रोहड़ू में परिवहन कर्मचारियों का प्रदर्शन

रोहडू। परिवहन कर्मियों की हड़ताल थमने का नाम नहीं ले रही है। परिवहन कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने पर अड़ गए हैं। परिवहन कर्मियोें ने सोमवार को भी अपनी अघोषित हड़ताल जारी रखी। कर्मचारियों ने परिवहन निगम के वर्कशाप में गेट मीटिंग करने के बाद प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिवहन संयुक्त समिति के अध्यक्ष मेहर चंद ने बताया कि परिवहन कर्मी मांगें पूरी न किए जाने तक हड़ताल जारी रखेंगे। प्रदेश में हर जगह निगम के कर्मचारी रोजाना हड़ताल कर रहे हैं। निगम प्रबंधन की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने बताया कि परिवहन कर्मियों का अब तक शोषण होता रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान महासचिव सुरेशानंद, उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर, कश्मीर सिंह, विकास शर्मा, धर्मपाल शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, रामकृष्ण, दलीप ठाकुर, भीमा सिंह, अशोक कुमार, राकेश कुमार, सुरेश अंबाई, राज पाल, रोशन ठाकुर, दिवान सिंह, अतर सिंह, सतीश कुमार, रमेश कुमार, प्रकाश चंद, गोविंद राम, गुरुवचन सिंह, पवन कुमार, राम लाल, मेवा लाल, श्याम लाल, सुदेश, धर्म सिंह, धनश्याम, नागरू राम, दीना नाथ, ललित, रोतम लाल, बृज लाल, सुनील, राजिंद्र सिंह, राकेश, नरेंद्र, वीना, सुषमा, रामेश्वरी, विमला, सत्यादेवी, कला देवी, विसंबरा देवी सहित कई परिवहन कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment