सुखविंद्र सुक्खू का4 मई को शक्ति प्रदर्शन, 5 को प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा के साथ ही संभालेंगे पदभार

सुखविंद्र सुक्खू का4 मई को शक्ति प्रदर्शन, 5 को प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा के साथ ही संभालेंगे पदभार

शिमला
इससे पहले चार मई को पदभार संभालने का कार्यक्रम था। सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है। अब 4 मई को शिमला जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सुक्खू राजीव भवन में संबोधित करेंगे।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ 5 मई को ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पदभार संभालेंगे। इससे पहले चार मई को पदभार संभालने का कार्यक्रम था। सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है। अब 4 मई को शिमला जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सुक्खू राजीव भवन में संबोधित करेंगे। 5 मई को चौड़ा मैदान में स्वागत समारोह के बाद प्रतिभा सिंह के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पदभार संभालेंगे।

4 मई को चुनाव की प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जोरदार शक्ति प्रदर्शन होगा। सुक्खू का हिमाचल के प्रदेश द्वार परवाणू, सोलन और कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शिमला में स्वागत होगा। सुक्खू को कांग्रेस की प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। पिछले तमाम चुनाव में यह पद दिवंगत नेता पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पास रह चुका है।

इससे स्वाभाविक रूप से सुक्खू का कद बढ़ा है। ऐसे में सुक्खू इस पद को दमखम से संभालने जा रहे हैं। उनका शिमला में पदभार ग्रहण समारोह होगा। वह हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू बैरियर से 10:00 बजे चलेंगे। 11:30 बजे सोलन पहुंचेंगे। 12:30 बजे वह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिमला में हाेंगे। इन तीनों स्थानों पर सुक्खू का जोरदार स्वागत होगा। सोशल मीडिया पर सुक्खू का यह शेड्यूल जारी हुआ है। इसके संदेश के साथ सुक्खू का हाथ जोड़े एक फोटो के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री के फोटो भी लगाए गए हैं।

Related posts