राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिला स्थान

पिथौरागढ़। बिहार के बोधगया में पिछले दिनों संपन्न हुए डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन इंपलाइज फेडरेशन (डीआईआरएफ) के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेकर यहां के प्रतिनिधि लौट आए हैं। अधिवेशन में यहां के कुछ लोगों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिला है। गोविंद राम गौतम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिला। साथ ही उनको राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य भी बनाया गया। इसके अलावा धनी राम चन्याल, महेश मुरारी, आनंद प्रसाद, सुंदर लाल और भुवन चंद्रा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शीघ्र ही देहरादून में होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यहां के लोगों को स्थान मिलने पर डीआईआरएफ के सदस्यों ने खुशी जताई है।

Related posts