सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शुरू होंगे व्यावसायिक कोर्स : दिनेश स्टेटा

सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शुरू होंगे व्यावसायिक कोर्स : दिनेश स्टेटा

विद्यार्थियों को स्वरोजगार के क्षेत्र में दक्ष बनाने के मकसद से प्रदेशभर के 54 नए स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स की कक्षाएं शुरू होंगी। इन सभी स्कूलों में नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को व्यावसायिक विषय पढ़ाए जाएंगे। प्रदेशभर से इन सभी स्कूलों का चयन शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर हुआ है। ऐसे में अब शैक्षणिक सत्र 2023-24 में इन स्कूलों में सुचारु रूप से व्यावसायिक कोर्स की कक्षाएं शुरू होंगी। वर्तमान में प्रदेश के 1,100 स्कूलों में 15 विभिन्न ट्रेडों में व्यावसायिक कोर्स की संचालित हैं।

इन स्कूलों में 91,277 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स को विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बारे में व्यावसायिक विषय के प्रदेश नोडल अधिकारी दिनेश स्टेटा ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रदेशभर के 54 स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स शुरू होंगे।

संचालित होने वाले ट्रेड
ऑटोमोटिव, हेल्थ केयर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, आटीईएस(सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं), बीएफएसआई(वित्तीय सेवाएं और बीमा),रिटेल, इलेक्ट्रानिक्स और हार्डवेयर, प्लंबर, एपीपीएआरईएल (परिधान), शारीरिक शिक्षा, ब्यूटी एंड वेलनेस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कोर्स संचालित किए जाएंगे।

Related posts