मोहाली में पकड़ा गया जिस्मफरोशी का धंधा

हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने जीरकपुर पुलिस की मदद से यहां के ढकौली स्थित एमएस एन्क्लेव में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यहां से पांच लड़कियों और तीन लड़कों को गिरफ्तार किया।

हिमाचल प्रदेश की पुलिस एक लड़की और दो लड़कों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। उसी आधार पर यहां छापा मारा गया। पुलिस गिरफ्तार लड़के और लड़कियों को साथ ले गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जीरकपुर के थाना मुखी तरलोचन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अरकी क्षेत्र के डीएसपी विनोद धीमान, और थाना मुखी अरकी एनएस ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार को जीरकपुर पुलिस की मदद से ढकौली स्थित एमएस एन्क्लेव के मकान नंबर 367 में छापा मारा।

यहां से पुलिस ने कुलविंदर सिंह ढिल्लों पुत्र गुरबचन सिंह निवासी जगराओ एवं उसकी पत्नी कुलविंदर कौर को काबू किया। यह लोग इस मकान में किराए पर रहते थे। जीरकपुर पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।

आरोप है कि ये दोनों सेक्स रैकेट के मुख्य सरगना हैं। पुलिस ने इस घर से पांच लड़कियों एवं तीन लड़कों धरमवीर पुत्र जगाराम निवासी आदर्श कालोनी पटियाला, अरविंदर कुमार पुत्र रोताराम तथा मनीराम को पकड़ा।

जीरकपुर के थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि 18 मार्च को अरकी में नाके के दौरान थाना अरकी पुलिस ने एक लड़की और दो लड़कों सोहनलाल एवं ब्रजलाल को पकड़ा था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वह लड़की को 10 हजार रुपये देकर साथ लाए थे।

इस सैक्स रैकेट का मुख्य सरगना जीरकपुर में किराए के मकान पर रहता है। इसी सूचना के आधार पहले पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर इस मकान में छापा मारा। जीरकपुर पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ अलग से मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts