1.400 किलो चरस सहित एक काबू

नेरचौक (मंडी)। बल्ह पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान परिवहन निगम की बस में सवार एक व्यक्ति को एक किलो चार सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। सोमवार शाम बल्ह पुलिस ने नागचला के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान परिवहन निगम की मनाली-दिल्ली बस को तलाशी के लिए रोका गया। आरोपी दलीप कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी सेरी तहसील पधर के पास से एक किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। एसएचओ बल्ह बल्ह मदन धीमान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts