
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के जां में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पैट्रोल पंप जां के प्रबंधक सोहन लाल ने शिकायत में कहा है कि जब वह पंप के दो कर्मचारी जीवन लाल और मानचंद के साथ कार्यालय में बैठे थे तो उसी दौरान तीन-चार व्यक्तियों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट की। इसमें जीवन लाल और मान सिंह घायल हो गए हैं। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई धर्मचंद कर रहे हैं।
लुहरी में पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब
कुल्लू। जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र आनी के लुहरी में पुलिस ने गश्त के दौरान एक वाहन से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार जब हेड कांस्टेबल लोकिंद्र सिंह ने लुहरी के समीप टीम के साथ नाका लगा रखा था तो उसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी आई। पुलिस को देखकर चालक ने कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर दी और भाग गया। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उससे 43 बाक्स अवैध शराब के बरामद किए गए। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
