विजिलेंस ने आरटीआई एक्टिविस्ट को पच्चीस लाख की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार, 75 लाख की थी डिमांड

विजिलेंस ने आरटीआई एक्टिविस्ट को पच्चीस लाख की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार, 75 लाख की थी डिमांड

विजिलेंस की टीम ने बुधवार को आरटीआई कार्यकर्ता को 25 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा है। जिले के दो स्टोन क्रशर मालिकों की शिकायत पर विजिलेंस ने आरोपी राज शर्मा निवासी ऊना को चंडीगढ़ सेक्टर-8 स्थित एक क्रशर मालिक के कार्यालय में रिश्वत के साथ पकड़कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजिलेंस के डीएसपी कुलविंदर सिंह ने बताया कि क्रशर संचालक रोहन विज व गुरसज्जन बेदी ने शिकायत दी कि आरोपी राज शर्मा लगातार उन्हें धमकाते हुए कहता है कि वह खनन ऑपरेटरों पर केस दर्ज करवाएगा और कोर्ट में घसीटेगा। ऐसा न करने की एवज में आरोपी ने उनसे 75 लाख रुपये मांगे। आरोपी 25 लाख की पहली किस्त लेने के लिए राजी हो गया। बुधवार को पहली किस्त लेने आरोपी चंडीगढ़ पहुंचा, तो विजिलेंस ने पूरा जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान उसकी ओर से लिया गया कैश भी जब्त किया गया। डीएसपी ने बताया कि पता किया जा रहा है कि आरोपी किन मामलों को लेकर इतनी राशि की मांग कर रहा था और क्या पहले भी उसने वसूली की है।

Related posts