वीरचक्र विजेता प्रेम के परिजनों को मुंबई से न्योता

मंडी। शहीद गौरव समिति मुंबई की ओर से वीरचक्र विजेता कैप्टन प्रेम सिंह गुलेरिया के परिवार को ए मेरे वतन के लोगों के गीत की गोल्डन जुबली समारोह में शिरकत करने का आमंत्रण मिला है।
कैप्टन प्रेम सिंह गुलेरिया के बेटे लक्ष्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनके परिवार के दो सदस्यों को समारोह में वीआईपी गेस्ट के रूप में न्योता मिला है। यह कार्यक्रम 27 जनवरी 2014 को रेसकोर्स महालक्ष्मी मुंबई में होगा। समारोह में इस गीत को अपनी आवाज से अमर कर देने वाली स्वर कोकिला लता मंगेश्वर और अन्य मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। उन्होंने इसके लिए शहीद गौरव समिति का आभार जताते हुए कहा कि सैन्य एवं शहीदों के परिवारों का यह बहुत बड़ा सम्मान है। उन्होंने हिमाचल सरकार से आग्रह किया है कि मंडी बस अड्डे का नाम कैप्टन प्रेम सिंह के नाम पर रखा जाए।

Related posts