
लखनऊ: लखनऊ के दारुलशफा में बस्ती की रुधौली सीट से कांग्रेस विधायक संजय प्रताप जायसवाल को प्रेमिका को घर बुलाना महंगा पड़ गया। पूर्वाचल निवासी एक युवती यहां अलीगंज क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। युवती की करीब डेढ़ वर्ष से विधायक से दोस्ती है। मंगलवार की शाम युवती विधायक के दारुलशफा स्थित आवास आई थी, जहां विधायक के भाई व अन्य परिजन भी आ गए। युवती को देखकर विधायक के परिजन भड़क गए और उनके बीच विवाद शुरू हो गया।
युवती से हाथापाई के बाद विवाद बढ़ता चला गया। जिसके बाद विधायक ने अपना सिर किसी चीज से लड़ा लिया था जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। कुछ देर बाद ही सीओ हजरतगंज दिनेश यादव भारी पुलिसफोर्स के साथ विधायक के आवास पर पहुंच गए। पुलिस विधायक व युवती को कोतवाली ले आई, जहां करीब दो घंटे तक सीओ हजरतगंज के कमरे में पुछताछ चली और दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई।
