
कुल्लू। जिला कुल्लू के लोगों को योग के बारे में जागरूक करने के लिए योग एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें एडीएम कुल्लू विनय सिंह को जिला योग एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया और पुरुषोत्तम शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य कार्यकारिणी में संजय शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, एचआर शर्मा को उप प्रधान, खुशहाल शर्मा और गुलशना को सह सचिव बनाया गया। करतार सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष और राजेश्वरी शर्मा को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा एसी महादेव आनंद, विनोद कमल, भावना सागर, जितेंद्र कुमार, किरण किशोरी, प्रेम दास, राधिका शर्मा और वंदना शर्मा को कार्यकारी सदस्य बनाया गया।
इस मौके पर महासचिव पुरुषोत्तम ने बताया कि एसोसिएशन के माध्यम से जिला में योग की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्तियों के बीच योग प्रतियोगिताओं का आयोजन करना, जनसाधारण के लिए योग कैंपों का आयोजन करना और विभिन्न व्यवसायियों के लिए विशेष योग कैंपों का आयोजन करना एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में जल्द ही जिला कुल्लू योगा एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बेसिक योगा कोर्स करवाया जाएगा।
