
चंबा। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया इकाई चंबा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसएफआई के जिला अध्यक्ष सुदेश राजपूत व जिला सचिव देवेंद्र शर्मा ने की। संगठन के राज्य सहसचिव विजय राठौर विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में सरकार की नव उदारवादी, शिक्षा के निजीकरण व व्यापारीक रण की नीति के मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। एसएफआई के राज्य सहसचिव विजय राठौर ने बताया कि सरकार ने इस प्रकार की नीतियों को बंद नहीं किया, तो एसएफआई जिला स्तरीय आंदोलन छेड़ देगी। जिला सचिव देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आने वाले 30 दिसंबर को एसएफआई अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। इस अवसर पर सुदेश, देवेंद्र, गौरव, संजू, पुष्पा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
