विवाहिता रात को हुई लापता, सुबह खाली प्लॉट में मिला शव, पति ने प्रेमी पर लगाया आरोप

विवाहिता रात को हुई लापता, सुबह खाली प्लॉट में मिला शव, पति ने प्रेमी पर लगाया आरोप

सिरसा (हरियाणा)
सामान्य अस्पताल के पास स्थित जेजे कॉलोनी निवासी जोनी का परिवार गुरुद्वारा के पास रहता है। उसके तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़की और एक लड़का। जोनी ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पूनम का प्रेम प्रसंग घर के सामने ही किराने की दुकान चलाने वाले पंकज से चल रहा था।

सिरसा की जेजे कॉलोनी में तीन बच्चों की मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार रात से लापता विवाहिता का शव सोमवार सुबह खाली प्लॉट में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी आर्यन चौधरी सहित थाना प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था और प्रेमी ने ही हत्या की है। आरोपी प्रेमी ने ही पति को फोन कर शव खाली प्लॉट में पड़े होने की सूचना दी।

सामान्य अस्पताल के पास स्थित जेजे कॉलोनी निवासी जोनी का परिवार गुरुद्वारा के पास रहता है। उसके तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़की और एक लड़का। जोनी ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पूनम का प्रेम प्रसंग घर के सामने ही किराने की दुकान चलाने वाले पंकज से चल रहा था। बताया जा रहा है कि पूनम रविवार रात को लापता हो गई। इस पर जोनी ने शाह सतनाम सिंह चौक स्थित पंकज के घर जाकर उसे ढूंढा और पुलिस में भी लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। पूरी रात वह इधर-उधर ढूंढता रहा, लेकिन पूनम नहीं मिली।
सुबह पंकज का आया फोन, बोला-खाली प्लॉट में पड़ा है शव
बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे पंकज का पूनम के पति जोनी के पास फोन आया। पंकज ने कहा कि उसकी पत्नी का शव गुरुद्वारा के पास स्थित खाली प्लॉट में पड़ा है। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी आर्यन चौधरी और सिटी एचएसओ बनवारी लाल सहित जेजे कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि तेज धार हथिया से गला रेतकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने जोनी की शिकायत के आधार पर आरोपी पंकज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है।

Related posts