मिशन-2014 को बनाए सफल

बद्दी (सोलन)। भारतीय जनता पार्टी दून मंडल ने स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मिशन-2014 को सफल बनाने का संकल्प लिया।
पार्टी के स्थायी सचिव हेम राज गौतम ने कहा कि ऐसे महानुभावों को भुलाया नहीं जा सकता। इनके जीवन से कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए। संगठन सर्वोपरि है और भाजपा का सदस्य होना गर्व की बात है। पूर्व विधायक विनोद चंदेल ने कहा कि मिशन 2014 के लिए कार्यकर्त्ता अभी से जुट जाएं। भाजपा ने विस चुनाव में जो गल्तियां कीं थीं, उनसे सबक लेना चाहिए। कार्यकर्ता आने वाले लोस चुनाव में एकजुट हो कर कार्य करें, जिससे भ्रष्टाचार में डूबी केंद्र की यूपीए सरकार को बर्खास्त किया जा सके।
इस मौके पर मंडल प्रधान गोपाल ठाकुर, महामंत्री बलबीर ठाकुर, कांति प्रकाश, गोपाल चंद नेगी, डा. श्रीकांत, डीआर चंदेल, हेमराज वर्मा, चौ. भगवान दास, कृष्ण कौशल, दुर्गावती, बलविंद्र ठाकुर, मोहन लाल मेहता, माधो राम मेहता, देवराज ठाकुर, बलजीत लड्डू, ईश्वर दत्त, हंसराज, हेमेंद्र, राम लाल, कृष्णा, माया दत्त, स्वतंत्र गुप्ता, ज्ञान चंद पवर, प्रभात, परस राम, चंद्र शेखर, जोगिंद्र ठाकुर, अजय चंदेल, रमेश शर्मा, कुलदीप, बबलू, वीरेंद्र शर्मा, राम दित्तू, ऊषा देवी, डा. गजेंद्र और समर चंदेल आदि मौजूद रहे।

Related posts