हरियाणा के किसान होंगे एकजुट,करेंगे बड़ा फैसला

हरियाणा के किसान होंगे एकजुट,करेंगे बड़ा फैसला

पानीपत। प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पानीपत के किसान भवन में बृहस्पतिवार को बैठक होगी। पानीपत के किसान भवन को मुख्यालय बनाया गया है। बैठक में सरकार की ओर से अटका फसलों का भुगतान मुख्य मुद्दा रहेगा।

हरियाणा के किसानों की बैठक के बाद हर माह की तरह जिले के किसानों के साथ बैठक की जाएगी। जिले के साथ ही हरियाणा के किसानों की समस्याएं सुनी जाएंगी। किसान आंदोलन के दौरान भी उत्तर प्रदेश के बाद पानीपत में महापंचायत का आयोजन किया गया था।

करनाल, जींद, हिसार, सोनीपत, रोहतक समेत प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले किसानों को न्योता भेजकर कहा गया है कि बस या रेल से आने वाले किसानों को किसान भवन तक लाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्हें लेने के लिए जिले के किसान अपने वाहनों से बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहेंगे।
किसानों की समस्याओं को सरकार के सामने रखकर निवारण करवाया जाएगा। एकता बनाकर समस्या का समाधान करवाएं। सभी जिले के किसानों की फसलों का रुका भुगतान, बिजली और पानी की अनुपलब्धता पर बैठक में जोर दिया जाएगा।
– सोनू मालपुरिया, प्रधान, भारतीय किसान यूनियन, पानीपत

Related posts