गरीब परिवारों क ो गृह निर्माण के लिए 89 लाख 15 हजार 400 रुपये की राशि मुहैया करवाई गई है। इससे लोगों को घर बनाने में काफी सहूलियत मिली है। जानकारी के मुताबिक जिला चंबा में गृह अनुदान योजना के तहत वर्ष 2012-13 में कुल 184 गृह निर्माण के मामले स्वीकृत किए गए। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 113 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के…
Read MoreMonth: February 2013
वन्य प्राणी क्षेत्र से बाहर होंगे 775 गांव
चंबा। सुप्रीम कोर्ट की ओर से युक्तिकरण प्रस्ताव को स्वीकृति देने के बाद प्रदेश में 26 वन्य प्राणी शरण स्थल, पांच राष्ट्रीय उद्यान और तीन कंजरवेशन रिजर्व हो जाएंगे। इसके अलावा वन्य प्राणी क्षेत्रों के तहत आने वाले 793 गांवों में से 775 गांव बाहर हो जाएंगे। इससे एक लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। यह बात वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने चंबा-भरमौर प्रवास के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 33 वन्य प्राणी शरण स्थल और दो राष्ट्रीय उद्यान हैं। इनका कुल अधिसूचित क्षेत्र…
Read Moreजालंधर के पावर ग्रिड से जुड़ेगा चंबा
चंबा। जिला को अब 400 केवी पावर ग्रिड जालंधर से भी बिजली मिलेगी। इसके अलावा जिला को बाथरी सब स्टेशन से भी बिजली की आपूर्ति दी जाएगी। जिला को पावर ग्रिड से बिजली मिलने से कम वोल्टेज की समस्या का सदा के लिए हल हो जाएगा। इसके अलावा बिजली गुल होने की सूरत में दूसरे सब स्टेशन से भी बिजली की आपूर्ति मिलती रहेगी। इससे जिला में बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से भी राहत मिलेगी। पावर ग्रिड से बिजली बंद होने पर बोर्ड बाथरी से जिला को बिजली…
Read Moreफेसबुक पर सुधीर को अजीबोगरीब कमेंट
धर्मशाला। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर दोस्तों से चैट और महज गपशप ही नहीं की जा सकती बल्कि आप इन साइट्स का यूज करने वाले विधायकों और मंत्रियों तक अपनी आवाज भी पहुंचा सकते हैं। रविवार को ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला, जब एक युवक ने शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के अपडेट किए गए स्टेटस पर कमेंट किया। दरअसल फेसबुक के जरिए जनता से सीधा संवाद करने वाले सुधीर शर्मा ने अपने स्टेटस में युवाओं से सड़क दुर्घटनाओं से बचने का आग्रह करते हुए लिखा कि हेलमेट पुलिस…
Read Moreगगल में हवाई उड़ान की पहली बाधा पार
धर्मशाला। गगल में हवाई उड़ान की पहली बाधा दूर हो गई है। कांगड़ा-दिल्ली के मध्य शीघ्र ही स्पाइसजेट एयरवेज विमानन कंपनी की हवाई सेवाएं आरंभ होने की घोषणा होते ही होटल कारोबारियों और टैक्सी आपरेटरों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। हवाई सेवा के लिए आरंभिक सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब एयरक्राफ्ट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी कंबोडिया को इस उड़ान के लिए प्राधिकृत किया गया है। शहरी विकास, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सतत प्रयासों के फलस्वरूप इस एयरपोर्ट…
Read Moreसुदेश जिला कांगड़ा इंटक की अध्यक्ष
बैजनाथ (कांगड़ा)। इंटक के महिला विंग के राज्य स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित विधायक किशोरी लाल ने इंटक को अपना सहयोग देने की बात की है। कहा कि भाजपा सरकार के समय में उत्पीड़ित इंटक संबंधित कर्मचारियों के मामले को उठाया जाएगा। विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त पपरोला निवासी सुदेश अवस्थी को जिला कांगड़ा महिला इंटक की अध्यक्षा नियुक्त किया गया। सुदेश अवस्थी ने इस नियुक्ति के लिए वीरभद्र सिंह और सुधीर शर्मा का आभार व्यक्त किया। इंटक की प्रदेश अध्यक्ष वीना शर्मा ने कहा कि पूर्व सरकार न बदले की भावना…
Read Moreवाटर टैंक है या फिर वाच टावर!
धर्मशाला। बजट की कमी से धर्मशाला पुलिस का पानी रुक गया है। चौदह लाख से नवनिर्मित वाटर टैंक बीते एक वर्ष से सूखा पड़ा है। पुलिस लाइन धर्मशाला में रहने वाले करीब 200 पुलिस कर्मचारियों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं बीस फुट की ऊंचाई पर निर्मित सवा लाख लीटर की क्षमता वाला यह वाटर टैंक वाच टावर में तबदील हो चुका है। गौरतलब है कि पुलिस विभाग ने पेयजल समस्या से छुटकारा पाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला कार्यालय के समीप गत वर्ष 25…
Read Moreऔर कितने साल लगेंगे न्यायिक जांच में?
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर में दिसंबर 2011 में गिरे बाईपास पुल की न्यायिक जांच की एक बार फिर शुरू हो गई है। इसकी जांच एसडीएम पालमपुर कर रहे हैं। हालांकि इस बाईपास पुल की जांच पूर्व में पालमपुर में रहे एसडीएम एवं वर्तमान डीसी हमीरपुर आशीष सिंहमार ने शुरू की थी। जो करीब पूरी भी हो गई थी। लेकिन उनका यहां से तबादला होने के बाद यह जांच पालमपुर के एसडीएम भूपेंद्र अत्री को सौंप दी गई थी। लेकिन हैरत की बात है कि दो साल में जांच ही पूरी…
Read Moreपति और बच्चों को छोड़ विवाहिता गायब
भवारना (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत एक विवाहिता अपने मायके से लापता हो गई है। महिला के पति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर एक व्यक्ति पर पत्नी को भगाकर ले जाने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विवाहिता का पति पिछले माह की 29 जनवरी को पालमपुर आया था। जब वापस घर पहुंचा तो उसने घर पर ताला लगा हुआ पाया। इस पर वह अपने ससुराल की ओर हो लिया। वहां उसने पाया कि उसके दोनों…
Read Moreरायसन ने जीती विंटर क्रिकेट चैंपियनशिप
पतलीकूहल (कुल्लू)। रायसन क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही विंटर क्रिकेट चैंपियनशिप ट्राफी के खिताब पर रायसन की टीम ने कब्जा किया है। विजेता रायसन टीम को 15 हजार की राशि और ट्राफी भेंट की गई। फाइनल मुकाबला रायसन और हलाण द्वितीय के बीच हुआ। रायसन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हलाण द्वितीय की टीम 87 रन पर ही आल आउट हो गई। हलाण द्वितीय की टीम को उप विजेता के खिताब जीतने पर 7 हजार की राशि और ट्राफी प्रदान…
Read More