लोकसभा में लोकपाल बिल पर नेताओं ने दी प्रतिक्रियाएं

लोकसभा में लोकपाल बिल पर नेताओं ने दी प्रतिक्रियाएं

नई दिल्ली: लोकसभा में आज बड़े हंगामे के बीच लोकपाल बिल आखिरकार पास हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने बिल को लोकसभा में पेश किया था। जैसे ही बिल को लोकसभा में पेश किया गया विभिन्न दलों के नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया और बिल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं समाजवादी पार्टी ने लोकपाल विधेयक के मौजूदा स्वरूप के विरोध में लोकसभा से वॉकआउट कर दिया।

सुषमा स्वराज: विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने लोकपाल बिल पर कहा कि बिल का समर्थन करते हुए इसका श्रेय अन्ना हजारे को जाता है।

मुलायम सिंह: सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह ने लोकपाल बिल पर कहा कि देश के लिए लोकपाल बिल खतरनाक है इससे देश में अराजकता फैलेगी।

राहुल गांधी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए लोकपाल जरूरी। राहुल ने कहा कि लोकपाल बिल पास कर हमारे पास इतिहास बनाने का मौका।

शरद यादव: जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि लोकपाल बिल से भ्रष्टाचार नहीं मिटेगा।

Related posts