सुक्खू की सोलन के अफसरों को चेतावनी

सोलन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला में बढ़ रहे अपराध और विकास कार्यक्रम की धीमी रफ्तार पर कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने संवेदनशील पदों पर तैनात अफसरों को मंच से चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश हुई तो अफसरों पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह यह संदेश देने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि वह सोलन के प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ एक-एक दिन बीताएंगे। पार्टी कार्यकर्ता को चाहिए कि अगर कोई गलत काम हो रहा है तो इसकी सूचना ब्लाक या जिला स्तर पर करें। यदि इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई न हो तो सभी उनसे संपर्क कर सकते हैं।
जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक चौधरी लज्ज राम, कृष्णा मोहिनी, रघुराज, लखविंद्र सिंह राणा, प्रदेश महासचिव और कसौली से प्रत्याशी रहे विनोद सुल्तानपुरी, अर्की से संजय अवस्थी के अलावा इंटक प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, डा कैलाश पराशर, रमेश ठाकुर, शिवकुमार, मदन चौधरी, सिकंदर, सोहन लाल, हरि राम कौंडल, अरविंद गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, कुल राकेश पंत, रमेश चौहान, अरुण सेन, बलदेव ठाकुर, मंजुल अग्रवाल, शंाती पुंडीर, सतेंद्र सिंह, सोहन लाल, हरि राम कौंडल, मोहन मेहता, सीमा, अलका वर्मा, मनोज वर्मा, इंदिरा, मुनीष, जगमोहन, नाथी राम, सुभद्रा भारद्वाज, राम आसरा, एडवोकेट मुकेश, सुरेंद्र कौर विर्दी, प्रीति शर्मा, अमिता गुप्ता, हरि मोहन शर्मा, राजेश्वर ठाकुर, नमिता शर्मा, अनिल गोयल, मान सिंह और राजेंद्र मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष के सामने मतभेद भी उछले
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष के सामने मतभेद भी खूब उछले। नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा और मंडल अध्यक्ष सिकंदर ने नाम लेकर कुछ लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की। वहीं अर्की कांग्रेस यूनिट से हरिराम कौंडल ने अर्की में हार का कारण भीतरघात बताते हुए जमकर निशाने साधे।

Related posts