अन्ना का केजरीवाल पर निशाना, बोले- कैमरे पर बोलने से देश का भला नहीं होता

अन्ना का केजरीवाल पर निशाना, बोले- कैमरे पर बोलने से देश का भला नहीं होता

नई दिल्ली: आज लोकसभा में हंगामे के बीच लोकपाल बिल आखिरकार पास होने के बाद समाजसेवक अन्ना हजारे ने सपा को छोड़ कर सभी सांसदो का धन्यावाद किया। अन्ना ने कहा कि इस लोकपाल बिल से केवल 50 फीसदी भ्रष्टाचार पर काबू पाया जाएगा। अन्ना ने कहा, लोगों के चंदे से अनशन का खर्च चला है।

इसके साथ ही अन्ना ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ कैमरे पर बोलने से देश का भला नहीं होता। अन्ना ने कहा कि रालेगन सिद्धि में हमारे आन्दोलन में 1 रुपया भी विदेशी नहीं है और ये आन्दोलन विदेशी पैसों पर नहीं चला। अन्ना हजारे ने अपने गांव रालेगण में बच्चों के हाथों पानी पी आज अनशन तोड़ दिया है। अन्ना के साथ पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी व पूर्व सेनाध्याक्ष वी के सिंह भी मौजूद थे।

Related posts